होम / एक्सप्लेनर / Dawood Ibrahim के सिर पर कितना है इनाम, कितनी कमाई का दौलत?

Dawood Ibrahim के सिर पर कितना है इनाम, कितनी कमाई का दौलत?

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम मुंबई धमाकों के बाद देश छोड़कर भाग गया था. पहले उसने दुबई, फिर पाकिस्तान को ठिकाना बनाया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत के दुश्मन नंबर-1 दाऊद इब्राहिम (Underworld don Dawood Ibrahim) को लेकर पाकिस्तान से एक बड़ी खबर आई है. बताया जा रहा है कि दाऊद को उसके ही घर में किसी ने जहर दिया है और उसे गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 67 साल के अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम ने पिछले करीब 30 सालों से पाकिस्तान को अपना ठिकाना बनाया हुआ है. वो पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI की कड़ी सुरक्षा में कराची स्थित अपने महलनुमा घर में रहता है. दाऊद की सुरक्षा पर पाकिस्तान हर साल मोटी रकम खर्च करता है. चूंकि दाऊद भारत का मोस्ट वांटेड है और उसके पकड़े जाने पर पाक के भी कई राज खुल सकते हैं, इसलिए तंगहाल पाकिस्तानी सरकार दाऊद इब्राहिम की सुरक्षा में कोई कंजूसी नहीं बरतती.  

सालों से हैं डॉन की तलाश 
भारत की एजेंसियां बीते कई सालों से दाऊद इब्राहिम को पकड़ने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन अब तक उन्हें सफलता नहीं है. 1993 में हुए मुंबई बम धमाकों के साथ ही डॉन दाऊद भारत में कई आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे चुका है. नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी (NIA) ने 2022 में उनके सिर पर 25 लाख रुपए का इनाम घोषित किया था. इसके अलावा, भारत के प्रयासों के चलते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) भी दाऊद इब्राहिम पर 25 मिलियन डॉलर का इनाम रखा चुका है. NIA को कुछ समय पहले या जानकारी भी मिली थी कि दाऊद की D कंपनी ने ISI और आतंकी समूहों के साथ मिलकर एक यूनिट तैयार की है, जिसके जरिये बड़े राजनेताओं और कारोबारियों को निशाना बनाया जा सकता है.

कराची में 3 आलीशान मकान
दाऊद पाकिस्तान में आलीशन लाइफ जीता रहा है. कराची में उसके पास तीन घर बताए जाते हैं. उसके काफिले में तीन बुलेट प्रूफ गाड़ियां रहती हैं, जो उसे आईएसआई की ओर से दी गई हैं. यह भी सामने आ चुका है कि दाऊद के पास रावलपिंडी के पते वाला पासपोर्ट भी है. एक रिपोर्ट के अनुसार, दाऊद के पास 1980 और 1990 के दशक की शुरुआत में भारत और संयुक्त अरब अमीरात का पासपोर्ट था. मुंबई धमाकों के समय वह भारत छोड़कर भाग गया. उसने दुबई को भी अपना ठिकाना बनाया, फिर पाकिस्तान में पूरी तरह से बस गया. जब अमेरिका ने ओसामा बिल लादेन को खोजकर मार गिराया था, यह चर्चा शुरू हो गई थी कि क्या भारत को दाऊद इब्राहिम के खिलाफ ऐसी कार्रवाई नहीं करनी चाहिए. 

Mahadev ऐप कांड में आया नाम 
दाउद भले ही भारत से दूर हो, लेकिन भारत में उसका नाम किसी न किसी मामले से जुड़ता रहा है. हाल ही में यह सामने आया है कि ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप 'महादेव गेमिंग-बेटिंग ऐप' (Mahadev Betting App) के सरगना सौरभ चंद्राकर ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भाई मुश्तकीम इब्राहिम के साथ पार्टनरशिप की है. सौरभ ने मुश्तकीम के साथ मिलकर पाक में एक बेटिंग ऐप लॉन्च किया है, जिसके जरिए वह मनी लॉन्ड्रिंग कर रहा है. 'खेलोयार' नाम का ये बेटिंग ऐप भारत में भी चल रहा है. खबरों के अनुसार, दुबई में सौरभ चंद्राकर की मदद दाऊद की D कंपनी कर रही है. इतना ही नहीं डॉन दाऊद ने सौरभ को अपनी सिक्योरिटी भी दी हुई है. 

रियल एस्टेट में लगाया है पैसा 
दाऊद इब्राहिम की दौलत की बात करें, तो उसने थोड़े से समय में ही काफी शौहरत और दौलत कमा ली थी. एक रिपोर्ट बताती है कि 1980 और 1990 के दशक की शुरुआत में दाऊद ने वेश्यावृत्ति, जुआ और ड्रग्स के कारोबार से अरबों रुपयों का साम्राज्य खड़ा कर लिया था. वहीं, फोर्ब्स मैगजीन की रिपोर्ट की मानें तो दाऊद इब्राहिम के पास कुल 670 करोड़ डॉलर (लगभग 43 हजार 550 करोड़ रुपए) की संपत्ति है और वह दुनिया के अमीर डॉन की लिस्ट में टॉप 3 पर है. दाऊद और उसके करीबियों ने रियल एस्टेट में भी काफी निवेश किया हुआ है. भारत, पाकिस्तान और खाड़ी देशों में उसकी प्रॉपर्टी है. हालांकि. भारत में उसकी कुछ प्रॉपर्टी सील हो चुकी हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

समझिए: भारतीय पासपोर्ट नागरिकता का अंतिम कानूनी प्रमाण क्यों नहीं माना जाता?

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पासपोर्ट कानूनी रूप से एक यात्रा दस्तावेज है, न कि नागरिकता का अंतिम प्रमाण.

26-June-2026

क्या है 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता, जिससे पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार, कितना होगा असर?

भारत ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ 1960 से चले आ रहे जल समझौते का बोझ आगे नहीं ढोएगा, जब तक पाकिस्तान सीमा पार से आतंकवाद को प्रभावी रूप से बंद नहीं कर देता है.

24-April-2025

अमेरिका के टैरिफ लगाने से भारत के किस सेक्टर्स पर क्या होगा असर? जानिए डिटेल्स

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया को बड़ा झटका दिया है. ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. जिससे भारत के निर्यात पर गहरा असर देखने को मिल सकता है.

03-April-2025

भारत की तरक्की को कई गुना बढ़ा रही महिला एंटरप्रेन्योर, NeoGrowth की रिपोर्ट में आया सामने

3,000 से अधिक महिला उद्यमियों के सर्वेक्षण पर आधारित इस रिपोर्ट में महिलाओं की व्यापारिक सफलता और उनके सामने आने वाली चुनौतियों दोनों को दिखाया गया है.

06-March-2025

अडानी परिवार की शादी का उत्सव: परंपरा, आधुनिकता और समाज सेवा का संगम

यह शादी सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि अडानी परिवार की समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसमें हर पहलू में कला, परंपरा और सशक्तिकरण जुड़ा हुआ है.

24-February-2025


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

9 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

6 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

7 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

7 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

14 hours ago