होम / एक्सप्लेनर / Monkeypox के क्या हैं 8 लक्षण? जानिए यह कैसे फैलता है और बचाव के लिए क्या करें

Monkeypox के क्या हैं 8 लक्षण? जानिए यह कैसे फैलता है और बचाव के लिए क्या करें

Monkeypox को लेकर भारत सरकार भी सतर्क है. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने इस महामारी के सभी लक्षण बताए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: मंकीपॉक्स (Monkeypox) का खतरा पूरी दुनिया में लगातार बढ़ता जा रहा है. यह अब तक भारत समेत 70 देशों में फैल चुका है. हालात को असाधारण बताते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने मंकीपॉक्स को वैश्विक आपात घोषित कर दिया.

WHO के डायरेक्टर क्या बोले
WHO के डायरेक्टर जनरल टेड्रोस ए घेब्रेयसस ने Monkeypox को महामारी करार देते हुए कहा कि पूरी दुनिया इस वक्त एक ऐसी महामारी का सामना कर रही है, जिसके बारे में अभी काफी कम जानाकरी है. यह वायरस संक्रमण के नए-नए तरीकों से पूरी दुनिया में तेजी से फैल रहा है.

भारत सरकार भी है सतर्क
Monkeypox को लेकर भारत सरकार भी सतर्क है. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने इस महामारी के सभी लक्षण बताए हैं. इसके अलावा यह कैसे फैलता है, इसकी भी जानकारी दी है. यदि कोई व्यक्ति इस वायरस से संक्रमित हो जाता है, तो उसके लिए क्या गाइडलाइन है, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने इसके बारे में भी बताया है. आइए जानतें हैं कि इस महामारी के क्या लक्षण हैं...

मंकीपॉक्स के सामान्य लक्षण क्या हैं
1. बुखार
2. त्वचा पर चकत्ते (चेहरे से शुरू होकर हाथ, पैर, हथेलियों और तलवों तक)
3. सूजे हुए लिम्फ नोड
4. सिरदर्द
5. मांसपेशियों में दर्द
6. थकावट
7. गले में खराश
8. खांसी

कैसे फैलता है मंकीपॉक्स
1. मुख्य रूप से मनुष्य से मनुष्य में फैलता है
2. प्रत्यक्ष शारीरिक संपर्क : शरीर से निकलने वाले तरल पदार्थ, यौन संपर्क या घावों के संपर्क में आने से
3. अप्रत्यक्ष संपर्क : दूषित कपड़ों या प्रभावित व्यक्ति के लिनेन के माध्यम से
4. लंबे समय तक निकट संपर्क में आने पर सांस की बूंदों से

यदि किसी करीबी को मंकीपॉक्स है तो इस गाइडलाइन को फॉलो करें
1. संक्रमित व्यक्ति को आइसोलेट करें. उससे दूरी बनाकर रखें
2. संक्रमित व्यक्ति नाक और मुंह को मास्क से ढंकें.
3. यदि आप केयरटेकर हैं, तो आप भी मास्क जरूर पहनें.
4. त्वचा के घावों को ढककर रखें.
5. संक्रमित व्यक्ति द्वारा इस्तेमाल किए गए चादर, कपड़े या तौलिए जैसी दूषित सामग्री के संपर्क में आने से बचें.
6. सैनिटाइजर का उपयोग करें और हथेली को हमेशा साफ रखें

VIDEO: मंकीपॉक्स से बचने के लिए क्या करें, जानिए उपाय और सावधानी


टैग्स
सम्बंधित खबरें

समझिए: भारतीय पासपोर्ट नागरिकता का अंतिम कानूनी प्रमाण क्यों नहीं माना जाता?

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पासपोर्ट कानूनी रूप से एक यात्रा दस्तावेज है, न कि नागरिकता का अंतिम प्रमाण.

26-June-2026

क्या है 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता, जिससे पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार, कितना होगा असर?

भारत ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ 1960 से चले आ रहे जल समझौते का बोझ आगे नहीं ढोएगा, जब तक पाकिस्तान सीमा पार से आतंकवाद को प्रभावी रूप से बंद नहीं कर देता है.

24-April-2025

अमेरिका के टैरिफ लगाने से भारत के किस सेक्टर्स पर क्या होगा असर? जानिए डिटेल्स

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया को बड़ा झटका दिया है. ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. जिससे भारत के निर्यात पर गहरा असर देखने को मिल सकता है.

03-April-2025

भारत की तरक्की को कई गुना बढ़ा रही महिला एंटरप्रेन्योर, NeoGrowth की रिपोर्ट में आया सामने

3,000 से अधिक महिला उद्यमियों के सर्वेक्षण पर आधारित इस रिपोर्ट में महिलाओं की व्यापारिक सफलता और उनके सामने आने वाली चुनौतियों दोनों को दिखाया गया है.

06-March-2025

अडानी परिवार की शादी का उत्सव: परंपरा, आधुनिकता और समाज सेवा का संगम

यह शादी सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि अडानी परिवार की समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसमें हर पहलू में कला, परंपरा और सशक्तिकरण जुड़ा हुआ है.

24-February-2025


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

22 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

19 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

20 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

20 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago