होम / एक्सप्लेनर / कौन हैं 100 करोड़ का हेलीकॉप्टर खरीदने वाले लुलु ग्रुप के मालिक? जानें पूरी कहानी

कौन हैं 100 करोड़ का हेलीकॉप्टर खरीदने वाले लुलु ग्रुप के मालिक? जानें पूरी कहानी

लुलु ग्रुप के चेयरमैन एमए युसुफ अली (MA Yusuf Ali) ने 100 करोड़ रुपए की कीमत वाला हेलीकॉप्टर खरीदा है, जो 246 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से उड़ान भरता है.  

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

दुबई का लुलु ग्रुप भारत में तेजी से विस्तार कर रहा है. कंपनी की योजना अगले कुछ वर्षों में भारत में कई नए शॉपिंग मॉल खोलने की है. हालांकि, अभी इस ग्रुप और उसके मालिक की चर्चा मॉल्स को लेकर नहीं बल्कि एक हेलीकॉप्टर के चलते हो रही है. दरअसल, लुलु ग्रुप के चेयरमैन एमए युसुफ अली (MA Yusuf Ali) ने 100 करोड़ रुपए की कीमत का हेलीकॉप्टर खरीदा है, जो 246 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से उड़ान भरता है.  

अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस
चार पंखों वाला H145 एयरबस हेलीकॉप्टर (H145 Airbus) अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है. इसे दुनिया के सबसे बेहतरीन हेलीकॉप्टरों में गिना जाता है. इस हेलीकाप्टर में एडवांस केबिन के साथ ही आपातकालीन स्थिति के लिए सर्चिंग लाइट्स और कार्गो हुक्स भी दिए गए हैं समुद्र तल से 20,000 फीट ऊंचाई पर उड़ान भरने की क्षमता वाले इस हेलीकॉप्टर में सामान्य तौर पर 2 पायलट के साथ 8 पैसेंजर यात्रा कर सकते हैं. हालांकि, जरूरत पड़ने पर इस संख्या को 10 तक बढ़ाया जा सकता है. H145 Airbus की हाईस्पीड 259.28 किलोमीटर प्रतिघंटा है, लेकिन आमतौर पर इसकी सामान्य गति 246 किलोमीटर प्रतिघंटा है.

भारत में अभी हैं इतने मॉल्स
लुलु ग्रुप के मालिक युसुफ अली का हेलीकॉप्टर VT-YMA बीते साल दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसके बाद उन्होंने H145 एयरबस खरीद है. अब बात करते हैं ग्रुप और उसके मालिक के बारे में. अभी लुलु ग्रुप के देश में 5 मॉल्स हैं. इनमें चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, अहमदाबाद और हाल ही में उत्तर प्रदेश के लखनऊ में खुला मॉल शामिल है. लुलु ग्रुप का कारोबार अरब देशों खासतौर पर UAE में सबसे ज्यादा फैला है. इसका सालाना टर्नओवर करीब 8 अरब डॉलर का है. UAE की राजधानी अबू धाबी में ग्रुप का मुख्यालय है और यह अमेरिका सहित 22 देशों में बिज़नेस करता है. इस तरह, ग्रुप लगभग 57 हजार लोगों को रोजगार मुहैया करा रहा है. 

यूसुफ का भारत से है ख़ास नाता
लुलु ग्रुप हाइपरमार्केट और रिटेल कंपनियों की एक बड़ी चेन चलाता है. पिछले कुछ समय में इस ग्रुप ने काफी तरक्की की है. ग्रुप ने अबू धाबी में अपना पहला सुपरमार्केट खोला था. लुलु ग्रुप के मालिक यूसुफ अली मूलरूप से केरल के रहने वाले हैं. वह 1973 में अबू धाबी अपने चाचा के पास चले गए थे. अब वह UAE की नागरिकता हासिल कर चुके हैं और कारोबार की दुनिया में जाना-पहचाना नाम हैं. 15 नवंबर 1955 को जन्मे यूसुफ अली की 3 बेटियां हैं और उनका पूरा परिवार इस वक्त अबू धाबी में रहता है. यूसुफ लगातार अपना बिज़नेस फैला रहे हैं और भारत उनकी लिस्ट में सबसे ऊपर है. उन्होंने 1990 के दशक में UAE में अपना पहला हाइपरमार्केट शुरू किया, उसके बाद फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा. आज उनका बिज़नेस मध्य पूर्व, एशिया, अमेरिका और यूरोप में सहित कुल 22 देशों में है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

समझिए: भारतीय पासपोर्ट नागरिकता का अंतिम कानूनी प्रमाण क्यों नहीं माना जाता?

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पासपोर्ट कानूनी रूप से एक यात्रा दस्तावेज है, न कि नागरिकता का अंतिम प्रमाण.

26-June-2026

क्या है 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता, जिससे पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार, कितना होगा असर?

भारत ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ 1960 से चले आ रहे जल समझौते का बोझ आगे नहीं ढोएगा, जब तक पाकिस्तान सीमा पार से आतंकवाद को प्रभावी रूप से बंद नहीं कर देता है.

24-April-2025

अमेरिका के टैरिफ लगाने से भारत के किस सेक्टर्स पर क्या होगा असर? जानिए डिटेल्स

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया को बड़ा झटका दिया है. ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. जिससे भारत के निर्यात पर गहरा असर देखने को मिल सकता है.

03-April-2025

भारत की तरक्की को कई गुना बढ़ा रही महिला एंटरप्रेन्योर, NeoGrowth की रिपोर्ट में आया सामने

3,000 से अधिक महिला उद्यमियों के सर्वेक्षण पर आधारित इस रिपोर्ट में महिलाओं की व्यापारिक सफलता और उनके सामने आने वाली चुनौतियों दोनों को दिखाया गया है.

06-March-2025

अडानी परिवार की शादी का उत्सव: परंपरा, आधुनिकता और समाज सेवा का संगम

यह शादी सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि अडानी परिवार की समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसमें हर पहलू में कला, परंपरा और सशक्तिकरण जुड़ा हुआ है.

24-February-2025


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

17 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

15 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

15 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

16 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

23 hours ago