होम / एक्सप्लेनर / रवींद्र जडेजा की पत्नी के पास आलिशान बंगला है, गाड़ियां हैं और अब विधायकी भी आ गई

रवींद्र जडेजा की पत्नी के पास आलिशान बंगला है, गाड़ियां हैं और अब विधायकी भी आ गई

रिवाबा जडेजा आलिशान लाइफ जीती हैं, उनके पास करोड़ों की संपत्ति है. उन्होंने BJP की टिकट पर चुनाव लड़ा था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

टीम इंडिया के खिलाड़ी रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा विधायक बन गई हैं. उन्होंने गुजरात की जामनगर नॉर्थ सीट से BJP की टिकट पर चुनाव लड़ा था और शानदार जीत हासिल की है. रिवाबा जाडेजा को कुल 84336 वोट हासिल हुए. जडेजा की पत्नी के पास करोड़ों की संपत्ति है, वह पहले से ही लग्जरी लाइफ जीती आई हैं. उनके पास आलिशान बंगला है, गाड़ियां हैं और अब विधायकी भी आ गई है.  

97 करोड़ की प्रॉपर्टी
नामांकन के साथ रिवाबा जडेजा ने जो हलफनामा दाखिल किया था, उसके अनुसार उनके पास 97 करोड़ रुपए से ज्यादा की प्रॉपर्टी है. उनके पास कुल 62.35 लाख की चल संपत्ति है. जबकि पारिवारिक चल संपत्ति 26.25 करोड़ रुपए की है. इसी तरह, उनके पास 34.80 लाख रुपए के सोने के गहने हैं. 14.80 लाख के डायमंड और आठ लाख रुपए की सिल्वर ज्वैलरी है. रिवाबा के पति यानी रवींद्र जडेजा की बात करें तो उनके नाम 33 करोड़ पांच लाख रुपए से ज्यादा की अचल संपत्ति भी है. इसमें एग्रीकल्चर लैंड, कॉमर्शियल प्लॉट, रेशिडेंशियल प्लॉट और घर शामिल है.

पिता हैं बिजनेसमैन 
रिवाबा और रवीन्द्र की शादी 17 अप्रैल, 2016 को हुई थी. रिवाबा कांग्रेस के नेता हरी सिंह सोलंकी की भतीजी हैं. उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है. रिवाबा राजपूत समुदाय के संगठन करणी सेना से भी जुड़ी हैं. रिवाबा का जामनगर से खास नाता रहा है, क्योंकि वे जन्म से ही राजकोट और जामनगर में सबसे ज्यादा समय बिताती रही हैं. रवींद्र जडेजा की बहन जामनगर में महिला कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. भाजपा ने उनकी काट के लिए रिवाबा को मैदान में उतारा था और उसका दांव सही साबित हुआ. रिवाबा के पिता बड़े बिजनेसमैन हैं और राजकोट में ही कारोबार संभालते हैं.

जडेजा की कमाई
क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की बात करें, तो क्रिकेट खेलने से होने वाली कमाई के अलावा वह कई ब्रांड एंडोर्समेंट से भी मोटा पैसा बनाते हैं. अकेले क्रिकेट से उनकी सालाना कमाई 16 करोड़ से ज्यादा होती है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीते कुछ सालों में जडेजा की नेटवर्थ में करीब 30 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. जडेजा के कारों के कलेक्शन में Audi Q7, Audi A4, BMW सहित कई गाड़ियां हैं. इसके अलावा उनके पास Hayabusa बाइक भी है.  
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

समझिए: भारतीय पासपोर्ट नागरिकता का अंतिम कानूनी प्रमाण क्यों नहीं माना जाता?

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पासपोर्ट कानूनी रूप से एक यात्रा दस्तावेज है, न कि नागरिकता का अंतिम प्रमाण.

26-June-2026

क्या है 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता, जिससे पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार, कितना होगा असर?

भारत ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ 1960 से चले आ रहे जल समझौते का बोझ आगे नहीं ढोएगा, जब तक पाकिस्तान सीमा पार से आतंकवाद को प्रभावी रूप से बंद नहीं कर देता है.

24-April-2025

अमेरिका के टैरिफ लगाने से भारत के किस सेक्टर्स पर क्या होगा असर? जानिए डिटेल्स

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया को बड़ा झटका दिया है. ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. जिससे भारत के निर्यात पर गहरा असर देखने को मिल सकता है.

03-April-2025

भारत की तरक्की को कई गुना बढ़ा रही महिला एंटरप्रेन्योर, NeoGrowth की रिपोर्ट में आया सामने

3,000 से अधिक महिला उद्यमियों के सर्वेक्षण पर आधारित इस रिपोर्ट में महिलाओं की व्यापारिक सफलता और उनके सामने आने वाली चुनौतियों दोनों को दिखाया गया है.

06-March-2025

अडानी परिवार की शादी का उत्सव: परंपरा, आधुनिकता और समाज सेवा का संगम

यह शादी सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि अडानी परिवार की समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसमें हर पहलू में कला, परंपरा और सशक्तिकरण जुड़ा हुआ है.

24-February-2025


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

12 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

9 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

9 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

10 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

17 hours ago