होम / एक्सप्लेनर / पिछले साल आए कई IPOs की हालत खराब, अपने इश्यू प्राइस से भी आधी हुई वैल्यू

पिछले साल आए कई IPOs की हालत खराब, अपने इश्यू प्राइस से भी आधी हुई वैल्यू

FY2022 में कई IPO आए, लेकिन अब उनकी हालत बेहद बुरी हो चुकी है. इनमे से कुछ की लिस्टिंग बेहद शानदार रही लेकिन अब वो अपने इश्यू प्राइस से आधे पर ट्रेड कर रहे हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: पिछले साल कुल 63 IPOs ने बाजार में दस्तक दी थी, जिससे कंपनियों ने 1.2 लाख करोड़ रुपये जुटाए थे. ये किसी भी कैलेंडर ईयर में जुटाई जाने वाली सबसे बड़ी रकम है. लेकिन इनमें से कई कंपनियां ऐसी रहीं जिन्हें लेकर बाजार में काफी हलचल थी, लेकिन आज की तारीख में वो अपने इश्यू प्राइस से काफी नीचे गिर चुकी हैं. इनमें से कई न्यू एज टेक कंपनियां थीं. 

हम आपको कुछ ऐसी ही कंपनियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके IPO वित्त वर्ष 2022 में आए, लेकिन अब उनकी हालत बेहद बुरी हो चुकी है. इनमे से कुछ आईपीओ की लिस्टिंग बेहद शानदार रही लेकिन उसके बाद लगातार गिरावट आई. कई शेयर अपने इश्यू प्राइस से आधे पर ट्रेड कर रहे हैं. 

1. Paytm (One 97 Communications)
Paytm भारत के टेक स्टार्टअप का पोस्टर बॉय था. अपने IPO लॉन्च के बाद से ये अपनी दो तिहाई वैल्यू गंवा चुका है. इसका आईपीओ 8 नवंबर 2021 को आया था, इसके आईपीओ को लेकर बड़े बड़े दावे किए गए, क्योंकि ये देश का अबतक का सबसे बड़ा आईपीओ था जो 18300 करोड़ रुपये का था. इसका ऑफर प्राइस 2150 रुपये था, लेकिन अब इसकी मार्केट प्राइस गिरकर 829 रुपये पर आ गई है. जबकि इसका 52 हफ्ते का निचला स्तर 510 रुपये का है.
Paytm अपने इश्यू प्राइस से करीब 61 परसेंट तक टूट चुका है. 

2. Zomato    
Zomato का आईपीओ जबसे आया है चर्चा में है, 14 जुलाई, 2021 को इसका इश्यू आया, 9,375 करोड़ रुपये के इस इश्यू का इश्यू प्राइस 76 रुपये था. 23 जुलाई को इसकी धमाकेदार लिस्टिंग हुई, 53 परसेंट प्रीमियम के साथ ये 116 रुपये पर लिस्ट हुआ, लेकिन इसके महीने भर बाद ही जब एंकर निवेशकों ने अपने शेयर बेचना शुरू किए तो इसमें लगातार गिरावट आई. अब ये 55 रुपये पर ट्रेड कर रहा है, जबकि 40.60 रुपये तक ऐतिहासिक निचले स्तर तक भी जा चुका है. ये अपने इश्यू प्राइस से 38 परसेंट नीचे है

3. Car Trade Tech 
इसका आईपीओ 9 अगस्त, 2021 को आया था. 2999 करोड़ रुपये वाले इस इश्यू का ऑफर प्राइस था 1618 रुपये लेकिन अब ये अपने ऑफर प्राइस से करीब 60 परसेंट टूटकर 633 रुपये पर आ चुका है. इसकी लिस्टिंग भी काफी कमजोर हुई थी, ये जबसे लॉन्च हुआ इसमें बिकवाली का ही दबाव देखने को मिला है. 

4. Fino Payments Bank
29 अक्टूबर को इसका आईपीओ आया था, 1200 करोड़ रुपये के इस आईपीओ का इश्यू प्राइस 577 रुपये था, लेकिन आज की तारीख में ये 251 रुपये पर आ चुका है. यानी ये अपने इश्यू प्राइस से 56 परसेंट तक टूट चुका है. 

5. PB Fintech ( PolicyBazaar)
पॉलिसीबाजार का आईपीओ 1 नवंबर, 2021 को आया था. 5710 करोड़ रुपये जुटाने के मकदस से इसका इश्यू प्राइस 980 रुपये था. लेकिन आज की तारीख में ये अपने इश्यू प्राइस से आधा हो चुका है. फिलहाल ये 560 रुपये पर आ चुका है, जो कि अपने इश्यू प्राइस से 42 परसेंट नीचे है. पिछले 28 जुलाई को इसने अपना सबसे निचला स्तर 454 रुपये को छुआ था

6. AGS Transactions
ये आईपीओ इसी साल 19 जनवरी को आया, 680 करोड़ रुपये के इस छोटे से आईपीओ का ऑफर प्राइस था 175 रुपये, लेकिन अब ये 90 रुपये तक फिसल चुका है. इसका सबसे निचला स्तर 65.85 रुपये का है जो कि 20 जून 2022 को पहुंचा था. ये अपने ऑफर प्राइस से 48 परसेंट तक टूट चुका है.

7. Windlas Biotech
इस कंपनी का आईपीओ 4 अगस्त 2021 को आया था, 402 करोड़  रुपये के इस आईपीओ के लिए ऑफर प्राइस 460 रुपये था. जो कि अब गिरते- गिरते आधा हो चुका है. 
फिलहाल ये 212 रुपये पर ट्रेड कर रहा है, जो कि अपने ऑफर प्राइस से 54 परसेंट नीचे है. इसका ऐतिहासिक निचला स्तर 203 रुपये का है.

VIDEO: किस दिशा में होना चाहिए घर, वास्तु के अनुसार जानें कहां हो बेडरूम, बाथरूम और पूजा रूम

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

समझिए: भारतीय पासपोर्ट नागरिकता का अंतिम कानूनी प्रमाण क्यों नहीं माना जाता?

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पासपोर्ट कानूनी रूप से एक यात्रा दस्तावेज है, न कि नागरिकता का अंतिम प्रमाण.

26-June-2026

क्या है 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता, जिससे पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार, कितना होगा असर?

भारत ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ 1960 से चले आ रहे जल समझौते का बोझ आगे नहीं ढोएगा, जब तक पाकिस्तान सीमा पार से आतंकवाद को प्रभावी रूप से बंद नहीं कर देता है.

24-April-2025

अमेरिका के टैरिफ लगाने से भारत के किस सेक्टर्स पर क्या होगा असर? जानिए डिटेल्स

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया को बड़ा झटका दिया है. ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. जिससे भारत के निर्यात पर गहरा असर देखने को मिल सकता है.

03-April-2025

भारत की तरक्की को कई गुना बढ़ा रही महिला एंटरप्रेन्योर, NeoGrowth की रिपोर्ट में आया सामने

3,000 से अधिक महिला उद्यमियों के सर्वेक्षण पर आधारित इस रिपोर्ट में महिलाओं की व्यापारिक सफलता और उनके सामने आने वाली चुनौतियों दोनों को दिखाया गया है.

06-March-2025

अडानी परिवार की शादी का उत्सव: परंपरा, आधुनिकता और समाज सेवा का संगम

यह शादी सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि अडानी परिवार की समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसमें हर पहलू में कला, परंपरा और सशक्तिकरण जुड़ा हुआ है.

24-February-2025


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

19 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

17 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

17 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

18 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago