होम / एक्सप्लेनर / एक ही फैमिली से हैं, लेकिन एक नहीं हैं शेर, बाघ, तेंदुआ और चीता; ऐसे दूर करें कन्फ्यूजन

एक ही फैमिली से हैं, लेकिन एक नहीं हैं शेर, बाघ, तेंदुआ और चीता; ऐसे दूर करें कन्फ्यूजन

अब जब एक बार फिर से चीते भारत की वन्य विरासत का हिस्सा बन रहे हैं, तो यह समझ लेना भी ज़रूरी है कि शेर, बाघ, तेंदुआ और चीता में क्या अंतर है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

इस वक्त देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और उनके बर्थडे पर देश को मिल रहे चीतों के गिफ्ट की चर्चा है. यह 'गिफ्ट' इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि देश लंबे समय से चीतों से महरूम है. भारत में साल 1947 में छत्तीसगढ़ (उस समय मध्य प्रदेश) के कोरिया जिले में आखिरी बार किसी चीते को देखा गया था. इसके बाद भारत सरकार ने साल 1952 में भारत में चीतों को विलुप्त घोषित कर दिया था. अब जब एक बार फिर से चीते भारत की वन्य विरासत का हिस्सा बन रहे हैं, तो यह समझ लेना भी ज़रूरी है कि शेर, बाघ, तेंदुआ और चीता में क्या अंतर है.

प्रजाति एक, अंतर अनेक
अक्सर लोग शेर, बाघ, तेंदुआ और चीता के बीच का फर्क नहीं समझ पाते. मीडिया में भी कई बार बाघ को शेर बता दिया जाता है और तेंदुआ को चीता. हाल ही में चीतों के भारत आने से उत्साहित एक राजनीतिक पार्टी ने अपने विज्ञापन में 'चीतों की दहाड़' का जिक्र किया, जबकि चीता दहाड़ता नहीं है. उसकी आवाज बिल्ली की तरह होती है. ये सभी भले ही एक ही प्रजाति के हैं, लेकिन सबमें कई अंतर हैं.          

शेर (Lion)
शेर को जंगल का राजा कहा जाता है. शेर को बाघ, तेंदुआ और चीते की तुलना में पहचानना आसान है. क्योंकि उसकी गर्दन और चेहरे पर काफी बाल होते हैं, जिसे Mane कहा जाता है. शेर की इनकी लंबाई करीब 8 फीट तक होती है. शेर काफी आलसी होते हैं और बेवजह दौड़ने-भागने से बचते हैं. बिग कैट फैमिली में शेर ही एकमात्र ऐसा जीव है, जो झुंड में शिकार करते हैं. 

बाघ (Tiger)
टाइगर का साइज शेर और कैट फैमिली के बाकी सदस्यों की तुलना में ज्यादा होता है. शेर की तुलना में बाघ के शरीर पर धारियां होती हैं, जिससे इसे आसानी से पहचाना जा सकता है. टाइगर अधिक मस्कुलर और ज्यादा वजन वाले होते हैं, लेकिन शेरों की तुलना में बहुत ज्यादा एक्टिव और फुर्तीले भी होते हैं. टाइगर को अक्सर अकेले शिकार करना पसंद होता है. बाघ दक्षिण पूर्व एशिया, चीन और भारत में पाए जाते हैं. बाघ की लंबाई 10 फीट तक होती है.

तेंदुआ (Leopard)
तेंदुए को अक्सर चीता या बाघ कह दिया जाता है, जबकि ये दोनों से काफी अलग है. तेंदुए के शरीर पर रोसेट-शैली के निशान होते हैं. कैट फैमिली का ये मेंबर पेड़ पर चढ़ने में माहिर रहता है. इसका आकार शेर और बाघ से छोटा भले ही है, लेकिन इसमें ताकत भरपूर है. यह हिरन जैसे जानवर का शिकार करने के बाद उसे आसानी से पेड़ पर ले जाता है. हालांकि, बाघ से संघर्ष में तेंदुए की मौत लगभग सुनिश्चित रहती है. इसलिए ये बाघ वाले इलाके से दूर रहते हैं या ज़्यादातर समय पेड़ पर बिताते हैं. 

चीता (Cheetah)
चीता अपनी रफ्तार के लिए जाना जाता है. यह दुनिया दुनिया का सबसे तेज रफ्तार से दौड़ने वाले जानवर है. स्पीड के मामले में ये कुछ ही सेकंड में 72 मील प्रति घंटा की रफ्तार हासिल कर सकता है. हालांकि, ये ज्यादा लंबा नहीं दौड़ सकते. कैट फैमिली का ये सदस्य शेर और बाघ के मुकाबले बहुत पतला होता है. इनका सिर छोटा होता है और कमर पतली होती है. इनके शरीर पर काले गोल धब्बे होते हैं. इसके अलावा, चीतों के चेहरे पर काली धारियां होती हैं, जो उनकी आंखों के भीतरी कोनों से नीचे मुंह के कोनों तक आती हैं. चीता बिग कैट फैमिली का एकमात्र ऐसा सदस्य है जो दहाड़ नहीं सकता.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

समझिए: भारतीय पासपोर्ट नागरिकता का अंतिम कानूनी प्रमाण क्यों नहीं माना जाता?

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पासपोर्ट कानूनी रूप से एक यात्रा दस्तावेज है, न कि नागरिकता का अंतिम प्रमाण.

26-June-2026

क्या है 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता, जिससे पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार, कितना होगा असर?

भारत ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ 1960 से चले आ रहे जल समझौते का बोझ आगे नहीं ढोएगा, जब तक पाकिस्तान सीमा पार से आतंकवाद को प्रभावी रूप से बंद नहीं कर देता है.

24-April-2025

अमेरिका के टैरिफ लगाने से भारत के किस सेक्टर्स पर क्या होगा असर? जानिए डिटेल्स

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया को बड़ा झटका दिया है. ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. जिससे भारत के निर्यात पर गहरा असर देखने को मिल सकता है.

03-April-2025

भारत की तरक्की को कई गुना बढ़ा रही महिला एंटरप्रेन्योर, NeoGrowth की रिपोर्ट में आया सामने

3,000 से अधिक महिला उद्यमियों के सर्वेक्षण पर आधारित इस रिपोर्ट में महिलाओं की व्यापारिक सफलता और उनके सामने आने वाली चुनौतियों दोनों को दिखाया गया है.

06-March-2025

अडानी परिवार की शादी का उत्सव: परंपरा, आधुनिकता और समाज सेवा का संगम

यह शादी सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि अडानी परिवार की समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसमें हर पहलू में कला, परंपरा और सशक्तिकरण जुड़ा हुआ है.

24-February-2025


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

16 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

13 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

14 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

15 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

22 hours ago