होम / एक्सप्लेनर / शेयरहोल्डर्स की Twitter डील पर सहमति, क्या अब डील के लिए मजबूर होंगे एलन मस्क

शेयरहोल्डर्स की Twitter डील पर सहमति, क्या अब डील के लिए मजबूर होंगे एलन मस्क

अप्रैल में Twitter को एलन मस्क को बेचने के लिए राजी हो गया था. लेकिन मस्क ने ये कहते हुए डील से हाथ पीछे खींच लिया कि Twitter ने स्पैम और बॉट के बारे में गलत जानकारी दी

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: Twitter और एलन मस्क की लड़ाई अभी कोर्ट में चल ही रही है, इस बीच खबर ये आई है कि Twitter के शेयरधारकों ने Twitter को खरीदने की डील का समर्थन किया है, भले ही मस्क ने इस डील को कैंसिल करने का ऐलान कर दिया हो. 

शेयरहोल्डर्स की Twitter डील पर सहमति 
सैन फ्रांसिस्को में एक कॉन्फ्रेंस कॉल से निवेशकों से इस बारे में बात करने के बाद इस नतीजे पर पहुंचा गया कि ये डील होनी चाहिए. उस वक्त Twitter की डील 44 बिलियन डॉलर में तय हुई थी, जबकि इस वक्त कंपनी की वैल्यू 32 बिलियन डॉलर हो गई है. शेयरहोल्डर्स ने डील के पक्ष में वोट दिया, इसके क्या मायने निकाले जाने चाहिए. इस वोट का मतलब ये हो सकता है अब Twitter को शेयरहोल्डर्स की ओर से हरी झंडी मिल जाती है कि वो एलन मस्क को कोर्ट में घसीटना जारी रखे, साथ ही इसका मतलब ये भी है कि Twitter कोर्ट में एलन मस्क को इस डील को करने के लिए बाध्य करे. Twitter कोर्ट में शेयरहोल्डर्स के वोट का हवाला देकर एलन मस्क पर दबाव बनाने की कोशिश कर सकता है. मजेदार बात ये है कि कोर्ट में ये मामला चल रहा है जिसकी सुनवाई डेलावेयर स्टेट कोर्ट में 18 अक्टूबर से शुरू होनी है. 

क्या थी डील, क्यों पीछे हटे मस्क
आपको बता दें कि अप्रैल में Twitter कंपनी को दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क को बेचने के लिए राजी हो गया था. लेकिन एलन मस्क ने ये कहते हुए डील से हाथ पीछे खींच लिया कि Twitter ने स्पैम और बॉट के बारे में गलत जानकारी दी थी. ये आरोप लगाते हुए मई में एलन मस्क ने डील को कैंसिल करने का ऐलान कर दिया. लेकिन Twitter एलन मस्क को इतनी आसानी से छोड़ने के मूड में नहीं दिखा, उसने मस्क को कोर्ट में घसीट लिया. Twitter ने कहा कि मॉनेटाइजेबल डेली एक्टिव यूजर्स में से बॉट 5 परसेंट से भी कम हैं, जबकि मस्क का कहना था कि ये इससे कई गुना ज्यादा हैं.  

व्हिसलब्लोअर बिगाड़ेगा Twitter का खेल
डेलावेयर जज ने पिछले हफ्ते ये फैसला दिया था कि एलन मस्क Twitter व्हिसलब्लोअर पीटर जैटको के दावों को अपने पक्ष में शामिल कर सकते हैं, लेकिन ट्रायल को टालने की उनकी अपील को खारिज कर दिया. जैटको जो कि पहले Twitter के सिक्योरिटी चीफ थे. उन्होंने कंपनी पर ऑटोमैटेड "स्पैम बॉट्स" या फेक अकाउंट्स को लेकर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है. ये आरोप ही एलन मस्क के Twitter डील से बाहर होने की नींव है. जैटको 13 सितंबर को कोर्ट में हाजिर हुए थे, जहां उन्होंने कहा कि मैं आज यहां हूं क्योंकि Twitter की लीडरशिप जनता, सांसदों, रेगुलेटर्स और यहां तक ​​कि अपने स्वयं के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स को भी गुमराह कर रहा है. उन्हें नहीं मालूम की उनके पास कौन सा डेटा है, वो कहां रहता है, कहां से आता है और इसलिए वो इसकी हिफाजत नहीं कर सकते हैं. कानून के जानकार मानते हैं कि जैटको के दावे एलन मस्क के पक्ष में बहुत काम आ सकते हैं. 

VIDEO: Tata बनाएगा iPhone 14! चौंकिए मत बस ये डील हो जाने दीजिए


टैग्स
सम्बंधित खबरें

समझिए: भारतीय पासपोर्ट नागरिकता का अंतिम कानूनी प्रमाण क्यों नहीं माना जाता?

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पासपोर्ट कानूनी रूप से एक यात्रा दस्तावेज है, न कि नागरिकता का अंतिम प्रमाण.

26-June-2026

क्या है 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता, जिससे पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार, कितना होगा असर?

भारत ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ 1960 से चले आ रहे जल समझौते का बोझ आगे नहीं ढोएगा, जब तक पाकिस्तान सीमा पार से आतंकवाद को प्रभावी रूप से बंद नहीं कर देता है.

24-April-2025

अमेरिका के टैरिफ लगाने से भारत के किस सेक्टर्स पर क्या होगा असर? जानिए डिटेल्स

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया को बड़ा झटका दिया है. ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. जिससे भारत के निर्यात पर गहरा असर देखने को मिल सकता है.

03-April-2025

भारत की तरक्की को कई गुना बढ़ा रही महिला एंटरप्रेन्योर, NeoGrowth की रिपोर्ट में आया सामने

3,000 से अधिक महिला उद्यमियों के सर्वेक्षण पर आधारित इस रिपोर्ट में महिलाओं की व्यापारिक सफलता और उनके सामने आने वाली चुनौतियों दोनों को दिखाया गया है.

06-March-2025

अडानी परिवार की शादी का उत्सव: परंपरा, आधुनिकता और समाज सेवा का संगम

यह शादी सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि अडानी परिवार की समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसमें हर पहलू में कला, परंपरा और सशक्तिकरण जुड़ा हुआ है.

24-February-2025


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

16 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

13 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

14 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

15 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

22 hours ago