होम / एक्सप्लेनर / Musk ने क्यों छीनी थी Parag से Twitter के CEO की कुर्सी? आखिरकार चल गया पता 

Musk ने क्यों छीनी थी Parag से Twitter के CEO की कुर्सी? आखिरकार चल गया पता 

एलन मस्क ने ट्विटर खरीदने के बाद भारतीय मूल के पराग अग्रवाल की छुट्टी कर दी थी, लेकिन उसका कारण नहीं बताया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

आपको पराग अग्रवाल (Parag Agarwal) याद हैं? हां, वही जिन्हें Elon Musk के आते ही ट्विटर को गुडबाय बोलना पड़ा था. भारतीय मूल के पराग ट्विटर के सीईओ की भूमिका निभा रहे थे, लेकिन Elon Musk ने सोशल मीडिया की इस चिड़िया को अपना बनाने के बाद उन्हें पद से हटा दिया था. Musk के इस फैसले की तीखी आलोचना भी हुई थी. उस समय ये साफ नहीं हुआ कि था कि आखिर Musk को पराग से क्या बैर था? लेकिन अब उस फैसले की वजह का पता चल गया है. एक किताब में खुलासा किया गया है कि ट्विटर के बॉस ने पराग अग्रवाल को नौकरी से क्यों निकाला था.

'पराग अग्रवाल में वो बात नहीं'
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लेखक वाल्टर इसाकसन ने अपनी बायोग्राफी में बताया है कि Twitter खरीदने की डील पूरी करने से कुछ महीने पहले Elon Musk ने डिनर पर पराग अग्रवाल से मुलाकात की थी. इस मीटिंग में ही उन्होंने भांप लिया कि पराग में वह आग नहीं है, जो उन्हें चाहिए. Musk ने कहा था कि ट्विटर को आग उगलने वाले ड्रैगन की जरूरत है, लेकिन पराग में वह बात नहीं है. इसाकसन एलन मस्क के साथ काम कर चुके हैं और उनकी किताब का एक हिस्सा वॉल स्ट्रीट जर्नल ने छापा है. 

पराग को बताया था अच्छा व्यक्ति 
स्ट्रीट जर्नल में प्रकाशित किताब के अंश में पिछले साल मार्च में एलन मस्क और पराग अग्रवाल की मुलाकात का जिक्र है. इस मुलाकात के बाद मस्क ने बताया था कि पराग अग्रवाल में उन्हें क्या कमी लगी. मस्क ने कहा था - अग्रवाल वाकई एक अच्छे व्यक्ति हैं, किन एक कमी के चलते उन्हें बतौर मैनेजर पसंद नहीं किया जा सकता है. ट्विटर को आग उगलने वाले ड्रैगन की जरूरत है और पराग में फिलहाल वो बात नजर नहीं आती. इसाकसन ने यह भी कहा है कि इस मीटिंग के बाद मस्क और पराग के बीच मैसेज के जरिए बातें हुईं थीं.

Musk लगातार कर रहे बदलाव 
Elon Musk ट्विटर खरीदने के बाद से उसमें लगातार बदलाव कर रहे हैं. पहले उन्होंने ट्विटर की चिड़िया गायब की, यानी उसका लोगो बदला और फिर ट्विटर को X बना दिया. मस्क की नीतियों के चलते शुरुआत में कई बड़ी कंपनियों ने ट्विटर को विज्ञापन देने से दूरी बना ली थी, जिसकी वजह से सोशल मीडिया साइट को तगड़ा नुकसान उठाना पड़ा था. ऐसी भी खबरें आई हैं कि मस्क की ट्विटर किराया देने में भी नाकाम रही है, जिसके चलते उसे अपने कुछ ऑफिस खाली करने पड़े हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

समझिए: भारतीय पासपोर्ट नागरिकता का अंतिम कानूनी प्रमाण क्यों नहीं माना जाता?

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पासपोर्ट कानूनी रूप से एक यात्रा दस्तावेज है, न कि नागरिकता का अंतिम प्रमाण.

26-June-2026

क्या है 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता, जिससे पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार, कितना होगा असर?

भारत ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ 1960 से चले आ रहे जल समझौते का बोझ आगे नहीं ढोएगा, जब तक पाकिस्तान सीमा पार से आतंकवाद को प्रभावी रूप से बंद नहीं कर देता है.

24-April-2025

अमेरिका के टैरिफ लगाने से भारत के किस सेक्टर्स पर क्या होगा असर? जानिए डिटेल्स

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया को बड़ा झटका दिया है. ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. जिससे भारत के निर्यात पर गहरा असर देखने को मिल सकता है.

03-April-2025

भारत की तरक्की को कई गुना बढ़ा रही महिला एंटरप्रेन्योर, NeoGrowth की रिपोर्ट में आया सामने

3,000 से अधिक महिला उद्यमियों के सर्वेक्षण पर आधारित इस रिपोर्ट में महिलाओं की व्यापारिक सफलता और उनके सामने आने वाली चुनौतियों दोनों को दिखाया गया है.

06-March-2025

अडानी परिवार की शादी का उत्सव: परंपरा, आधुनिकता और समाज सेवा का संगम

यह शादी सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि अडानी परिवार की समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसमें हर पहलू में कला, परंपरा और सशक्तिकरण जुड़ा हुआ है.

24-February-2025


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

9 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

6 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

7 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

7 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

14 hours ago