होम / एक्सप्लेनर / AI के आने से बढ़ गया Cyber Crime? जानिये क्या है एक्सपर्ट्स की राय?

AI के आने से बढ़ गया Cyber Crime? जानिये क्या है एक्सपर्ट्स की राय?

साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स होने के नाते हम लगातार AI के क्षेत्र में होती क्रांति और वृद्धि पर नजर रखे हुए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आज देश की राजधानी दिल्ली में सिक्योरिटी के क्षेत्र के प्रतिष्ठित चहरों को सम्मानित करने के लिए BW सिक्योरिटी वर्ल्ड 40 अंडर 40 अवॉर्ड्स समारोह (BW Security World 40 Under 40 Awards) के पहले एडिशन का आयोजन किया गया. साइबर सिक्योरिटी भी सिक्योरिटी का ही एक हिस्सा है और ऐसे में इस कार्यक्रम के आयोजन के दौरान यह जानने की कोशिश भी की गई कि क्या AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की बदौलत आई क्रांति की वजह से साइबर क्राइम और साइबर अटैक्स में वृद्धि हुई है?

AI पर टिकी हैं सबकी निगाहें
इस पैनल की शुरुआत करते हुए सुभाष दत्ता ने कहा कि साइबर सिक्योरिटी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्वर्ग से बनकर आई जोड़ी के जैसा है. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स होने के नाते हम लगातार AI के क्षेत्र में होती क्रांति और वृद्धि पर नजर रखे हुए हैं और हमारे साथ-साथ साइबर अटैक करने वाले लोग भी बहुत ही करीब से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की क्रान्ति और वृद्धि पर नजर रखे हुए हैं ताकि वह अपनी गतिविधियों को ज्यादा बेहतर तरीके से अंजाम दे सकें. 

AI से बढ़ेगा साइबर अटैक का खतरा?
साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट वरुण सोनी ने अपने विचार रखते हुए कहा कि AI का इस्तेमाल अब हर जगह होने लगा है और यह काफी तेज रफ्तार से विकसित होती एक इंडस्ट्री बन रही है. अभी तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जितनी भी विकसित हुई है उससे साइबर अटैक में वृद्धि देखने को मिली है और माना जा रहा है कि AI के विकसित होने की वजह से साइबर अटैक में 63% जितनी वृद्धि हो सकती है. वरुण ने बताया कि वर्ल्ड इकॉनमी रिपोर्ट की मानें तो अगर साइबर अटैक को एक इंडस्ट्री के रूप में देखा जाए तो 2025 तक यह 10 ट्रिलियन डॉलर्स के स्तर को छू लेगी और तब यह अमेरिका और चीन के बाद दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकॉनमी भी हो सकती है. 

बढ़ रहे हैं AI वाले साइबर अटैक
साइबरपीस फाउंडेशन के फाउंडर और ग्लोबल प्रेसिडेंट मेजर विनीत कुमार ने इस विषय पर अपनी राय रखते हुए कहा कि AI संबंधित साइबर अटैक में लगातार इजाफा हो रहा है और पहले जहां फिशिंग वाले मेल या फिर प्रत्यक्ष गलतियों की वजह से साइबर अटैक या फ्रॉड का पता चल भी जाता था, वहीं अब AI के इस्तेमाल से ऐसे साइबर अटैक का या फिर फ्रॉड पता लगाना लगभग नामुमकिन हो चुका है.
 

यह भी पढ़ें: Ayodhya में बढ़ेगा टूरिज्म तो इन 6 शेयरों की रफ्तार में हो सकती है जबरदस्त वृद्धि!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

क्या है 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता, जिससे पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार, कितना होगा असर?

भारत ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ 1960 से चले आ रहे जल समझौते का बोझ आगे नहीं ढोएगा, जब तक पाकिस्तान सीमा पार से आतंकवाद को प्रभावी रूप से बंद नहीं कर देता है.

24-April-2025

अमेरिका के टैरिफ लगाने से भारत के किस सेक्टर्स पर क्या होगा असर? जानिए डिटेल्स

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया को बड़ा झटका दिया है. ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. जिससे भारत के निर्यात पर गहरा असर देखने को मिल सकता है.

03-April-2025

भारत की तरक्की को कई गुना बढ़ा रही महिला एंटरप्रेन्योर, NeoGrowth की रिपोर्ट में आया सामने

3,000 से अधिक महिला उद्यमियों के सर्वेक्षण पर आधारित इस रिपोर्ट में महिलाओं की व्यापारिक सफलता और उनके सामने आने वाली चुनौतियों दोनों को दिखाया गया है.

06-March-2025

अडानी परिवार की शादी का उत्सव: परंपरा, आधुनिकता और समाज सेवा का संगम

यह शादी सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि अडानी परिवार की समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसमें हर पहलू में कला, परंपरा और सशक्तिकरण जुड़ा हुआ है.

24-February-2025

शानदार रणनीति से BJP को दिल्ली में मिली बंपर जीत, जानिए कैसे मिली इतनी बड़ी सफलता?

BJP ने दिल्ली में AAP के 10 साल के शासन को खत्म किया, मजबूत रणनीति और दिल्ली BJP नेताओं की मेहनत से 48 सीटें जीत कर सफलता हासिल की है.

18-February-2025


बड़ी खबरें

दिल्ली HC के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल के रूप में चेतन शर्मा की पुनर्नियुक्ति

कैबिनेट की नियुक्ति समिति द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि दिल्ली हाईकोर्ट के लिए भारत सरकार के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल के रूप में चेतन शर्मा की पुनर्नियुक्ति को मंजूरी दी गई है.

7 hours ago

IPO बाजार में हलचल: AGS Health समेत 4 कंपनियों को SEBI की मंजूरी

AGS Health और PGP Glass मिलकर करीब ₹8,600 करोड़ जुटाने की तैयारी में हैं. वहीं, Jio Platforms के संभावित मेगा IPO ने भी बाजार की उत्सुकता बढ़ा दी है.

1 day ago

IPL सट्टेबाजी से Nasdaq तक: महादेव के पैसे का वैश्विक सफर

महादेव के काले अरबों रुपये वैश्विक वित्तीय प्रणाली के हर प्रहरी को चकमा देने में सफल रहे.

1 day ago

RBI के विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी कमी, एक हफ्ते में निकले 10 अरब डॉलर

एक सप्ताह में करीब 10 अरब डॉलर घटा भारत का फॉरेक्स रिजर्व, गोल्ड रिजर्व की वैल्यू में 10.75 अरब डॉलर की कमी; विदेशी मुद्रा आस्तियों में हालांकि बढ़ोतरी दर्ज

1 day ago

इनोवेशन का मूल्यांकन उसके प्रभाव से होना चाहिए, वैल्यूएशन से नहीं: डॉ. प्रफुल आर. नाइक

आविष्कारक, उद्यमी और प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ डॉ. प्रफुल रामचंद्र नाइक ने BW Businessworld से विशेष बातचीत में पेटेंट, भारत के नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र, स्वच्छ प्रौद्योगिकी और भविष्य में स्थिरता व मानव कल्याण की बढ़ती भूमिका पर अपने विचार साझा किए.

1 day ago