होम / एक्सप्लेनर / BW People Conclave और 40 Under 40 अवॉर्ड्स से HR क्षेत्र के पेशेवरों को मिला सम्मान!

BW People Conclave और 40 Under 40 अवॉर्ड्स से HR क्षेत्र के पेशेवरों को मिला सम्मान!

इस कार्यक्रम ने 40 वर्ष से कम उम्र वाले लोगों के योगदान और उपलब्धियों को सम्मानित करने के लिए प्रमुख मंच के रूप में काम किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

20 दिसंबर 2023 को नई दिल्ली के द इम्पीरियल (The Imperial) में BW पीपल नर्चरिंग टैलेंट फॉर फ्यूचर कॉन्क्लेव (BW People Nurturing For Future Conclave) और BW पीपल HR 40 अंडर 40 अवार्ड्स (BW People HR 40 Under 40 Awards) के बहुप्रतीक्षित चौथे एडिशन का सफलतापूर्वक आयोजन हुआ. BW पीपल नर्चरिंग टैलेंट फॉर फ्यूचर कॉन्क्लेव और BW पीपल HR 40 अंडर 40 अवार्ड्स ऐसी पहले हैं जो मानव संसाधन के क्षेत्र में युवा पेशेवरों की उपलब्धियों को पहचानती है और उन्हें सम्मानित करती है. इस पहल का आयोजन BW बिजनेसवर्ल्ड (BW Businessworld) द्वारा मानव संसाधन क्षेत्र के लीडर्स की अगली पीढ़ी के साथ जुड़ने, विचारों का आदान-प्रदान करने और प्रमुख अवसरों का पता लगाने के लिए किया गया था.

जूरी ने किया सम्मानित
BW पीपल HR 40 अंडर 40 अवार्ड्स (BW People HR 40 Under 40 Awards) ने 40 वर्ष से कम उम्र वाले लोगों के उल्लेखनीय योगदान और उपलब्धियों को सम्मानित करने के लिए एक मंच के रूप में कार्य किया है. ये वह लोग हैं जिन्होंने मानव संसाधन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण रूप से प्रभाव डाला है. 100 से अधिक नामांकनों को सावधानीपूर्वक जांचने के बाद, जूरी ने टॉप 40 मानव संसाधन प्रोफेशनल्स को उनके असाधारण योगदान के लिए चुना और उन्हें सम्मानित किया. 

गहन रूप से हुई चर्चा
मारुति सुजुकी इंडिया के पूर्व एग्जीक्यूटिव सलाहकार SY सिद्दीकी कहते हैं कि "BW पीपल HR 40 अंडर 40 अवार्ड्स के जूरी सदस्य के रूप में, मैं HR के क्षेत्र में युवा प्रतिभाओं की उल्लेखनीय उपलब्धियों से प्रेरित हुआ. भविष्य को आकार देने के लिए उनका समर्पण, इनोवेशन और प्रतिबद्धता न केवल सराहनीय हैं बल्कि वे क्रांतिकारी ताकतें हैं, जो पूरे उद्योग को नए क्षितिज पर ले जा सकती हैं. मान्यता प्राप्त प्रत्येक व्यक्ति न केवल एक उभरता हुआ नेता है, बल्कि डिजिटल युग में मानव संसाधनों के मूल को फिर से परिभाषित करते हुए सकारात्मक बदलाव का प्रेरक भी  है” इस एक दिवसीय सम्मेलन के दौरान मानव संसाधन क्षेत्र के एक्सपर्ट्स ने मानव संसाधन के विभिन्न विषयों पर आयोजित की गई कई चर्चाओं में भाग भी लिया. 

भविष्य के लिए एक रोडमैप
लार्सन एंड टुब्रो (L&T) के एग्जीक्यूटिव वाईस प्रेसिडेंट और कॉर्पोरेट HR (CHRO) प्रमुख C जयकुमार ने अपने संबोधन में कहा कि अर्थव्यवस्था उम्मीद से भी बेहतर प्रदर्शन कर रही है और कंपनियां ग्लोबल लीडर बनने के लिए बड़ी योजनाएं बना रही हैं. हालांकि हमारे सामने एक महत्वपूर्ण चुनौती, एक स्किल्ड वर्क-फोर्स तैयार करने की आवश्यकता है.” 

शिक्षा में मानव संसाधन: वर्कफोर्स की आवश्यकताएं
मास म्यूचुअल इंडिया (Mass Mutual India) के HR प्रमुख यदु किशोर नंदिकोला ने कहा कि “उनकी वर्तमान शिक्षा प्रणाली के कारण कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरी कर चुके लोगों को अक्सर इंडस्ट्री की आवश्यकताओं के बारे में सीमित ज्ञान होता है. इस अंतर को कम करने के लिए कैंपस आउटरीच कार्यक्रमों और उद्योग जगत के नेताओं के गेस्ट लेक्चर्स के माध्यम से इंडस्ट्री में उपयोग होने वाले ज्ञान को बढ़ावा देना महत्वपूर्ण है.” 

टैलेंट को विकसित करने में मानव संसाधन 
HPCL मित्तल एनर्जी में टैलेंट, विविधता और OD जैसे क्षेत्रों की प्रमुख रूबी खान कहती हैं कि “संचालन में रुकावट, योग्यता के अंतर के साथ प्रतिभा का निर्माण और कारोबारों से स्पॉन्सरशिप न मिलना, हमारे सामने मौजूद कुछ प्रमुख चुनौतियां हैं. मानव संसाधन पेशेवरों के रूप में हमें संगठन के भीतर प्रतिभा विकास को बढ़ावा देने के लिए दृढ़ता की जरूरत है जिसके लिए हमें लीडर्स की भागीदारी की जरूरत भी पड़ेगी. इसके साथ ही संस्कृति ऐसी होनी चाहिए जो प्रतिस्थापित नेता बनाने, प्रतिभा की रफ्तार को सक्षम करने और प्रतिभा संसाधनों पर विचार करने पर ध्यान केंद्रित करती हो” 

टैलेंट को मैनेज करने के लिए मानव संसाधन
सर्वोटेक पावर सिस्टम्स में CHRO और निदेशक राजेश मोहन राय कहते हैं कि “तथ्य यह है कि हमें अभी भी DE&I के बारे में बात करने की जरूरत है. इससे पता चलता है कि सभी के साथ समान व्यवहार करने की आवश्यकता है और लीडर को संस्थाओं में समान व्यवहार की संस्कृति की मजबूती से वकालत करनी चाहिए और अपना ध्यान विविधता पर केंद्रित करना चाहिए.”

HR टेक्नोलॉजी और टैलेंट: डिजिटल युग में कैसे बढ़ें आगे?
ग्रे-टिप सोफ्टवेयर में प्रोडक्ट मैनेजमेंट के वाईस प्रेसिडेंट पद का कार्यभार संभाल रहे लोकेश गुप्ता कहते हैं कि “2023 के दौरान पारंपरिक रूप से काम करने वाले HR पर ध्यान केंद्रित करने वाली कई कंपनियों ने HRMS की ओर बढ़ना शुरू कर दिया है. साथ ही बेहतर प्रदर्शन के लिए वह AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) जैसी उन्नत तकनीक की तलाश कर रहे हैं और अपनी वर्कफोर्स को आधुनिक तकनीकों के लिए प्रशिक्षित करने और उनकी प्रोडक्टिविटी में उल्लेखनीय रूप से सुधार करने के लिए  लर्निंग मैनेजमेंट असिस्टेंस शुरू करना चाहते हैं. यह अब केवल ज्ञान-आधारित उद्योगों तक ही सीमित नहीं है.”

ग्लोबल टैलेंट को मैनेज करने में HR की भूमिका
मेक माई ट्रिप (Make My Trip) में ग्रुप CHRO के पद पर तैनात युवराज श्रीवास्तव कहते हैं कि “किसी भी संगठन की सफलता टीम वर्क पर निर्भर करती है. यह केवल व्यक्तिगत योगदान के बारे में नहीं है, बल्कि यह एक समूह द्वारा की गई कोशिशें हैं जो किसी संगठन को सफलता की ओर ले जाती हैं. इंडस्ट्री या क्षेत्र के बावजूद, एक टीम के भीतर का तालमेल उपलब्धियों के पीछे मौजूद ताकत है.”

लीडर्स की अगली पीढ़ी को कैसे करें प्रेरित?
अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस में HR क्षेत्र के प्रमुख संदीप गौतम अपने विचार साझा करते हुए कहते हैं कि "कर्मचारियों को प्रेरित करने और सशक्त बनाने में एक लीडर के लिए प्रामाणिकता काफी महत्वपूर्ण गुण है. सही मायनों में एक नेता न केवल अपनी टीम को बल्कि पूरी पीढ़ी को प्रेरित कर सकता है" 

"हम बीडब्ल्यू पीपल नर्चरिंग टैलेंट फॉर फ्यूचर कॉन्क्लेव और एचआर 40 अंडर 40 अवार्ड्स की भारी सफलता देखकर उत्साहित हैं. इस कार्यक्रम का उद्देश्य मानव संसाधन क्षेत्र के युवा पेशेवरों की उपलब्धियों का जश्न मनाना है, जो इंडस्ट्री के भविष्य को आकार दे रहे हैं" BW पीपल और BW CFO वर्ल्ड के डायरेक्टर तालीस रिजवी कहते हैं कि "इस पहल ने HR में प्रतिभाशाली लोगों के बीच प्रेरणा और सहयोग के लिए एक समान मंच प्रदान किया है"

पैनल चर्चा के बाद पुरस्कार समारोह का उद्घाटन BW बिजनेसवर्ल्ड के चेयरमैन और एडिटर इन चीफ और एक्सचेंज4मीडिया (Exchange4Media) के फाउंडर डॉ. अनुराग बत्रा के द्वारा किया गया है. 
 

यह भी पढ़ें: Canara Bank से आई IPO की खबर ने इन्वेस्टर को ललचाया, शेयरों में आया उछाल!


टैग्स
सम्बंधित खबरें

समझिए: भारतीय पासपोर्ट नागरिकता का अंतिम कानूनी प्रमाण क्यों नहीं माना जाता?

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पासपोर्ट कानूनी रूप से एक यात्रा दस्तावेज है, न कि नागरिकता का अंतिम प्रमाण.

26-June-2026

क्या है 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता, जिससे पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार, कितना होगा असर?

भारत ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ 1960 से चले आ रहे जल समझौते का बोझ आगे नहीं ढोएगा, जब तक पाकिस्तान सीमा पार से आतंकवाद को प्रभावी रूप से बंद नहीं कर देता है.

24-April-2025

अमेरिका के टैरिफ लगाने से भारत के किस सेक्टर्स पर क्या होगा असर? जानिए डिटेल्स

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया को बड़ा झटका दिया है. ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. जिससे भारत के निर्यात पर गहरा असर देखने को मिल सकता है.

03-April-2025

भारत की तरक्की को कई गुना बढ़ा रही महिला एंटरप्रेन्योर, NeoGrowth की रिपोर्ट में आया सामने

3,000 से अधिक महिला उद्यमियों के सर्वेक्षण पर आधारित इस रिपोर्ट में महिलाओं की व्यापारिक सफलता और उनके सामने आने वाली चुनौतियों दोनों को दिखाया गया है.

06-March-2025

अडानी परिवार की शादी का उत्सव: परंपरा, आधुनिकता और समाज सेवा का संगम

यह शादी सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि अडानी परिवार की समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसमें हर पहलू में कला, परंपरा और सशक्तिकरण जुड़ा हुआ है.

24-February-2025


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

9 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

6 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

7 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

7 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

14 hours ago