होम / एक्सप्लेनर / ज्यादा से ज्यादा लोगों को चाहिए Travel Insurance, रिपोर्ट में किया गया दावा!

ज्यादा से ज्यादा लोगों को चाहिए Travel Insurance, रिपोर्ट में किया गया दावा!

मेडिकल खर्च और सामान खो जाने पर उसकी भरपाई करने के लिए भी ट्रेवल इंश्योरेंस ही काम आता है.

पवन कुमार मिश्रा 2 years ago

जिस तरह विभिन्न कीमती वस्तुओं के लिए इंश्योरेंस की सुविधा उपलब्ध करवाई जाती है ठीक उसी तरह अब अंतर्राष्ट्रीय ट्रिपों के लिए भी इंश्योरेंस की सुविधा उपलब्ध करवाई जाती है और इस सुविधा को ही ट्रेवल इंश्योरेंस (Travel Insurance) के नाम से जाना जाता है. 

क्या होता है ट्रेवल इंश्योरेंस?
ट्रेवल इंश्योरेंस, यात्रा के दौरान होने वाले विभिन्न प्रकार के खतरों से आपकी रक्षा करता है. यात्रा के दौरान होने वाले मेडिकल खर्च, फ्लाइट के कैंसिल होने की स्थिति में पैसे वापस करवाने और सामान खो जाने पर उसकी भरपाई के लिए भी ट्रेवल इंश्योरेंस ही काम आता है. ट्रेवल इंश्योरेंस की अवधी आपकी ट्रिप की अवधी से शुरू होती है और जब तक आप भारत में वापस कदम नहीं रख लेते तब तक यह इंश्योरेंस आपको सुविधा प्रदान करता है. ट्रेवल इंश्योरेंस के बारे में लोग पहले बहुत ज्यादा जागरूक नहीं हुआ करते थे पर अब समय बदल रहा है. हाल ही में ICICI लोम्बार्ड (ICICI Lombard) जनरल इंश्योरेंस ने ‘रिसर्च ऑन ट्रेवल बिहेवियर 2023’ नामक एक रिपोर्ट प्रकाशित की है.

सामने आई जरूरी जानकारी
इस रिपोर्ट की बदौलत काफी जरूरी जानकारी सामने आई है. ट्रेवल इंश्योरेंस (Travel Insurance) की दुनिया कैसे बदल रही है और इससे भारतीय ट्रेवलर्स पर क्या प्रभाव पड़ रहा है इस बारे में भी रिपोर्ट काफी महत्त्वपूर्ण जानकारी साझा करती है. भारतीय ट्रैवलर्स की आदतों के बारे में बात करते हुए रिपोर्ट में बताया गया है कि 76% भारतीय लोगों ने अपनी पिछली ट्रिप पर ट्रेवल इंश्योरेंस खरीदा था और 92% से ज्यादा लोगों ने अगली यात्रा के दौरान ट्रेवल इंश्योरेंस खरीदने की इच्छा भी जताई है. इसके साथ ही रिपोर्ट में यह दावा भी किया है कि भारतीय ट्रैवलर्स में से 73% का मानना है कि ट्रेवल इंश्योरेंस बहुत ही जरूरी है. 

कौन सी जगह जाना चाहते हैं लोग?
रिपोर्ट में जिन लोगों पर सर्वे किया गया है उनमें से 47% का मानना है कि वह अगली बार दक्षिणपूर्वी एशिया की यात्रा करेंगे वहीँ दूसरी तरफ 40% लोगों का मानना है कि वह अगली बार मिडिल-ईस्ट की यात्रा करेंगे और इन दो स्थानों को ही ज्यादातर लोगों ने अपना फेवरेट स्थान माना है. 71% लोगों का मानना है कि वह जिस जगह की यात्रा करने के बारे में प्लान कर रहे हैं वहां के माहौल पर भी निर्भर करता है कि वह ट्रेवल इंश्योरेंस लेंगे या फिर नहीं.
 

यह भी पढ़ें: Bangalore Traffic में Dominos ने डिलीवर किया पिज्जा, वायरल हुई विडियो!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

समझिए: भारतीय पासपोर्ट नागरिकता का अंतिम कानूनी प्रमाण क्यों नहीं माना जाता?

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पासपोर्ट कानूनी रूप से एक यात्रा दस्तावेज है, न कि नागरिकता का अंतिम प्रमाण.

26-June-2026

क्या है 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता, जिससे पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार, कितना होगा असर?

भारत ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ 1960 से चले आ रहे जल समझौते का बोझ आगे नहीं ढोएगा, जब तक पाकिस्तान सीमा पार से आतंकवाद को प्रभावी रूप से बंद नहीं कर देता है.

24-April-2025

अमेरिका के टैरिफ लगाने से भारत के किस सेक्टर्स पर क्या होगा असर? जानिए डिटेल्स

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया को बड़ा झटका दिया है. ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. जिससे भारत के निर्यात पर गहरा असर देखने को मिल सकता है.

03-April-2025

भारत की तरक्की को कई गुना बढ़ा रही महिला एंटरप्रेन्योर, NeoGrowth की रिपोर्ट में आया सामने

3,000 से अधिक महिला उद्यमियों के सर्वेक्षण पर आधारित इस रिपोर्ट में महिलाओं की व्यापारिक सफलता और उनके सामने आने वाली चुनौतियों दोनों को दिखाया गया है.

06-March-2025

अडानी परिवार की शादी का उत्सव: परंपरा, आधुनिकता और समाज सेवा का संगम

यह शादी सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि अडानी परिवार की समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसमें हर पहलू में कला, परंपरा और सशक्तिकरण जुड़ा हुआ है.

24-February-2025


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

9 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

6 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

7 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

7 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

14 hours ago