होम / एक्सप्लेनर / आज आखिर ऐसा क्या हुआ कि Zomato का शेयर 10% टूट गया

आज आखिर ऐसा क्या हुआ कि Zomato का शेयर 10% टूट गया

बताया जा रही है कि ये डील Uber Technologies की ओर से की गई है, Uber ने जुलाई 2021 में Zomato की लिस्टिंग के समय 9000 करोड़ रुपये का निवेश किया था. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

मुंबई: Zomato का शेयर आज शुरुआती कारोबार में 10 परसेंट तक टूट गया, क्योंकि किसी अज्ञात शेयरहोल्डर ने 62 करोड़ शेयरों को डिस्काउंट पर बेचने की पेशकश की. ये हिस्सेदारी Uber Technologies से मिलती जुलती है, उसके पास भी कंपनी के 61.2 करोड़ शेयर हैं. 

आपको बता दें कि कल Zomato के शेयरों में अपर सर्किट लगा था, कल शेयर 19.98% तेजी के साथ 55.55 रुपए पर बंद हुआ था. कल हफ्ते भर से जो गिरावट चल रही थी, वो थम गई, लेकिन आज इसमें फिर से गिरावट लौट आई. हालांकि ये इस ब्लॉक डील की खबर कल ही मार्केट में आ गई थी कि Uber अपनी शेयरहोल्डिंग बेचने वाला है. 

कितने में हुई डील
इस शेयरहोल्डर ने ब्लॉक डील में Zomato का शेयर ₹48-54 प्रति शेयर के बीच बेचने की पेशकश की, Bloomberg के मुताबिक ये ऑफर पिछली क्लोजिंग प्राइस से करीब 13 परसेंट कम पर है. सूत्रों के मुताबिक इस ब्लॉक डील में 53 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 8.4 परसेंट हिस्सेदारी बेची गई, जिसकी कीमत  3,464 करोड़ रुपये बताई जा रही है. जो कि पिछली क्लोजिंग से 4.5 परसेंट कम है.   

शेयरहोल्डर को भारी नुकसान
बताया जा रही है कि ये डील Uber Technologies की ओर से की गई है, Uber ने जुलाई 2021 में Zomato की लिस्टिंग के समय 9000 करोड़ रुपये का निवेश किया था. 
लेकिन उसने IPO की लिस्टिंग के बाद शेयर नहीं बेचे, आज उन्हीं शेयरों की कीमत एक तिहाई हो चुकी है. Zomato के शेयर इस साल अबतक 60 परसेंट से भी ज्यादा टूट चुके हैं, इस महीने शेयर 2.3 परसेंट तक टूटा है.

नतीजे उम्मीद से बेहतर थे
हालांकि Zomato ने पहली तिमाही में नतीजे बाजार की उम्मीदों से थोड़ा बेहतर दिए थे. पहली तिमाही में कंपनी की कंसोलिडेटेड आय 1,1413 करोड़ रुपये रही थी जो कि पिछले साल 844.4 करोड़ थी, यानी 67 परसेंट का उछाल देखने को मिला था. तिमाही दर तिमाही आधार पर आय में 16.6 परसेंट का उछाल आया था. पहली तिमाही में कंपनी ने अपना घाटा भी कम किया. जो घाटा पिछले साल 356.2 करोड़ था अब वो घटकर 185.7 करोड़ रुपये हो गया है.

VIDEO: आमिर और अक्षय के बीच कांटे की टक्कर, अगस्त में रिलीज हो रहीं ये 5 बड़ी फिल्में


टैग्स
सम्बंधित खबरें

समझिए: भारतीय पासपोर्ट नागरिकता का अंतिम कानूनी प्रमाण क्यों नहीं माना जाता?

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पासपोर्ट कानूनी रूप से एक यात्रा दस्तावेज है, न कि नागरिकता का अंतिम प्रमाण.

26-June-2026

क्या है 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता, जिससे पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार, कितना होगा असर?

भारत ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ 1960 से चले आ रहे जल समझौते का बोझ आगे नहीं ढोएगा, जब तक पाकिस्तान सीमा पार से आतंकवाद को प्रभावी रूप से बंद नहीं कर देता है.

24-April-2025

अमेरिका के टैरिफ लगाने से भारत के किस सेक्टर्स पर क्या होगा असर? जानिए डिटेल्स

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया को बड़ा झटका दिया है. ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. जिससे भारत के निर्यात पर गहरा असर देखने को मिल सकता है.

03-April-2025

भारत की तरक्की को कई गुना बढ़ा रही महिला एंटरप्रेन्योर, NeoGrowth की रिपोर्ट में आया सामने

3,000 से अधिक महिला उद्यमियों के सर्वेक्षण पर आधारित इस रिपोर्ट में महिलाओं की व्यापारिक सफलता और उनके सामने आने वाली चुनौतियों दोनों को दिखाया गया है.

06-March-2025

अडानी परिवार की शादी का उत्सव: परंपरा, आधुनिकता और समाज सेवा का संगम

यह शादी सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि अडानी परिवार की समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसमें हर पहलू में कला, परंपरा और सशक्तिकरण जुड़ा हुआ है.

24-February-2025


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

21 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

18 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

18 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

19 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago