होम / एक्सप्लेनर / Social Sector की मजबूती से सुरक्षित होगा भारत का भविष्य!

Social Sector की मजबूती से सुरक्षित होगा भारत का भविष्य!

प्रधानमंत्री जन धन योजना (Pradhanmantri Jan Dhan Yojna) की बदौलत अब लाखों लोग बैंकिंग क्षेत्र में शामिल हो पाए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

Dr. Anil Aggarwal, Member of Parliament, Rajya Sabha

2014 से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत, ‘आत्मनिर्भर भारत’ के लक्ष्य को प्राप्त करने पर प्रमुख रूप से ध्यान दे रहा है. देश के नागरिकों के लिए कई महत्वपूर्ण अभियानों की शुरुआत की गई और उनके माध्यम से भी इस लक्ष्य को प्रदर्शित किया गया है. स्वच्छ भारत अभियान (Swachch Bharat Mission) का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को स्वच्छ सुविधाओं तक पहुंच प्रदान करना है और यह अभियान सभी के जीवन में सुधार लाने की सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण है. मिशन LiFE, (Mission LiFE) पर्यावरण की रक्षा और संरक्षण के लिए व्यक्तिगत और सामुदायिक कार्रवाई को बढ़ावा देने के लक्ष्य को ध्यान में रखकर भारत द्वारा चलाया गया एक वैश्विक जन आंदोलन है.  

सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास
प्रधानमंत्री जन धन योजना (Pradhanmantri Jan Dhan Yojna) की बदौलत अब लाखों लोग बैंकिंग क्षेत्र में शामिल हो पाए हैं. आयुष्मान भारत-पीएम जन आरोग्य योजना (Ayushman Bharat-PM Jan Arogya Yojna) ने क्वालिटी हेल्थकेयर को आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए काफी सुलभ बनाया है. 'नारी शक्ति' देश की आर्थिक और सामाजिक प्रगति का एक महत्वपूर्ण घटक है और 2014 की शुरुआत से ही भारत सरकार ने 2015 में शुरू की गई ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ (Beti Bachao Beti Padhao) जैसी पहल के माध्यम से भारतीय समाज में व्यवहारिक बदलाव को प्रोत्साहित किया है. विश्व स्तर पर भी इस योजना की काफी तारीफ की गई है. इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को समर्थन देना और उन्हें सशक्त बनाना है. सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की भावना में महिलाएं सामान रूप से सभी सरकारी योजनाओं और पहलों की लाभार्थी रही हैं.

डिजिटल इंडिया मिशन से मिला डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर
‘डिजिटल इंडिया अभियान’ (Digital India Mission) तकनीकी रूप से कुशल जनता के लिए एक काफी महत्वपूर्ण कदम है. ऑनलाइन इंफ्रास्ट्रक्चर और इंटरनेट कनेक्टिविटी के माध्यम से नागरिकों के लिए सरकारी सेवाओं को सुविधाजनक बनाने के लिए 2015 में यह मिशन शुरू किया गया था. आज के युग में इंटरनेट तक पहुंच सार्वभौमिक है और हर नागरिक को महत्त्वपूर्ण स्रोत के रूप में डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर प्रदान करने, मांग पर गवर्नेंस, हमारे देश के लोगों को सशक्त बनाने और डिजिटलाइजेशन के हमारी सरकार के विजन की बदौलत ही संभव हुआ है. 

Start-Up India से बिजनेस को मिला सहारा
2016 में शुरू की गई स्टार्ट-अप इंडिया (Start-Up India) जैसी योजनाओं के माध्यम से, हमने इनोवेशन का केंद्र बनने की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं. 2021-22 में भारतीय स्टार्ट-अप्स ने रिकॉर्ड 35 बिलियन डॉलर्स जुटाए और 2022-23 में इन स्टार्ट अप्स ने 24 बिलियन डॉलर की फंडिंग हासिल की थी. आज भारत दुनिया में उद्यमियों का दूसरा सबसे बड़ा इकोसिस्टम बन गया है. NEP  2020 शिक्षा प्रदान करने के लिए क्वालिटी को केंद्र में रखता है. यह पॉलिसी बचपन की प्रारंभिक शिक्षा को औपचारिक बनाना, बहुभाषावाद, विभिन्न धाराओं (कला, विज्ञान एवं कॉमर्स) के बीच किसी प्रकार के अलगाव नहीं होने, सीखने की इच्छा को बढ़ावा देने के लिए टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल जैसे कई सुधारों का सुझाव देती है.

आत्मनिर्भरता है सबसे बड़ा लक्ष्य
आने वाले 25 वर्षों में भारत के लिए सबसे बड़ा लक्ष्य 'आत्मनिर्भरता' को प्राप्त करना है. आज, हमारे पास दुनिया में युवाओं की सबसे बड़ी आबादी है जो इस लक्ष्य को पूरा कर सकती है. इस वक्त सामाजिक क्षेत्र पर भारत सरकार 21.03 लाख करोड़ रुपये खर्च कर रही है और यह संख्या कुल केंद्रीय बजट का लगभग 46% है. NDA की सरकार के तहत उपलब्धियों की यह श्रृंखला 'विश्वगुरु' बनने की दिशा में हमारे द्वारा लिए गए कदमों को दर्शाती है.

इधर ध्यान देना भी है जरूरी
अमृत काल में भारत प्रगति और समृद्धि की ओर अग्रसर है, लेकिन यह विकास सिर्फ आर्थिक नहीं बल्कि सामाजिक-आर्थिक भी है और नागरिक समाज संगठन (CSO) इस यात्रा का समर्थन करने वाले सबसे महत्वपूर्ण स्तंभों में से एक के रूप में काम करते हैं. UNDP की मानव विकास रिपोर्ट (Human Development Report) जैसे विश्वसनीय स्त्रोतों के अध्ययन से पता चलता है कि सामाजिक क्षेत्र के कल्याण और किसी देश के विकास के बीच सीधा संबंध होता है. UNDP की मानव विकास रिपोर्ट सुझाती है कि किसी राष्ट्र की सफलता का मूल्यांकन केवल आर्थिक उत्पादन पर नहीं किया जाना चाहिए, बल्कि इस बात पर भी किया जाना चाहिए कि विकास किस हद तक लोगों के जीवन में सुधार ला रहा है.

लोगों को शामिल करने से होगा समाज का विकास
OECD का जीवन सूचकांक, देश के विकास और समृद्धि के महत्वपूर्ण संकेतक के रूप में सभी लोगों को विकास में शामिल करने पर भी जोर देता है. यह रेखांकित करता है कि एक राष्ट्र की सफलता आर्थिक मापदंडों से परे है और इसमें सामाजिक एकता, समान अवसर और असमानता के निम्न स्तर जैसे कारक शामिल होने चाहिए. सूचकांक इस बात को भी स्वीकार करता है कि लोगों को शामिल करने की सोच को बढ़ावा देने वाली सोसायटी लोगों के कल्याण, जीवन की बेहतर क्वालिटी और सतत विकास का अनुभव करती है, जो देश की प्रगति को मापने के विजन को दर्शाता है.
 

यह भी पढ़ें: 20 मिनट में पानीपत से दिल्ली एयरपोर्ट? भारत की सबसे लंबी सुरंग से होगा संभव!


टैग्स
सम्बंधित खबरें

क्या है 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता, जिससे पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार, कितना होगा असर?

भारत ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ 1960 से चले आ रहे जल समझौते का बोझ आगे नहीं ढोएगा, जब तक पाकिस्तान सीमा पार से आतंकवाद को प्रभावी रूप से बंद नहीं कर देता है.

24-April-2025

अमेरिका के टैरिफ लगाने से भारत के किस सेक्टर्स पर क्या होगा असर? जानिए डिटेल्स

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया को बड़ा झटका दिया है. ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. जिससे भारत के निर्यात पर गहरा असर देखने को मिल सकता है.

03-April-2025

भारत की तरक्की को कई गुना बढ़ा रही महिला एंटरप्रेन्योर, NeoGrowth की रिपोर्ट में आया सामने

3,000 से अधिक महिला उद्यमियों के सर्वेक्षण पर आधारित इस रिपोर्ट में महिलाओं की व्यापारिक सफलता और उनके सामने आने वाली चुनौतियों दोनों को दिखाया गया है.

06-March-2025

अडानी परिवार की शादी का उत्सव: परंपरा, आधुनिकता और समाज सेवा का संगम

यह शादी सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि अडानी परिवार की समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसमें हर पहलू में कला, परंपरा और सशक्तिकरण जुड़ा हुआ है.

24-February-2025

शानदार रणनीति से BJP को दिल्ली में मिली बंपर जीत, जानिए कैसे मिली इतनी बड़ी सफलता?

BJP ने दिल्ली में AAP के 10 साल के शासन को खत्म किया, मजबूत रणनीति और दिल्ली BJP नेताओं की मेहनत से 48 सीटें जीत कर सफलता हासिल की है.

18-February-2025


बड़ी खबरें

Paytm के शेयरों में 7% से ज्यादा उछाल, पहली बार पूरे साल मुनाफे में आई कंपनी

मार्च तिमाही में कंपनी की कुल आय सालाना आधार पर 18.4 प्रतिशत बढ़कर 2,264 करोड़ रुपये हो गई. वहीं EBITDA भी अब पॉजिटिव हो गया है.

1 hour ago

दमदार नतीजों के बाद बजाज ऑटो का बड़ा फैसला, डिविडेंड के साथ बायबैक का ऐलान

बजाज ऑटो के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने FY26 के लिए 150 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड की सिफारिश की है. यह 10 रुपये फेस वैल्यू वाले शेयर पर 1500 प्रतिशत डिविडेंड के बराबर है.

20 minutes ago

भारत का निर्यात बना नई ताकत, 863 अरब डॉलर के पार पहुंचा विदेशी व्यापार

निर्यात वृद्धि में सबसे बड़ा योगदान सेवा क्षेत्र का रहा है. सेवा निर्यात 2024-25 में 387.55 अरब डॉलर से बढ़कर 2025-26 में 421.32 अरब डॉलर तक पहुंच गया है, जो 8.71 प्रतिशत की वृद्धि है.

2 hours ago

AU स्मॉल फाइनेंस बैंक में बढ़ेगी कोटक महिंद्रा की हिस्सेदारी, RBI से निवेश की मंजूरी

RBI की मंजूरी के बाद कोटक महिंद्रा बैंक का AU स्मॉल फाइनेंस बैंक में निवेश भारतीय बैंकिंग सेक्टर में एक अहम रणनीतिक कदम माना जा रहा है.

2 hours ago

खनिज अधिकार कर मामले में केंद्र-राज्य आमने-सामने, 20 मई को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

यह मामला 25 जुलाई 2024 को आए सुप्रीम कोर्ट की नौ न्यायाधीशों की संविधान पीठ के फैसले से शुरू हुआ था. 8:1 के बहुमत से दिए गए इस फैसले में कहा गया कि राज्यों के पास खनिज अधिकारों पर कर लगाने की विधायी क्षमता है.

4 hours ago