होम / एक्सप्लेनर / GMR Aerocity D2C Fest: 3 दिनों तक दिल्ली में छाया रहा D2C फेस्ट का खुमार!

GMR Aerocity D2C Fest: 3 दिनों तक दिल्ली में छाया रहा D2C फेस्ट का खुमार!

डॉक्टर अनुराग बत्रा (Doctor Annurag Batra) ने सभी लोगों का स्वागत करते हुए मेहमानों का संबोधन किया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दिल्ली में सर्दियों का मौसम आते ही त्यौहारों की शुरुआत भी हो जाती है. त्यौहारों और सर्दियों के इसी सीजन में D2C का जश्न मनाने के लिए BW बिजनेसवर्ल्ड (BW Businessworld) द्वारा GMR एरोसिटी (GMR Aerocity) के साथ मिलकर GMR एरोसिटी D2C फेस्ट (GMR Aerocity D2C Fest) का आयोजन किया गया था. BW बिजनेसवर्ल्ड द्वारा इस फेस्ट का आयोजन एरोसिटी में 25 और 26 नवंबर को बीच किया गया था और इस दौरान दिल्ली में इस D2C फेस्ट का खुमार छाया रहा. 

कुछ इस तरह हुई D2C फेस्ट की शुरुआत
हम सभी जानते हैं कि किसी भी त्यौहार का पहला दिन बेहद खास होता है और ठीक इसी तरह D2C फेस्ट (GMR-Aerocity D2C Fest) का पहला दिन भी बेहद खास था. 24 नवंबर 2023 को इस फेस्ट से पर्दा उठाकर इसकी शुरुआत की गई और GMR एरोसिटी (GMR Aerocity) द्वारा इस मौके पर मौजूद लोगों का एक खूबसूरत संबोधन से स्वागत भी किया गया. इसके बाद BW Businessworld के चेयरमैन और चीफ एडिटर डॉक्टर अनुराग बत्रा (Doctor Annurag Batra) ने सभी लोगों का स्वागत करते हुए मेहमानों का संबोधन किया. डॉक्टर बत्रा के संबोधन के बाद भारत में D2C ब्रैंड्स के ऑनलाइन और ऑफलाइन क्षेत्रों के संगम के विषय पर एक विशेष पैनल का आयोजन किया गया और इस दैरान भारत में D2C क्षेत्र की संभावनाओं और इस क्षेत्र के विभिन्न चैनलों के विषय पर एक्सपर्ट्स ने अपने विचार प्रस्तुत किये. 

ऐसा रहा D2C फेस्ट का पहला दिन
इसके बाद टेक के माध्यम से D2C क्षेत्र को ज्यादा प्रीमियम बनाने और कंज्यूमर्स को ज्यादा पर्सनलाइज्ड अनुभव प्रदान करने के विषय पर एक्सपर्ट्स ने अपनी राय पेश की और फिर मस्ताने (Mastaane) बैंड के जबरदस्त परफॉरमेंस से इस शाम को संगीतमय बना दिया गया. जिस फेस्ट का आगाज ही शानदार हुआ हो उसका पहला दिन कैसा रहा होगा? शायद आपके मन में भी यही सवाल घूम रहा होगा. 25 नवंबर 2023 यानी D2C फेस्ट के पहले दिन की शुरुआत स्टॉल सजाने से लेकर स्टेज तैयार करने तक भरपूर जोश से भरी रही. आपको बता दें कि विभिन्न ब्रैंड्स द्वारा ये स्टॉल लगाए गए थे और फेस्ट का हिस्सा बने लोग इन स्टॉल्स से शॉपिंग भी कर सकते हैं. इसके बाद मास्टर ऑफ सेरेमनी यानी MC द्वारा एक शानदार स्पीच से मेहमानों का स्वागत किया गया और आगे आने वाले लीडरशिप सेशन और बैंड्स परफॉरमेंस के लिए मेहमान काफी उत्सुक नजर आ रहे थे. 

सफलता की कहानी से लेकर संगीतमय शाम तक
D2C क्षेत्र में विभिन्न ब्रैंड्स की सफलता के बारे में गहन रूप से चर्चा करने के लिए लीडरशिप सेशन की शुरुआत की गई. इस सेशन के दौरान कंज्यूमर्स को ब्रैंड की तरफ आकर्षित करने, उन्हें अपने ब्रैंड के लिए रोके रखने और अपने कारोबार को प्रॉफिटेबल बनाने जैसे विभिन्न मुद्दों पर गहन रूप से चर्चा की गई और इस मौके पर मौजूद लोगों ने भी ईस लीडरशिप सेशन का भरपूर आनंद उठाया. इसके बाद स्टेज पर संगीतमय रंग ऐसा उतरा कि फेस्ट में मौजूद लोग खुदको झूमने से रोक नहीं पाए. Illume the Band, Miraaj, Projekt FTW और The Act Of Death नामक बैंड्स के बीच जबरदस्त संगीतमय प्रतियोगिता देखने को मिली और पूरा माहौल संगीतमय हो गया था. इसके बाद CAC यानी कस्टमर एक्वीजीशन कॉस्ट को अपने बिजनेस के अनुसार किस तरह से नियंत्रित किया जाए, इस विषय पर एक्सपर्ट्स ने अपनी राय पेश की. इसके बाद PB&J नामक बैंड की संगीतमय परफॉरमेंस ने माहौल को काफी संगीतमय बना दिया. इसके बाद स्टैंडअप कॉमेडियन रवि खुराना ने अपने चुटकुलों से लोगों को लोट-पोट कर दिया और अंतत: एडविन फर्नानडेस ने अपनी शानदार परफॉरमेंस से शाम को संगीतमय बना दिया. 

D2C Fest का अंतिम दिन
जिस फेस्ट का आगाज और पहला दिन इतना खुबसूरत और ज्ञान प्रदान करने वाला रहा हो उसका समापन तो शानदार होना ही था. D2C फेस्ट के दूसरे यानी आखिरी दिन की शुरुआत पर भी स्टॉल्स में भारी भरकम शॉपिंग देखने को मिली और इसके बाद MC ने फेस्ट में मौजूद मेहमानों का संबोधन कर आखिरी दिन उनका स्वागत किया. इसके बाद D2C ब्रैंड्स की प्रॉफिटेबलिटी को लेकर एक्सपर्ट्स के एक विशेष पैनल का आयोजन किया गया और एक बार फिर The Fusionist, Saajh, Priyamvaad & The Collective और Escape जैसे जबरदस्त बैंड्स की धमाकेदार परफॉरमेंस से माहौल संगीतमय होगा. इसके बाद सेलिब्रिटीज द्वारा D2C ब्रैंड्स की मार्केटिंग को समझने के लिए एक्सपर्ट्स से विशेष बातचीत की और एक बार फिर Young Blood, Advaita Club ने अपनी संगीतमय परफॉरमेंस से माहौल को खुशनुमा कर दिया. इसके बाद Dinero Ash की परफॉरमेंस से शाम, संगीत के आगोश में झूमने लगी और इस तरह BW बिजनेसवर्ल्ड द्वारा GMR एरोसिटी (GMR Aerocity) के साथ मिलकर आयोजित किये गए संगीत, ज्ञान और जबरदस्त अनुभव के इस D2C फेस्ट का समापन हुआ.
 

यह भी पढ़ें: GMR D2C Fest: कंज्यूमर रिटेंशन से लेकर प्रॉफिटेबिलटी तक एक्सपर्ट्स ने खुलकर रखी अपनी बात 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

क्या है 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता, जिससे पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार, कितना होगा असर?

भारत ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ 1960 से चले आ रहे जल समझौते का बोझ आगे नहीं ढोएगा, जब तक पाकिस्तान सीमा पार से आतंकवाद को प्रभावी रूप से बंद नहीं कर देता है.

24-April-2025

अमेरिका के टैरिफ लगाने से भारत के किस सेक्टर्स पर क्या होगा असर? जानिए डिटेल्स

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया को बड़ा झटका दिया है. ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. जिससे भारत के निर्यात पर गहरा असर देखने को मिल सकता है.

03-April-2025

भारत की तरक्की को कई गुना बढ़ा रही महिला एंटरप्रेन्योर, NeoGrowth की रिपोर्ट में आया सामने

3,000 से अधिक महिला उद्यमियों के सर्वेक्षण पर आधारित इस रिपोर्ट में महिलाओं की व्यापारिक सफलता और उनके सामने आने वाली चुनौतियों दोनों को दिखाया गया है.

06-March-2025

अडानी परिवार की शादी का उत्सव: परंपरा, आधुनिकता और समाज सेवा का संगम

यह शादी सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि अडानी परिवार की समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसमें हर पहलू में कला, परंपरा और सशक्तिकरण जुड़ा हुआ है.

24-February-2025

शानदार रणनीति से BJP को दिल्ली में मिली बंपर जीत, जानिए कैसे मिली इतनी बड़ी सफलता?

BJP ने दिल्ली में AAP के 10 साल के शासन को खत्म किया, मजबूत रणनीति और दिल्ली BJP नेताओं की मेहनत से 48 सीटें जीत कर सफलता हासिल की है.

18-February-2025


बड़ी खबरें

दिल्ली HC के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल के रूप में चेतन शर्मा की पुनर्नियुक्ति

कैबिनेट की नियुक्ति समिति द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि दिल्ली हाईकोर्ट के लिए भारत सरकार के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल के रूप में चेतन शर्मा की पुनर्नियुक्ति को मंजूरी दी गई है.

7 hours ago

IPO बाजार में हलचल: AGS Health समेत 4 कंपनियों को SEBI की मंजूरी

AGS Health और PGP Glass मिलकर करीब ₹8,600 करोड़ जुटाने की तैयारी में हैं. वहीं, Jio Platforms के संभावित मेगा IPO ने भी बाजार की उत्सुकता बढ़ा दी है.

1 day ago

IPL सट्टेबाजी से Nasdaq तक: महादेव के पैसे का वैश्विक सफर

महादेव के काले अरबों रुपये वैश्विक वित्तीय प्रणाली के हर प्रहरी को चकमा देने में सफल रहे.

1 day ago

RBI के विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी कमी, एक हफ्ते में निकले 10 अरब डॉलर

एक सप्ताह में करीब 10 अरब डॉलर घटा भारत का फॉरेक्स रिजर्व, गोल्ड रिजर्व की वैल्यू में 10.75 अरब डॉलर की कमी; विदेशी मुद्रा आस्तियों में हालांकि बढ़ोतरी दर्ज

1 day ago

इनोवेशन का मूल्यांकन उसके प्रभाव से होना चाहिए, वैल्यूएशन से नहीं: डॉ. प्रफुल आर. नाइक

आविष्कारक, उद्यमी और प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ डॉ. प्रफुल रामचंद्र नाइक ने BW Businessworld से विशेष बातचीत में पेटेंट, भारत के नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र, स्वच्छ प्रौद्योगिकी और भविष्य में स्थिरता व मानव कल्याण की बढ़ती भूमिका पर अपने विचार साझा किए.

1 day ago