होम / एक्सप्लेनर / PVR-INOX का विलय सिनेमा देखने वालों पर पड़ेगा भारी! CCI पहुंचा मामला

PVR-INOX का विलय सिनेमा देखने वालों पर पड़ेगा भारी! CCI पहुंचा मामला

27 मार्च को PVR और NOX Leisure ने विलय करके देश की सबसे बड़ी मल्टीप्लेक्स चेन बनाने का ऐलान किया. इस विलय के बाद बनी कंपनी के पास 1500 स्क्रीन हो जाएंगी

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

मुंबई: भारत में फिल्मों के टिकट से ज्यादा पॉपकॉर्न महंगे क्यों होते हैं, इसकी वजह है भारत के मेट्रो और सेमी मेट्रो शहरों में बढ़ता मल्टीप्लेक्स कल्चर, जिसके दो सबसे बड़े चेहरे हैं PVR और INOX Leisure. अभी तक एक दूसरे को काटने की बाट जो रहे इन दोनों खिलाड़ियों ने इस साल अचानक ही कोविड की मार हवाला देकर अपनी दुश्मनी को दोस्ती में बदलने का ऐलान कर दिया, दोनों ने मर्जर का ऐलान कर दिया. इस मर्जर का क्या नतीजा होगा, एक उपभोक्ता के तौर पर आपके लिए इसके क्या मायने हैं. इसे लेकर अलग अलग आवाजें हैं अलग अलग मत हैं.  कोई इस विलय के खिलाफ है तो कोई इसे इंडस्ट्री की सेहत के लिए फायदेमंद बता रहा है. 

PVR-INOX विलय से उपभोक्ताओं को नुकसान
इसी कड़ी में नॉन-प्रॉफिट ग्रुप The Consumer Unity & Trust Society (CUTS) ने इन दोनों मल्टीप्लेक्स ऑपरेटर्स के प्रस्तावित विलय के खिलाफ कंपटीशन कमीशन ऑफ इंडिया का दरवाजा खटखटाया है.  CUTS का कहना है कि इस वियल से फिल्म एग्जीबिशन इंडस्ट्री को नुकसान होगा. CUTS का कहना है कि CCI को इस मामले की जांच करनी चाहिए. CUTS ने दावा किया कि यह ये विलय COVID लॉकडाउन की वजह से नहीं किया गया था, PVR-INOX का ये विलय CCI की ओर से जरूरी विलय समीक्षा से छूट के लिए योग्य नहीं है. नॉन प्रॉफिट ग्रुप CUTS का कहना है कि इस प्रस्तावित विलय से उपभोक्ताओं को भी नुकसान होगा, उनके पास विकल्पों की कमी हो जाएगी और फिल्मों के टिकट भी महंगे हो जाएंगे. 

PVR-INOX बनेगी सबसे बड़ी मल्टीप्लेक्स चेन 
आपको बता दें कि 27 मार्च को PVR और NOX Leisure ने विलय करके देश की सबसे बड़ी मल्टीप्लेक्स चेन बनाने का ऐलान किया. इस विलय के बाद बनी कंपनी के पास 1500 स्क्रीन हो जाएंगी, कंपनी इस मर्जर के जरिए बड़े शहरों के अलावा टियर-3, टियर-4 और टियर-5 शहरों में अपने पैर जमाएगी. इस मर्जर के बाद जो कंपनी बनेगी उसका नाम PVR INOX Ltd होगा, हालांकि स्कीन के नाम  PVR और INOX के नाम से ही चलते रहेंगे. 

अपने दबदबे का फायदा उठाएगी कंपनी!
CUTS के मुताबिक बीते 12 साल में फिल्म एग्जीबिशन इंडस्ट्री में कंसोलिडेशन हुआ है. साल 2009-2010 के दौरान देश में 11 बड़े प्लेयर्स थे, जो कि साल 2022 में घटकर सिर्फ 5 रह गए. CUTS का कहना है कि विलय के बाद PVR-Inox 43 शहरों में सबसे बड़ा खिलाड़ी हो जाएगा और 19 शहरों में 50 परसेंट मार्केट शेयर हो जाएगा. CUTS ने आरोप लगाया कि इतना बड़ा मार्केट शेयर होने से कंपटीशन से जुड़ी चिंताएं सामने आ सकती हैं, इसके अलावा विलय के बाद बनी कंपनी के पास जबरदस्त मोलभाव की ताकत आ जाएगी. CUTS के महासचिव प्रदीप एस मेहता का कहना है कि CCI का कर्तव्य है कि वो प्रतिस्पर्धा पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वाली प्रथाओं को रोके और खत्म करे, प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने और बनाए रखने और उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करने के लिए कदम उठाए.

विलय को SEBI की मंजूरी मिली
27 मार्च को विलय का ऐलान करते वक्त INOX Leisure के डायरेक्टर सिद्धार्थ जैन ने कहा कि हमें सलाह दी गई कि विलय को कुछ रेगुलेटरी मंजूरियों की जरूरत होती है, जिसमें सेबी, शेयरहोल्डर्स और NCLT की मंजूरियां शामिल हैं. उन्होंने कहा कि हमें बताया गया कि  CCI प्री-नोटिफिकेशन की आवश्यकता नहीं होती है. 21 जून को PVR और INOX ने बताया कि उन्हें विलय को लेकर NSE और BSE से क्लियरेंस मिल चुकी हैं. इसके बाद 22 जून को SEBI से भी इस विलय को हरी झंडी मिल चुकी है. 

VIDEO: खाने के बिल पर सर्विस चार्ज देना है या नहीं? जानें क्या है नया अपडेट


टैग्स
सम्बंधित खबरें

समझिए: भारतीय पासपोर्ट नागरिकता का अंतिम कानूनी प्रमाण क्यों नहीं माना जाता?

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पासपोर्ट कानूनी रूप से एक यात्रा दस्तावेज है, न कि नागरिकता का अंतिम प्रमाण.

26-June-2026

क्या है 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता, जिससे पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार, कितना होगा असर?

भारत ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ 1960 से चले आ रहे जल समझौते का बोझ आगे नहीं ढोएगा, जब तक पाकिस्तान सीमा पार से आतंकवाद को प्रभावी रूप से बंद नहीं कर देता है.

24-April-2025

अमेरिका के टैरिफ लगाने से भारत के किस सेक्टर्स पर क्या होगा असर? जानिए डिटेल्स

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया को बड़ा झटका दिया है. ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. जिससे भारत के निर्यात पर गहरा असर देखने को मिल सकता है.

03-April-2025

भारत की तरक्की को कई गुना बढ़ा रही महिला एंटरप्रेन्योर, NeoGrowth की रिपोर्ट में आया सामने

3,000 से अधिक महिला उद्यमियों के सर्वेक्षण पर आधारित इस रिपोर्ट में महिलाओं की व्यापारिक सफलता और उनके सामने आने वाली चुनौतियों दोनों को दिखाया गया है.

06-March-2025

अडानी परिवार की शादी का उत्सव: परंपरा, आधुनिकता और समाज सेवा का संगम

यह शादी सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि अडानी परिवार की समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसमें हर पहलू में कला, परंपरा और सशक्तिकरण जुड़ा हुआ है.

24-February-2025


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

18 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

16 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

16 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

17 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago