होम / एक्सप्लेनर / अमेरिका में भीषण सूखा, किसान खुद तबाह कर रहे अपनी फसल, पशुओं को बेचने पर भी मजबूर

अमेरिका में भीषण सूखा, किसान खुद तबाह कर रहे अपनी फसल, पशुओं को बेचने पर भी मजबूर

सूखे की वजह से Arizona और Nevada जैसे राज्यों को कोलोरेडो नदी से मिलने वाले पानी में कटौती की गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका के किसान आजकल अपनी ही फसल को उखाड़कर फेंकने को मजबूर हैं, वजह है भीषण गर्मी और उसकी वजह से पड़ रहा सूखा. अमेरिका में ये लगातार दूसरा साल है जब इतना भीषण सूखा पड़ा है. अमेरिकी की इंश्योरेंस कंपनी अमेरिकी फार्म ब्यूरो फेडरेशन के मुताबिक करीब तीन तिमाहियों से सूखा पड़ा है, जिसकी वजह से इस साल उन्हें बहुत भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है. उनकी फसलें बर्बाद हो चुकी हैं और कमाई भी खत्म हो चुकी है. 

अमेरिका में सूखा, फसल खत्म कर रहे किसान  
सूखे की वजह से Arizona और Nevada जैसे राज्यों को कोलोरेडो नदी से मिलने वाले पानी में कटौती की गई है. कई अर्थशास्त्री तो यहां तक कह रहे हैं साल 2011 में अमेरिका में जो सूखा पड़ा था, उसके बाद ऐसा सूखा देखने को मिल रहा है. अमेरिका में पिछले साल भी सूखा पड़ने से किसानों की फसलें बर्बाद हुईं थीं, लेकिन इस साल हालात पिछले साल के मुकाबले काफी बदतर हैं. एक सर्वे के मुताबिक 37 परसेंट किसानों का कहना है कि वो फसलों की जुताई कर रहे हैं और उन्हें खुद ही खत्म कर रहे हैं, क्योंकि ये फसलें सूखे के चलते तैयार नहीं हो सकेंगी. पिछले साल ऐसा करने वाले 24 परसेंट किसान थे. नेशनल सेंटर फॉर एनवायर्नमेंटल इंफॉर्मेशन के अनुसार, जुलाई अमेरिका के लिए तीसरा सबसे महीना गर्म था. 6 अगस्त को अमेरिकी कृषि विभाग के साप्ताहिक मौसम और फसल बुलेटिन ने बताया कि "तेजी से बढ़ते सूखे ने मध्य और दक्षिणी मैदानों को अपनी चपेट में ले लिया है, सूखे के चलते ऊपरी मिट्टी की नमी कम हो रही है. 

किसान अपने पशु बेचने पर मजबूर
अमेरिकी फार्म ब्यूरो फेडरेशन (AFBF) के अनुमान के मुताबिक इस साल पश्चिम, दक्षिण और मध्य मैदानी इलाके के करीब 60% हिस्से गंभीर सूखे का सामना कर रहे हैं. इस सूखे का असर आने वाले कई सालों तक न सिर्फ किसानों और पशुपालकों पर होगा बल्कि उपभोक्ता भी महसूस करेंगे. सबसे बड़ी बात तो ये कि कई किसानों को अपने पशुओं को बेचने के लिए मजबूर होना पड़ा है, जिसे उन्होंने वर्षो से पाला-पोसा था, उन बागानों को भी तबाह करना पड़ा जो कई दशकों में उगाए गए थे.

AFBF का सर्वे 15 राज्यों में 8 जून से 20 जुलाई तक टेक्सास से नॉर्थ डकोटा से कैलिफोर्निया तक सूखा क्षेत्रों में कराया गया. टेक्सास में किसानों की हालत ये हो गई कि उन्हें अपने मवेशियों के झुंड को सामान्य से पहले बेचने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है. क्योंकि उनके पीने के लिए पानी के सभी स्रोत सूख चुके हैं और खाने के लिए घास भी जल चुकी है. लोन स्टार राज्य में किसानों का कहना है कि मवेशियों की संख्या में बहुत कमी आई है, करीब 50 परसेंट कम हुए हैं. न्यू मैक्सिको और ओरेगन में भी मवेशियों के झुंड 43% और 41% कम हुए हैं.

महंगाई से किसानों की हालत खराब 
कैलिफोर्निया में फलों और अखरोट के पेड़ हैं, यहां के 50% किसानों का कहना है कि उन्हें सूखे के कारण पेड़ों और  कई सालों से उगाए जा रहे फसलों को हटाना पड़ा है, सर्वे के मुताबिक सभी अमेरिकी किसानों में से 33% ने कहा कि उन्हें भी ऐसा ही करना होगा, जो पिछले साल की तुलना में लगभग दोगुना है. सूखे की वजह से झील का पानी कम हुआ है, ऊपर से महंगाई के चलते पशुपालकों की मुश्किलें और बढ़ी हैं. डीजल की कीमतें गिरने के बावजूद अब भी ज्यादा हैं. फर्टिलाइजर की कीमतें अब भी काफी महंगी हैं, पशुओं के लिए आहार भी काफी महंगा है. ऐसे में किसानों और पशुपालकों के लिए खेती और पशुओं को पालना बड़ी चुनौती बन गया है. सूखे में जब फसलें बर्बाद हो रही हैं तो अमेरिकी लोगों पर इसका असर आना लाजिमी है. लोगों को खाने पीने की चीजों के लिए ज्यादा कीमत चुकानी पड़ सकती है. 

VIDEO: पाकिस्तान में चलते थे भारत में छपे नोट, आरबीआई गवर्नर के होते थे हस्ताक्षर


टैग्स
सम्बंधित खबरें

समझिए: भारतीय पासपोर्ट नागरिकता का अंतिम कानूनी प्रमाण क्यों नहीं माना जाता?

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पासपोर्ट कानूनी रूप से एक यात्रा दस्तावेज है, न कि नागरिकता का अंतिम प्रमाण.

26-June-2026

क्या है 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता, जिससे पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार, कितना होगा असर?

भारत ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ 1960 से चले आ रहे जल समझौते का बोझ आगे नहीं ढोएगा, जब तक पाकिस्तान सीमा पार से आतंकवाद को प्रभावी रूप से बंद नहीं कर देता है.

24-April-2025

अमेरिका के टैरिफ लगाने से भारत के किस सेक्टर्स पर क्या होगा असर? जानिए डिटेल्स

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया को बड़ा झटका दिया है. ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. जिससे भारत के निर्यात पर गहरा असर देखने को मिल सकता है.

03-April-2025

भारत की तरक्की को कई गुना बढ़ा रही महिला एंटरप्रेन्योर, NeoGrowth की रिपोर्ट में आया सामने

3,000 से अधिक महिला उद्यमियों के सर्वेक्षण पर आधारित इस रिपोर्ट में महिलाओं की व्यापारिक सफलता और उनके सामने आने वाली चुनौतियों दोनों को दिखाया गया है.

06-March-2025

अडानी परिवार की शादी का उत्सव: परंपरा, आधुनिकता और समाज सेवा का संगम

यह शादी सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि अडानी परिवार की समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसमें हर पहलू में कला, परंपरा और सशक्तिकरण जुड़ा हुआ है.

24-February-2025


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

18 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

16 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

16 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

17 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago