होम / एक्सप्लेनर / G20 के देशों में कौन है सबसे पावरफुल; ग्लोबल इकॉनमी में किसकी, कितनी हिस्सेदारी?

G20 के देशों में कौन है सबसे पावरफुल; ग्लोबल इकॉनमी में किसकी, कितनी हिस्सेदारी?

दुनिया के सबसे शक्तिशाली समूह G20 का शिखर सम्मेलन भारत में शुरू हो चुका है. 2 दिनों तक चलने वाले इस सम्मेलन में कई मुद्दों पर बातचीत होगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत की अध्यक्षता में G20 शिखर सम्मेलन का आगाज हो चुका है. नई दिल्ली में वर्ल्ड लीडर्स की मौजूदगी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के संबोधन के साथ इस समिट की शुरुआत हुई. 2 दिवसीय शिखर सम्मेलन में कई मुद्दों पर चर्चा होनी है. चीन और रूस के राष्ट्रपतियों ने इस समिट से दूरी बनाई हुई है. दोनों ने खुद आने के बजाए अपने प्रतिनिधियों को भेजा है. माना जा रहा है कि चीनी प्रेसिडेंट शी जिनपिंग ने G20 में शामिल न होकर बड़ी भूल कर दी है, जिसका खामियाजा उन्हें कई तरह से उठाना पड़ सकता है. 

भारत के लिए गर्व का विषय
G20 दुनिया का सबसे शक्तिशाली समूह है. इसके स्थाई सदस्यों में भारत के अलावा फ्रांस, चीन, कनाडा, ब्राजील, ऑस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना, अमेरिका, यूके, तुर्की, दक्षिण कोरिया, दक्षिण अफ्रीका, सऊदी अरब, रूस, मैक्सिको, जापान, इटली, इंडोनेशिया और यूरोपीय संघ शामिल हैं. ग्लोबल इकॉनमी में G20 की 80% से ज्यादा हिस्सेदारी है. लिहाजा, ऐसे समूह के शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता करना भारत के लिए गर्व का विषय है. भारत ने इससे पहले कभी भी एक साथ इतने अंतरराष्ट्रीय नेताओं की मेजबानी नहीं की है.

इतनी है भारत की हिस्सेदारी
G20 को सबसे शक्तिशाली समूह इसलिए कहा जाता है, क्योंकि वैश्विक अर्थव्यवस्था में इसका योगदान 80% से ज्यादा है. चलिए अब ये भी जान लेते हैं कि समूह के प्रमुख देशों की ग्लोबल इकोनॉमी में कितनी हिस्स्सेदारी है. इस साल का शिखर सम्मेलन भारत होस्ट कर रहा है, इसलिए शुरुआत भारत से करते हैं. एक रिपोर्ट के मुताबिक, वैश्विक GDP में हिस्सेदारी के मामले में भारत का नंबर अमेरिका, चीन, जापान और जर्मनी के बाद आता है. वैश्विक अर्थव्यवस्था में हमारा योगदान 3.54% है. यहां ये भी बताना जरूरी है कि वैश्विक जनसंख्या के मामले में हम अब पहले नंबर पर आते हैं. 

अमेरिका है सबसे मजबूत
जी20 में शामिल देशों में सबसे मजबूत अमेरिका है. ग्लोबल इकोनॉमी अमेरिका की हिस्सेदारी 25.44% है, जो बाकी देशों के मुकाबले ज्यादा है. वहीं, रूस की बात करें, तो वर्ल्ड GDP में उसकी हिस्सेदारी 1.95% है. पूरी दुनिया की नाक में दम करने वाला हमारा पड़ोसी चीन वैश्विक अर्थव्यवस्था में 18.35 प्रतिशत की हिस्सेदारी रखता है. इस मामले में अमेरिका के बाद उसका दूसरा नंबर है. वैश्विक अर्थव्यवस्था में हिस्सेदारी के मामले में चौथा नंबर जापान का है, उसकी वर्ल्ड GDP में 4.18% हिस्सेदारी है.

अन्य प्रमुख देशों की स्थिति
जर्मनी की बात करें, तो इसका शेयर 4.08% है. इसी तरह, फ्रांस की ग्लोबल इकॉनमी में हिस्सेदारी 2.77%, ऑस्ट्रेलिया की 1.62%, कनाडा की 1.98%, ब्राजील की 1.97%, अर्जेंटीना की 0.61%, इंडोनेशिया की 1.32%, इटली की 2.06%, मैक्सिको की 1.58%, सउदी अरब की 1.01%, दक्षिण अफ्रीका की 0.38%, तुर्की की 0.98%, ब्रिटेन की वैश्विक अर्थव्यवस्था में हिस्सेदारी 2.99% है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

समझिए: भारतीय पासपोर्ट नागरिकता का अंतिम कानूनी प्रमाण क्यों नहीं माना जाता?

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पासपोर्ट कानूनी रूप से एक यात्रा दस्तावेज है, न कि नागरिकता का अंतिम प्रमाण.

26-June-2026

क्या है 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता, जिससे पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार, कितना होगा असर?

भारत ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ 1960 से चले आ रहे जल समझौते का बोझ आगे नहीं ढोएगा, जब तक पाकिस्तान सीमा पार से आतंकवाद को प्रभावी रूप से बंद नहीं कर देता है.

24-April-2025

अमेरिका के टैरिफ लगाने से भारत के किस सेक्टर्स पर क्या होगा असर? जानिए डिटेल्स

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया को बड़ा झटका दिया है. ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. जिससे भारत के निर्यात पर गहरा असर देखने को मिल सकता है.

03-April-2025

भारत की तरक्की को कई गुना बढ़ा रही महिला एंटरप्रेन्योर, NeoGrowth की रिपोर्ट में आया सामने

3,000 से अधिक महिला उद्यमियों के सर्वेक्षण पर आधारित इस रिपोर्ट में महिलाओं की व्यापारिक सफलता और उनके सामने आने वाली चुनौतियों दोनों को दिखाया गया है.

06-March-2025

अडानी परिवार की शादी का उत्सव: परंपरा, आधुनिकता और समाज सेवा का संगम

यह शादी सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि अडानी परिवार की समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसमें हर पहलू में कला, परंपरा और सशक्तिकरण जुड़ा हुआ है.

24-February-2025


बड़ी खबरें

विदेशी निवेशकों के लिए बड़ी राहत! टैक्स नियम होंगे आसान, लोकसभा में Tax Amendment Bill 2026 पेश

इस विधेयक के जरिए विदेशी निवेशकों, फंड मैनेजरों, क्लाउड कंपनियों और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग से जुड़ी कंपनियों के लिए टैक्स नियमों को आसान बनाया जाएगा.

42 minutes ago

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

37 minutes ago

RBI की MPC बैठक से पहले बाजार अलर्ट, आज इन बड़े ट्रिगर्स पर रहेगा फोकस

मंगलवार को सेंसेक्स 210.08 अंक यानी 0.27 फीसदी की गिरावट के साथ 78,428.95 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 इंडेक्स 159.40 अंक यानी 0.64 फीसदी गिरकर 24,614.90 पर बंद हुआ.

1 hour ago

GetVantage ने जुटाए 63 करोड़ रुपये, छोटे कारोबारों के लिए AI आधारित कैपिटल गेटवे का करेगा विस्तार

कंपनी ने बताया कि आने वाले महीनों में वह कई प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ सेलर-फाइनेंसिंग साझेदारियों की घोषणा करेगी, जिससे MSME को और अधिक तेज, आसान और डिजिटल फाइनेंसिंग सुविधाएं मिल सकेंगी.

55 minutes ago

मिडिल ईस्ट संकट का भारत को बड़ा फायदा! 1 साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा फ्यूल एक्सपोर्ट

बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और वैश्विक बाजार में सप्लाई गैप का फायदा उठाते हुए भारतीय रिफाइनिंग कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली.

17 hours ago