होम / एक्सप्लेनर / भारत के बारे में क्या सोचती हैं ब्रिटेन की नई PM ट्रस, जानिए देश को क्या हो सकता है फायदा

भारत के बारे में क्या सोचती हैं ब्रिटेन की नई PM ट्रस, जानिए देश को क्या हो सकता है फायदा

ट्रस का मानना है कि जितने प्रतिभाशाली लोग भारत में हैं, उतने पूरी दुनिया में नहीं हैं. यदि आपको सबसे अच्छे प्रतिभाशाली लोगों की तलाश है तो फिर आप भारत जाइए.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: लिज ट्रस ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद का रेस जीत चुकी हैं. भारतीय मूल के ऋषि सुनक को हराने वालीं 47 साल की लिज ट्रस बोरिस जॉनसन की जगह लेंगी. उनके जीतते ही यह सवाल तेजी से उठ रहा है कि भारत को लेकर लिज ट्रस की क्या राय है? उनकी जीत से भारत और ब्रिटेन के बीच संबंध कैसे रहेंगे?

जीत के बाद सुनक की भी प्रशंसा की
इस सवाल का जवाब जानने से पहले आप लिज ट्रस के उस बयान को जानिए, जो उन्होंने जीत के बाद दिया. उन्होंने अपनी जीत के बाद प्रतिद्वंदी सुनक के बारे में कहा, "मैं खुशकिस्मत हूं कि मेरी पार्टी में इतनी गहरी समझ वाले नेता हैं." आप उनके इस बयान से अंदाजा लगा सकते हैं कि ट्रस का दिल कितना बड़ा है. हम आपको बता दें कि वे इतना ही बड़ा दिल भारत के लिए भी रखती हैं.

भारत और भारतीयों से काफी लगाव
ट्रस को भारत और भारतीयों से काफी लगाव है. वे भारत से इतना प्रेम करती हैं कि चुनाव प्रचार के दौरान कई बार भारत आने की इच्छा जाहिर कर चुकी हैं. उनका मानना है कि जितने प्रतिभाशाली लोग भारत में हैं, उतने पूरी दुनिया में नहीं हैं. यदि आपको सबसे अच्छे प्रतिभाशाली लोगों की तलाश है तो फिर आप भारत जाइए.

ट्रस के पीएम बनते ही भारत को क्या होगा फायदा

रक्षा संबंध हो सकते हैं बेहतर
चुनाव प्रचार के दौरान ही ट्रस ने ये इच्छा जाहिर की थी कि यदि वे ब्रिटेन की प्रधानमंत्री बनेंगी तो भारत के साथ रक्षा संबंधों को बढ़ावा देंगी. आपको बता दें कि भारत फिलहाल हथियारों को लेकर 60 प्रतिशत तक रूस पर निर्भर है. यदि ब्रिटेन से रक्षा संबंध और मजबूत होते हैं तो हमारी एक देश पर निर्भरता कम होगी और यह भविष्य के लिए अच्छा संकेत है.

दिवाली तक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट कर सकती हैं
चुनाव प्रचार के दौरान ट्रस ने भारत के साथ व्यापार संबंध मजबूत करने की भी इच्छा जाहिर की थी. उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत के साथ दिवाली तक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट करेंगी. उन्होंने कहा था कि इस एग्रीमेंट के तहत वे सोशल साइंस, टेक्नोलॉजी और कृषि पर ज्यादा फोकस करना चाहेंगी. अभी भारत-ब्रिटेन के बीच लगभग 4 लाख करोड़ रुपये का व्यापार होता है. यदि फ्री ट्रेड एग्रीमेंट होता है तो दोनों देशों के विकास के लिए यह एक बड़ा समझौता होगा.

भारतीयों के लिए वीजा लेना आसान हो सकता है
लिज ट्रस को भारत से बहुत प्यार है. वे भारत की यात्रा पर भी आना चाहती हैं. वे दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध बनाना चाहती हैं, इसलिए ये उम्मीद की जा रही है कि भारतीयों के लिए वीजा प्रॉसेस आसाना किया जा सकता है. वे चाहती हैं कि भारत के कुशल लोगों को ब्रिटेन में मौका मिले.

किसको मिले कितने वोट
गौरतलब है कि ब्रिटेन के पीएम पद के चुनाव में लिज ट्रस को 81,326 वोट मिले, जबकि ऋषि सुनक को 60,399 वोट मिले. वोटों की कुल संख्या 1,72,437 थी. कुल वोटिंग 82.6 प्रतिशत हुई थी. 654 वोट रिजेक्ट कर दिए गए थे.

VIDEO : शेयर मार्केट से करोड़पति बनना है तो देखें ये VIDEO


टैग्स
सम्बंधित खबरें

समझिए: भारतीय पासपोर्ट नागरिकता का अंतिम कानूनी प्रमाण क्यों नहीं माना जाता?

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पासपोर्ट कानूनी रूप से एक यात्रा दस्तावेज है, न कि नागरिकता का अंतिम प्रमाण.

26-June-2026

क्या है 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता, जिससे पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार, कितना होगा असर?

भारत ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ 1960 से चले आ रहे जल समझौते का बोझ आगे नहीं ढोएगा, जब तक पाकिस्तान सीमा पार से आतंकवाद को प्रभावी रूप से बंद नहीं कर देता है.

24-April-2025

अमेरिका के टैरिफ लगाने से भारत के किस सेक्टर्स पर क्या होगा असर? जानिए डिटेल्स

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया को बड़ा झटका दिया है. ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. जिससे भारत के निर्यात पर गहरा असर देखने को मिल सकता है.

03-April-2025

भारत की तरक्की को कई गुना बढ़ा रही महिला एंटरप्रेन्योर, NeoGrowth की रिपोर्ट में आया सामने

3,000 से अधिक महिला उद्यमियों के सर्वेक्षण पर आधारित इस रिपोर्ट में महिलाओं की व्यापारिक सफलता और उनके सामने आने वाली चुनौतियों दोनों को दिखाया गया है.

06-March-2025

अडानी परिवार की शादी का उत्सव: परंपरा, आधुनिकता और समाज सेवा का संगम

यह शादी सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि अडानी परिवार की समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसमें हर पहलू में कला, परंपरा और सशक्तिकरण जुड़ा हुआ है.

24-February-2025


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

17 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

15 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

15 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

16 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

23 hours ago