होम / एक्सप्लेनर / रूस के लोग आखिर एक हवाई टिकट के लिए क्यों दे रहे हैं 21 लाख रुपये?

रूस के लोग आखिर एक हवाई टिकट के लिए क्यों दे रहे हैं 21 लाख रुपये?

ज्यादातर यूरोपीय देशों ने रूस से भागकर आने वाले लोगों को अपने देश में घुसने पर रोक लगा रखी है, कई देशों ने तो पहले ही रूसी सैलानियों की एंट्री रोक रखी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: जंग में जीते कोई भी हारती इंसानियत है, रूस और यूक्रेन की जंग में रूस के लोग अपना ही देश छोड़कर भाग रहे हैं. खबर है कि रूस के लोग देश छोड़ने के लिए प्राइवेट जेट को किराये पर ले रहे हैं. इस जंग में रूस के हालात इतने बदतर हो रहे हैं कि यहां के लोग किसी भी कीमत पर देश छोड़ने को तैयार है.  

देश क्यों छोड़ रहे हैं रूस के लोग 
Guardian में छपी खबर के मुताबिक, रूस राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पिछले हफ्ते ऐलान किया था कि वो यूक्रेन में और सेना भेजेंगे. इसके बाद से ही रूस के लोगों में देश छोड़ने की होड़ सी मच गई है. प्राइवेट जेट उड़ाने मुहैया कराने वाली कंपनियां बताती है कि अचानक से ही प्राइवेट जेट की डिमांड बढ़ गई है. रिपोर्ट के मुताबिक एक सीट के वन-वे टिकट के लिए $21,500 से लेकर $27,000 तक चुकाने को तैयार है, रुपये में ये करीब 17 लाख से 21 लाख होता है. 

50 गुना तक बढ़ी प्राइवेट जेट की मांग 
एक एविएशन कंपनी FlightWay के CEO एडवर्ड सिमोनोव का कहना है कि प्राइवेड जेट की डिमांड में 50 गुना की बढ़ोतरी हुई है, उन्होंने बताया कि यूरोपियन यूनियन के प्रतिबंधों के बाद इतनी ज्यादा डिमांड को हम पूरा नहीं कर पा रहे हैं, क्योंकि हमारे पास सीमित जेट हैं. सभी प्राइवेट जेट कंपनियां बाजार छोड़कर जा चुकी हैं, इस वक्त डिमांड बहुत ज्यादा है और सप्लाई बेहद कम, जो कीमतें 6 महीने पहले थीं, अब उसके मुकाबले आसमान पर हैं. सिमोनोव का कहना है कि सिर्फ अमीर लोग ही नहीं, वो लोग भी अब जेट की तलाश में घूम रहे हैं जिन्होंने आजतक कभी उसमें सफर नहीं किया. एक प्राइवेज जेट कंपनी के ब्रोकर ने Guardian को बताया कि पहले 50 लोग ही प्राइवेट जेट के बारे में पूछताछ करते थे, लेकिन अब ये 5000 तक पहुंच चुका है, ऐसा उन्होंने पहले कभी नहीं देखा, ये अजीब सा पागलपन है.  

कहां जा रहे हैं रूस के लोग
Guardian की रिपोर्ट के मुताबिक, रूस के लोग पहले उन देशों में जाने की कोशिश कर रहे हैं जहां उन्हें बिना वीजा के ही एंट्री मिल जाए, जैसे- अजरबैजान, टर्की या अरमेनिया वगैरह. क्योंकि ज्यादातर यूरोपीय देशों ने रूस से भागकर आने वाले लोगों को अपने देश में घुसने पर रोक लगा रखी है, कई देशों ने तो पहले ही रूसी सैलानियों की एंट्री रोक रखी है. मजे की बात ये है कि जब से पुतिन यूक्रेन में और सेना भेजने का ऐलान किया है तब से रूस के लोग इतना घबराए हुए हैं कि वो गूगल पर रूस कैसे छोड़ें सर्च कर रहे हैं. 

सीमाओं पर कारों का जमावड़ा
मॉस्को से वनवे प्लेट के टिकट जाने कब के बिक चुके हैं, सैटेलाइट इमेज से ये पता चल रहा है कि रूस की सीमाओं पर कारों की लंबी लाइनें लगी हैं. बीच में मीडिया में खबरें ये भी आईं थी कि रूस अपनी सीमाओं को सील करने जा रहा है, लेकिन रूस की सरकार ने मीडिया में चल रही इन खबरों से इनकार कर दिया. इन खबरों से तो यही लगता है कि यूक्रेन की इस जंग में जो भी हालत हो, लेकिन रूस में हालात कुछ बेहतर नहीं है. 

VIDEO: एक ऐसा रेस्टोरेंट, जहां ना कोई सुनता है और ना बोलता है, फिर ऐसे लेते हैं ऑर्डर

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

समझिए: भारतीय पासपोर्ट नागरिकता का अंतिम कानूनी प्रमाण क्यों नहीं माना जाता?

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पासपोर्ट कानूनी रूप से एक यात्रा दस्तावेज है, न कि नागरिकता का अंतिम प्रमाण.

26-June-2026

क्या है 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता, जिससे पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार, कितना होगा असर?

भारत ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ 1960 से चले आ रहे जल समझौते का बोझ आगे नहीं ढोएगा, जब तक पाकिस्तान सीमा पार से आतंकवाद को प्रभावी रूप से बंद नहीं कर देता है.

24-April-2025

अमेरिका के टैरिफ लगाने से भारत के किस सेक्टर्स पर क्या होगा असर? जानिए डिटेल्स

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया को बड़ा झटका दिया है. ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. जिससे भारत के निर्यात पर गहरा असर देखने को मिल सकता है.

03-April-2025

भारत की तरक्की को कई गुना बढ़ा रही महिला एंटरप्रेन्योर, NeoGrowth की रिपोर्ट में आया सामने

3,000 से अधिक महिला उद्यमियों के सर्वेक्षण पर आधारित इस रिपोर्ट में महिलाओं की व्यापारिक सफलता और उनके सामने आने वाली चुनौतियों दोनों को दिखाया गया है.

06-March-2025

अडानी परिवार की शादी का उत्सव: परंपरा, आधुनिकता और समाज सेवा का संगम

यह शादी सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि अडानी परिवार की समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसमें हर पहलू में कला, परंपरा और सशक्तिकरण जुड़ा हुआ है.

24-February-2025


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

15 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

12 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

13 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

13 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

20 hours ago