होम / एक्सप्लेनर / एक-दूजे के होने जा रहे राघव और परिणीति में कौन है सबसे ज्यादा अमीर?

एक-दूजे के होने जा रहे राघव और परिणीति में कौन है सबसे ज्यादा अमीर?

मीडिया के लिए 'आप' सांसद राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा हॉट टॉपिक बने हुए हैं. माना जा रहा है कि दोनों जल्द शादी कर सकते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) इन दिनों मीडिया में छाए हुए हैं. दरअसल, दोनों रिश्ते में हैं और माना जा रहा है कि जल्द ही उनकी शादी की खबर भी सामने आ सकती है. कुछ दिन पहले परिणीति से अफेयर के सवाल पर जिस तरह राघव मुस्कुराए थे, उसी से साफ हो गया था कि 'रिश्ते' की खबरों में सच्चाई है. इस बीच, परिणीति की बहन और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के अपने परिवार के साथ भारत लौटने से अंदाजा लगाया जा रहा है कि राघव और परिणीति की जल्द शादी के बंधन में बंध सकते हैं. 

चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं राघव
चलिए जानते हैं कि राघव और परिणीति कितने अमीर हैं. राघव चड्ढा पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं और पंजाब से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य हैं. राज्यसभा सांसद से पहले वह दिल्ली जल बोर्ड के वाइस चेयरमैन और राजेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक भी रह चुके हैं. राज्यसभा नामांकन के वक्त राघव ने अपनी संपत्ति का ब्यौरा पेश किया था. इस दौरान उन्होंने बताया कि उनके पास कुल कितने रुपए हैं. 

न कोई घर, न जमीन
हलफनामे के अनुसार, राघव चड्ढा के पास कुल 37 लाख रुपए की प्रॉपर्टी है. उन्होंने किसी तरह कोई कर्ज नहीं लिया है. राघव चड्ढा ने बताया था कि उनके पास कुल 36,99,471 रुपए की चल संपत्ति है, जिसमें से उनके हाथ में केवल 30 हजार रुपए हैं. उनके पास अचल संपत्ति के नाम पर कुछ भी नहीं है. उनके पास ना तो अपना घर है और ना ही कोई जमीन. कारों की बात करें, तो राघव के पास केवल एक कार है. 2019 मॉडल की मारुति स्विफ्ट डिजायर की कीमत करीब 13 लाख 20 हजार रुपए है. इसके अलावा, आप सांसद के पास 90 ग्राम गोल्ड की ज्वेलरी है, जिनकी कीमत करीब 4 लाख 95 हजार बताई गई थी.

परिणीति 60 करोड़ की मालकिन
वहीं, परिणीति चोपड़ा के पास करीब 60 करोड़ की संपत्ति है. इसके अलावा, वह विज्ञापनों से भी अच्छी खासी कमाई कर लेती हैं. वह Kurkure, Maaza, Nivea, Pantea जैसे कई प्रोडक्ट्स की ब्रैंड एम्बेसडर रह चुकी हैं. परिणीति के पास मुंबई में 22 करोड़ का घर है. उनके पास कई लग्जरी कारें भी हैं. उनके कारों के कलेक्शन में Audi A6, Jaguar XJL और Audi Q5 शामिल हैं. उन्हें सबसे ज्यादा Jaguar XJL में देखा जाता है. यह उनकी पसंदीदा कार है. इस लिहाज से देखें तो परिणीति अपने फ्यूचर हसबैंड यानी राघव चड्ढा से ज्यादा अमीर हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

समझिए: भारतीय पासपोर्ट नागरिकता का अंतिम कानूनी प्रमाण क्यों नहीं माना जाता?

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पासपोर्ट कानूनी रूप से एक यात्रा दस्तावेज है, न कि नागरिकता का अंतिम प्रमाण.

26-June-2026

क्या है 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता, जिससे पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार, कितना होगा असर?

भारत ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ 1960 से चले आ रहे जल समझौते का बोझ आगे नहीं ढोएगा, जब तक पाकिस्तान सीमा पार से आतंकवाद को प्रभावी रूप से बंद नहीं कर देता है.

24-April-2025

अमेरिका के टैरिफ लगाने से भारत के किस सेक्टर्स पर क्या होगा असर? जानिए डिटेल्स

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया को बड़ा झटका दिया है. ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. जिससे भारत के निर्यात पर गहरा असर देखने को मिल सकता है.

03-April-2025

भारत की तरक्की को कई गुना बढ़ा रही महिला एंटरप्रेन्योर, NeoGrowth की रिपोर्ट में आया सामने

3,000 से अधिक महिला उद्यमियों के सर्वेक्षण पर आधारित इस रिपोर्ट में महिलाओं की व्यापारिक सफलता और उनके सामने आने वाली चुनौतियों दोनों को दिखाया गया है.

06-March-2025

अडानी परिवार की शादी का उत्सव: परंपरा, आधुनिकता और समाज सेवा का संगम

यह शादी सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि अडानी परिवार की समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसमें हर पहलू में कला, परंपरा और सशक्तिकरण जुड़ा हुआ है.

24-February-2025


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

10 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

7 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

7 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

8 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

15 hours ago