होम / एक्सप्लेनर / कैसे होती थी मुलायम सिंह यादव की कमाई, कितनी संपत्ति छोड़ गए हैं पूर्व CM?

कैसे होती थी मुलायम सिंह यादव की कमाई, कितनी संपत्ति छोड़ गए हैं पूर्व CM?

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव अब हमारे बीच नहीं हैं. वह अपने पीछे करोड़ों की संपत्ति छोड़ गए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

उत्तर प्रदेश से लेकर देश के रक्षा मंत्रालय तक की कमान संभाल चुके मुलायम सिंह यादव अब हमारे बीच नहीं हैं. समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह का आज (10 अक्टूबर) निधन हो गया. वह पिछले कई दिनों से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे. बता दें कि कुछ समय पहले ही मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी साधना सिंह का निधन हुआ था. मुलायम सिंह राजनीति से लेकर अपने पारिवारिक मामलों के लिए हमेशा से सुर्खियों में रहे. वह तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे थे. आखिरी बार उन्होंने साल 2019 में लोकसभा चुनाव लड़ा था.

ऐसे होती थी कमाई
एक रिपोर्ट के मुताबिक, मुलायम सिंह कृषि और लोकसभा से मिलने वाले वेतन के जरिए कमाई करते थे. 2019 लोकसभा चुनाव के लिए जारी हलफनामे के अनुसार, उनके बैंक खाते में 56 लाख रुपए जमा हैं और लगभग 16 लाख रुपए की नकदी है. पूर्व मुख्यमंत्री इटावा के सैफई के रहने वाले हैं. उनके पास सात करोड़ रुपए से अधिक की कृषि भूमि है. साथ ही 10 करोड़ रुपए से ज्यादा की गैर कृषि भूमि है.

लखनऊ में है घर 
कारों की बात करें, तो सपा प्रमुख के पास एक टोयोटा कार है, जिसकी कीमत 17 लाख रुपए से अधिक है. इसके अलावा, 50 हजार से ज्यादा कीमत का उनके पास एलिमिनेटर वाहन भी है. मुलायम सिंह का लखनऊ में एक घर है, जहां वह पत्नी साधना के साथ रहते थे. वहीं, इटावा में भी उनका एक प्लॉट है.

करोड़ों के संपत्ति
2019 लोकसभा चुनाव के दौरान दिए हलफनामे के मुताबिक, मुलायम सिंह यादव 16 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति के मालिक हैं. नामांकन दाखिल करते समय शपथ पत्र में उन्होंने अपनी चल-अचल संपत्ति 16 करोड़ 52 लाख 44 हजार 300 रुपए बताई थी. जबकि 2014 लोकसभा चुनाव में मुलायम सिंह ने 11 करोड़ रुपए की संपत्ति का जिक्र हलफनामे में किया था.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

समझिए: भारतीय पासपोर्ट नागरिकता का अंतिम कानूनी प्रमाण क्यों नहीं माना जाता?

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पासपोर्ट कानूनी रूप से एक यात्रा दस्तावेज है, न कि नागरिकता का अंतिम प्रमाण.

26-June-2026

क्या है 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता, जिससे पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार, कितना होगा असर?

भारत ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ 1960 से चले आ रहे जल समझौते का बोझ आगे नहीं ढोएगा, जब तक पाकिस्तान सीमा पार से आतंकवाद को प्रभावी रूप से बंद नहीं कर देता है.

24-April-2025

अमेरिका के टैरिफ लगाने से भारत के किस सेक्टर्स पर क्या होगा असर? जानिए डिटेल्स

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया को बड़ा झटका दिया है. ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. जिससे भारत के निर्यात पर गहरा असर देखने को मिल सकता है.

03-April-2025

भारत की तरक्की को कई गुना बढ़ा रही महिला एंटरप्रेन्योर, NeoGrowth की रिपोर्ट में आया सामने

3,000 से अधिक महिला उद्यमियों के सर्वेक्षण पर आधारित इस रिपोर्ट में महिलाओं की व्यापारिक सफलता और उनके सामने आने वाली चुनौतियों दोनों को दिखाया गया है.

06-March-2025

अडानी परिवार की शादी का उत्सव: परंपरा, आधुनिकता और समाज सेवा का संगम

यह शादी सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि अडानी परिवार की समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसमें हर पहलू में कला, परंपरा और सशक्तिकरण जुड़ा हुआ है.

24-February-2025


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

14 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

11 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

11 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

12 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

19 hours ago