होम / एक्सप्लेनर / घर पर कितना कैश और गोल्ड रख सकते हैं? ये रहा इस सवाल का जवाब

घर पर कितना कैश और गोल्ड रख सकते हैं? ये रहा इस सवाल का जवाब

प्रवर्तन निदेशालय (ED) की हालिया कार्रवाई से यह सवाल उठ खड़ा हुआ है कि आखिर घर में कितना कैश और गोल्ड रखा जा सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने हाल में कुछ बड़ी कार्रवाई की हैं. ED ने पश्चिम बंगाल के मंत्री रहे पार्थ चटर्जी और उनकी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी पर कानूनी शिकंजा कसा है. अर्पिता के घर से करीब 50 करोड़ नकद और 6 किलो सोना ED को मिला है. ऐसे में यह सवाल लाजमी है कि आखिर कोई व्यक्ति घर में कितना कैश या गोल्ड रख सकता है?

कोई फिक्स्ड लिमिट नहीं  
कानून के जानकारों के अनुसार ऐसी कोई फिक्स्ड लिमिट नहीं है. यानी कि कोई व्यक्ति कितना भी कैश घर में रख सकता है, लेकिन कार्रवाई के समय उसे पैसों का सोर्स उजागर करना होगा. अगर व्यक्ति यह साबित करने में कामयाब रहता है कि जो पैसा उसके घर में है, वो कानूनी रूप से वैध है. कहने का मतलब है कि उसके पास अपनी आय और कैश का पक्का सोर्स का है, तो फिर घबराने की कोई ज़रूरत नहीं है. लेकिन यदि आप पैसे का हिसाब नहीं दे पाते, तो फिर कार्रवाई का सामना करना होगा. वैसे, 26 मई 2022 से लागू सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेस (CBDT) के नियमों के तहत कोई व्यक्ति एक साल में 20 लाख रुपए से ज्यादा कैश में लेन-देन नहीं कर सकता.

सोने के लिए ये है नियम
‘दैनिक भास्कर’ की रिपोर्ट में एक्सपर्ट्स के हवाले से बताया गया है कि सोना रखने के मामले में भी पैसों की तरह कोई फिक्स्ड लिमिट नहीं है. कहने का मतलब है कि आप जितना चाहें उतना सोना घर में रख सकते हैं, बस उसका पक्का सबूत होना चाहिए. यानी अगर जांच एजेंसी आपके घर छापा मारती हैं, तो आप यह बता सकें कि सोना आपके पास कहां से आया और उसका सबूत दिखा सकें. उदाहरण के लिए, यदि आपने सोना खरीदा है तो उसका पक्का बिल. यदि सोना परिवार आदि से मिला है, तो उससे जुड़े कागजात. इसी तरह अगर सोना बतौर गिफ्ट मिला है, तो गिफ्ट डीड आपके पास होनी चाहिए.

इतने के लिए प्रूफ की ज़रूरत नहीं
भारत में शादी या त्यौहारों के मौके पर सोना खरीदने की परंपरा है, ऐसे में CBDT के तहत एक निश्चित मात्रा तक बगैर किसी कागजात के सोना घर पर रखा जा सकता है. विवाहित महिला 500 ग्राम तक सोना रख सकती है. जबकि अविवाहित महिला के लिए यह 250 ग्राम है. इसी तरह, पुरुष 100 ग्राम तक सोना घर में रख सकते हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

समझिए: भारतीय पासपोर्ट नागरिकता का अंतिम कानूनी प्रमाण क्यों नहीं माना जाता?

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पासपोर्ट कानूनी रूप से एक यात्रा दस्तावेज है, न कि नागरिकता का अंतिम प्रमाण.

26-June-2026

क्या है 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता, जिससे पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार, कितना होगा असर?

भारत ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ 1960 से चले आ रहे जल समझौते का बोझ आगे नहीं ढोएगा, जब तक पाकिस्तान सीमा पार से आतंकवाद को प्रभावी रूप से बंद नहीं कर देता है.

24-April-2025

अमेरिका के टैरिफ लगाने से भारत के किस सेक्टर्स पर क्या होगा असर? जानिए डिटेल्स

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया को बड़ा झटका दिया है. ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. जिससे भारत के निर्यात पर गहरा असर देखने को मिल सकता है.

03-April-2025

भारत की तरक्की को कई गुना बढ़ा रही महिला एंटरप्रेन्योर, NeoGrowth की रिपोर्ट में आया सामने

3,000 से अधिक महिला उद्यमियों के सर्वेक्षण पर आधारित इस रिपोर्ट में महिलाओं की व्यापारिक सफलता और उनके सामने आने वाली चुनौतियों दोनों को दिखाया गया है.

06-March-2025

अडानी परिवार की शादी का उत्सव: परंपरा, आधुनिकता और समाज सेवा का संगम

यह शादी सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि अडानी परिवार की समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसमें हर पहलू में कला, परंपरा और सशक्तिकरण जुड़ा हुआ है.

24-February-2025


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

21 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

18 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

18 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

19 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago