घरेलु बॉक्स ऑफिस पर जहां फिल्म ने 540 करोड़ रुपयों की कमाई की है वहीं, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.
by
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो ।।
यशराज फिल्म्स की सबसे नई फिल्म ‘पठान’ ने बहुत से रिकॉर्ड तोड़े हैं और अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गयी है. घरेलु बॉक्स ऑफिस पर जहां फिल्म ने 540 करोड़ रुपयों की कमाई की है वहीं, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 1000 करोड़ रुपयों का आंकड़ा पार कर लिया है. हाल ही में फिल्म ने 50 दिनों का अपना थिएट्रिकल-रन पूरा किया है और फिल्म US, कनाडा, UAE, इजिप्ट, UK ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसे देशों के थिएटर्स में अभी भी बनी हुई है.
लेकिन बहुत से लोग इस फिल्म को थिएटर्स में नहीं देख पाए थे और ऐसे लोगों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है. फिल्म जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राईम विडियो पर रिलीज होने जा रही है. आप पठान को 22 मार्च से अमेजन प्राईम विडियो पर देख सकते हैं. हम आपके लिए लेकर आये हैं 5 ऐसे कारण जो इस फिल्म को बहुत खास बनाते हैं.
1. एक्शन: फिल्म में जबरदस्त एक्शन है और बहुत से एक्शन सिक्वेंस तो खुद शाहरुख खान ने खुद ही परफॉर्म किये हैं. इतना ही नहीं इस फिल्म की शूटिंग रूस और दुबई जैसे देशों में हुई है और इसमें बहुत जबरदस्त एक्शन सीन्स की भरमार है.
2. फिल्म की कास्ट भी है बहुत खास: शाहरुख खान के साथ-साथ फिल्म पठान में बहुत मजबूत और सपोर्टिंग कास्ट भी मौजूद है. फिल्म में शाहरुख के साथ-साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी मुख्य भूमिकाओं में हैं और शाहरुख के साथ-साथ इन दोनों एक्टरों के एक्शन सीन्स भी आपको चौंका देते हैं.
3. शानदार विजुअल्स: इस फिल्म को बहुत ही बड़े स्तर पर शूट किया गया है और फिल्म में बहुत ही शानदार विजुअल्स हैं जो अलग-अलग देशों की जबरदस्त लोकेशंस पर फिल्माए गए हैं.
4. ओटीटी पर देखने को मिलेगा डिलीटेड सीन: डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने इशारों-इशारों में बताया कि फिल्म के ओटीटी वर्जन पर आपको एक देलेतेद ससेने भी देखने को मिल सकता है जो शाहरुख खान के कैरेक्टर पठान की बैक-स्टोरी और धर्म के बारे में बता सकता है. एक अन्य डिलीट किये गए सीन में पठान के बनने के बारे में भी बताया गया है.
5. शाहरुख खान: शाहरुख खान तीन सालों के लम्बे इन्तजार के बाद पठान के साथ थिएटर्स में आये थे जो इस फिल्म को और खास बना देते हैं. इतना ही नहीं, फिल्म में उनकी एक्टिंग और उनके एक्शन को भी खूब सराहा गया है. साथ ही कई दशकों के बाद 2023 में यह शाहरुख की पहली एक्शन फिल्म है. इन सभी वजहों से यह फिल्म शाहरुख खान के फैन्स को पठान देखने के लिए और ज्यादा मजबूर कर देती है.
यह भी पढ़ें: MX प्लेयर के बिकने से किस को हो रहा है सबसे बड़ा फायदा?
यह शो थाई निर्माता Pornmanus Rattanavich और पटकथा लेखक Nitikarn Pinmuangngarm की रचना है. इसके निर्देशक इंडोनेशिया के प्रसिद्ध निर्देशक Sondang Pratama हैं.
by
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो
दीपक धार और Banijay Entertainment द्वारा शुरू किए गए CreAsia Studio ने "My Chef in Crime" नामक एक नई और अनोखी क्राइम ड्रामा सीरीज़ की घोषणा की है. यह शो फॉरेंसिक साइंस और कुकिंग की दुनिया को मिलाकर एक अनूठी कहानी पेश करेगा और इसे इंडोनेशिया के लिए बनाया गया है. इस 8-एपिसोड की सीरीज़ को VISION+ (इंडोनेशिया के बड़े स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म) ने कमीशन किया है.
कहानी और निर्माण
"My Chef in Crime" को CreAsia Studio ने विकसित और प्रोड्यूस किया है. यह शो थाई निर्माता Pornmanus Rattanavich और पटकथा लेखक Nitikarn Pinmuangngarm की रचना है. इसके निर्देशक इंडोनेशिया के प्रसिद्ध निर्देशक Sondang Pratama हैं.
शो की कहानी क्राइम सॉल्विंग और कुकिंग को जोड़ती है. इसमें एक पूर्व फॉरेंसिक जांचकर्ता (Forensic Investigator) जो अब शेफ बन चुका है, अपने प्रतिद्वंदी की हत्या का मुख्य संदिग्ध बन जाता है. खुद को निर्दोष साबित करने के लिए, वह फॉरेंसिक साइंस और फूड साइंस का इस्तेमाल करता है. इस दौरान, उसकी मुलाकात एक महिला डिटेक्टिव से होती है, जो उसकी स्कूल टाइम की क्रश थी. दोनों साथ मिलकर अनोखे अपराधों को हल करते हैं और इसी दौरान एक रोमांचक रोमांस भी देखने को मिलेगा.
CreAsia Studio की सोच
CreAsia Studio, जिसे पिछले साल Deepak Dhar और Banijay Entertainment ने शुरू किया था, का उद्देश्य स्थानीय कहानियों को ग्लोबल अपील के साथ पेश करना है. Banijay Asia & Endemol Shine India के फाउंडर और ग्रुप सीईओ दीपक धार ने कहा, "हम नई और रोमांचक कहानियां लाने में विश्वास रखते हैं. 'My Chef in Crime' एक अनोखा शो है जो क्राइम, फूड और रोमांस को मिलाकर दर्शकों को नया अनुभव देगा. यह CreAsia Studio को बेहतरीन स्टोरीटेलिंग में एक प्रमुख खिलाड़ी बनाएगा."
CreAsia Studio की Jessica Kam (EVP & Business Head, CreAsia Studio) ने कहा कि "हम ऐसा कंटेंट बनाना चाहते हैं, जो स्थानीय दर्शकों से जुड़े लेकिन दुनियाभर में पसंद किया जाए. यह शो साउथ ईस्ट एशिया के टैलेंटेड क्रिएटर्स के साथ हमारे शानदार सहयोग को दिखाता है."
VISION+ की भागीदारी
इंडोनेशिया के VISION+ स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर यह शो अगले साल रिलीज होगा. VISION+ के मैनेजिंग डायरेक्टर Clarissa Tanoesoedibjo ने कहा कि "VISION+ हमेशा नई और दिलचस्प कहानियां लाने के लिए प्रतिबद्ध है. 'My Chef in Crime' एक बेहतरीन क्राइम शो साबित होगा और इस अनोखी कहानी के लिए हम CreAsia Studio के साथ काम करके बहुत खुश हैं." बता दें कि इस सीरीज़ की शूटिंग इस गर्मी (समर) में इंडोनेशिया में शुरू होगी. शो में सस्पेंस, रोमांस और टेस्टी कुकिंग का अनोखा मेल देखने को मिलेगा, जो दर्शकों को एक अलग अनुभव देगा.
द केरला स्टोरी धर्मांतरण को लेकर बनाई गई एक फिल्म है जिसे अभी तक मध्य प्रदेश पहले ही टैक्स फ्री कर चुका है जबकि अब यूपी ने इस फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया है.
by
ललित नारायण कांडपाल
पिछले कुछ समय से देश में फिल्मों को लेकर जबर्दस्त सियासत हो रही है. जब भी कोई फिल्म आती है उसे लेकर विवाद जरूर होता है. इसी कड़ी में बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बेनर्जी ने जहां द केरला स्टोरी फिल्म पर बैन लगा दिया तो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने उन्हें जवाब देने में देरी नहीं लगाई. यूपी सरकार ने फिल्म को राज्य में टैक्स फ्री कर दिया है, जिसके बाद फिल्म के टिकट के दाम काफी कम हो गए हैं. हम आपको बताएंगें कि अब आप यूपी में केरला स्टोरी के लिए कितने रुपये खर्च करके इस फिल्म को देख सकते हैं. हम आपको ये भी बताएंगे कि आखिर किसी फिल्म का टैक्स फ्री होने का मतलब क्या होता है.
क्या होता है फिल्म का टैक्स फ्री हो जाना
किसी भी फिल्म को टैक्स फ्री किए जाने को लेकर कोई विशेष पॉलिसी नहीं है. सरकार की ओर से ये फिल्म टू फिल्म निर्भर करता है. सरकार किस फिल्म को उसके विषय या उसके समाज पर पड़ने वाले असर को देखते हुए टैक्स फ्री करती है. वहीं जीएसटी की व्यवस्था आने से पहले होता ये था कि जब भी फिल्म टैक्स फ्री होती थी तो उस वक्त उस पर लगने वाला मनोरंजन टैक्स माफ कर दिया जाता था. मनोरंजन टैक्स हर राज्य में अलग-अलग हुआ करता था. कई राज्यों में जहां ये 100 प्रतिशत तक होता था वहीं दूसरी ओर कुछ राज्यों में 60 प्रतिशत तक होता था. झारखंड में ये 110 प्रतिशत हुआ करता था जबकि यूपी में ये 60 प्रतिशत तक हुआ करता था.
कितनी सस्ती हो जाती है टिकट
लेकिन अब जब से जीएसटी की व्यवस्था आई है तब से पहले इस पर 28 प्रतिशत टैक्स लगा करता था. लेकिन बाद में इस पर दो तरह का टैक्स लग ने लगा. 100 रुपये से कम टिकट पर 12 प्रतिशत और 100 रुपये से ज्यादा की टिकट पर 18 प्रतिशत टैक्स लग रहा है. लेकिन जब कभी भी सरकार मनोरंजन टैक्स माफ करती है तो उस टिकट पर 6 प्रतिशत और 9 प्रतिशत की छूट दी जाती है. 6 प्रतिशत और 9 प्रतिशत इसलिए कम होता है क्योंकि जीएसटी में जो भी टैक्स वसूला जाता है उसके दो शेयर होते हैं एक केन्द्र का और दूसरा राज्य का। इसलिए टैक्स का आधा प्रतिशत ही माफ होता है.
क्या है फिल्म द केरला स्टोरी में
दरअसल द केरला स्टोरी ISIS के द्वारा हिंदू लड़कियों के कनवर्जन की कहानी है. ये उन तीन लड़कियों के कनवर्जन को दिखाती हैं जो नर्स बनने के लिए अपने गांव से दूर शहर में आती है. उसमें दिखाया गया है कि कैसे उन्हें कनवर्ट किया जाता है और उसके बाद उनका किस तरह से इस्तेमाल किया जाता है.
दिवंगत अभिनेता राज कपूर का मुंबई के चेंबूर वाला बंगला भी बिक गया है. उसे गोदरेज ग्रुप की सहायक कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज ने खरीदा है.
by
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो
अपने जमाने के दिग्गज अभिनेता और शोमैन के नाम से मशहूर राज कपूर (Raj Kapoor) का चेंबूर वाला बंगला भी बिक गया है. इससे पहले, आरके स्टूडियो भी बिक चुका है. राज कपूर की चेंबूर वाली ऐतिहासिक प्रॉपर्टी को गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड (Godrej Properties Ltd.) ने खरीदा है. अब कंपनी यहां रियल एस्टेट प्रोजेक्ट डेवलप करेगी. हालांकि, अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि डील कितने में फाइनल हुई.
कंपनी ने कही ये बात
राज कपूर का यह बंगला देवनार फार्म रोड पर टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (TISS) के बगल में है. इसे चेंबूर का सबसे महंगा इलाका माना जाता है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड की तरफ से बताया गया है कि उसने यह बंगला राज कपूर के परिवार वालों से खरीदा गया है और उस पर एक प्रीमियम रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट बनाया जाएगा. इससे पहले गोदरेज प्रॉपर्टीज ने ही मई 2019 में राज कपूर के आरके स्टूडियो को खरीदा था. वहां Godrej RKS प्रोजेक्ट डेवलप किया जा रहा है, जो इस साल पूरा हो सकता है.
बनेगा रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट
गोदरेज प्रॉपर्टीज के MD और सीईओ गौरव पांडेय ने कहा कि राज कपूर का आइकनिक प्रोजेक्ट अब हमारे पोर्टफोलियो का हिस्सा है. इस प्रोजेक्ट से हमें चेंबूर में अपनी स्थिति मजबूत करने में मदद मिलेगी. उन्होंने बताया कि बंगले की जगह पर एक शानदार रेजिडेंशियल कम्युनिटी विकसित की जाएगी. वहीं, दिवंगत राज कपूर के बेटे रणधीर कपूर ने कहा कि इस प्रॉपर्टी से हमारी कई यादें जुड़ी हैं और इसका हमारे परिवार के लिए काफी महत्व है. हमें आशा है कि कंपनी इसकी समृद्ध विरासत को अगले फेज में ले जाएगी.
RK Studio भी कंपनी के पास
गौरतलब है कि इससे पहले आरके स्टूडियो (RK Studio) को भी मई 2019 में गोदरेज ग्रुप की सहायक कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज ने खरीदा थी. मुंबई के चेंबूर इलाके में 2.2 एकड़ में फैले आरके स्टूडियो का मालिकाना हक रणधीर कपूर, ऋषि कपूर और राजीव कपूर के पास था. आरके स्टूडियो के 33 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में अब मॉडर्न रेजिडेंशियल अपार्टमेंट और लग्जरी रिटेल स्पेस विकसित किया जा रहा है. राज कपूर ने 1948 में आरके स्टूडियो की स्थापना की थी