होम / एक्सप्लेनर / राज्‍यसभा जाने वाली सुधा मूर्ति के पास है इतनी दौलत, ये है उनकी नेटवर्थ 

राज्‍यसभा जाने वाली सुधा मूर्ति के पास है इतनी दौलत, ये है उनकी नेटवर्थ 

सुधा मूर्ति के पास मौजूदा समय में इंफोसिस के करोड़ों शेयर हैं. इन शेयरों की वैल्‍यू करोड़ों रुपये है. आज इंफोसिस के एक शेयर की वैल्‍यू 1612 रुपये है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मूर्ति ट्रस्‍ट की चेयरमैन सुधा मूर्ति अब जल्‍द ही राज्‍यसभा में अपनी आवाज बुलंद करती हुई दिखाई देंगी. सुधा जितना समाज सेवा में आगे रही हैं उतनी ही दिलचस्‍पी उनकी साहित्‍य में है. लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि सुधा मूर्ति के पास कितनी दौलत है. सुधा मूर्ति की नेटवर्थ आखिर कितनी है. सुधा के पास आज भी इंफोसिस की 0.83 प्रतिशत हिस्‍सेदारी है. इस हिस्‍सेदारी को अगर हम रुपयों में समझाए तो इसकी कीमत आज 5000 करोड़ रुपये से ज्‍यादा हैं. आज अपनी इस स्‍टोरी में हम आपको यही बताने जा रहे हैं. 

सुधा मूर्ति के पास इतनी है दौलत 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, BSE में दी गई सूचना के आधार पर सुधा के पास इंफोसिस जैसी कंपनी के 3.45 करोड़ शेयर हैं. अगर कंपनी के शेयर का भाव देखें तो 1612 रुपये है. इस हिसाब से देखा जाए तो उनके पास 55 अरब 61 करोड़ 40 लाख रुपये की दौलत है. ये अकेले इंफोसिस के शेयरों का आज का मार्केट प्राइस है. वहीं उनके पति नारायण मूर्ति के पास 1.66 करोड़ इक्विटी शेयर हैं जिनकी कीमत 2691 करोड़ रुपये है. सुधा मूर्ति को 2006 में पद्मश्री और 2023 में पद्म भूषण मिल चुका है. 

इतना है इंफोसिस का मार्केट कैप 
इंफोसिस देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी है. अगर कंपनी को उसके मार्केट कैप के हिसाब से देखा जाए तो वो 671121 लाख करोड़ रुपये है. इंफोसिस की वैल्‍यू देश की सबसे बड़ी इंश्‍योरेंस कंपनी एलआईसी से ज्‍यादा है. इंफोसिस से पहले जो कंपनियां हैं उनमें रिलायंस, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई और भारती एयरटेल है. इंफोसिस देश में आईटी सॉफ्टवेयर को लेकर काम करने के लिए मशहूर है. वो देश में ही नहीं बल्कि दुनिया के कई और देशों में भी काम करती है. 

पीएम मोदी ने दी बधाई 
शुक्रवार को उनके चयन के बाद पीएम मोदी ने उन्‍हें राज्‍यसभा भेजे जाने को लेकर ट्वीट भी किया और लिखा 
मुझे खुशी है कि भारत के राष्ट्रपति ने सुधा मूर्ति को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है. सुधा मूर्ति का सामाजिक कार्य, परोपकार और शिक्षा सहित विविध क्षेत्रों में योगदान अतुलनीय और प्रेरणादायक रहा है. राज्यसभा में उनकी उपस्थिति हमारी 'नारी शक्ति' का एक शक्तिशाली प्रमाण है, जो हमारे देश की नियति को आकार देने में महिलाओं की ताकत और क्षमता का उदाहरण है. उनके सफल संसदीय कार्यकाल की कामना करता हूं.  

ये भी पढ़ें: IPO लाने वाली इस कंपनी के वैल्‍यूएशन में हुआ इजाफा, इतनी बढ़ी कीमत

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

समझिए: भारतीय पासपोर्ट नागरिकता का अंतिम कानूनी प्रमाण क्यों नहीं माना जाता?

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पासपोर्ट कानूनी रूप से एक यात्रा दस्तावेज है, न कि नागरिकता का अंतिम प्रमाण.

26-June-2026

क्या है 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता, जिससे पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार, कितना होगा असर?

भारत ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ 1960 से चले आ रहे जल समझौते का बोझ आगे नहीं ढोएगा, जब तक पाकिस्तान सीमा पार से आतंकवाद को प्रभावी रूप से बंद नहीं कर देता है.

24-April-2025

अमेरिका के टैरिफ लगाने से भारत के किस सेक्टर्स पर क्या होगा असर? जानिए डिटेल्स

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया को बड़ा झटका दिया है. ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. जिससे भारत के निर्यात पर गहरा असर देखने को मिल सकता है.

03-April-2025

भारत की तरक्की को कई गुना बढ़ा रही महिला एंटरप्रेन्योर, NeoGrowth की रिपोर्ट में आया सामने

3,000 से अधिक महिला उद्यमियों के सर्वेक्षण पर आधारित इस रिपोर्ट में महिलाओं की व्यापारिक सफलता और उनके सामने आने वाली चुनौतियों दोनों को दिखाया गया है.

06-March-2025

अडानी परिवार की शादी का उत्सव: परंपरा, आधुनिकता और समाज सेवा का संगम

यह शादी सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि अडानी परिवार की समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसमें हर पहलू में कला, परंपरा और सशक्तिकरण जुड़ा हुआ है.

24-February-2025


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

9 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

6 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

7 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

7 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

14 hours ago