होम / एक्सप्लेनर / A To Z: हर Alphabet से गढ़ी है PM मोदी की कामयाबी की कहानी, देखें ये अद्भुत कलेक्शन
A to Z: हर Alphabet से गढ़ी है PM मोदी की कामयाबी की कहानी, देखें ये अद्भुत कलेक्शन
पूरा देश आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहा है. इस मौके पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 73वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर उन्होंने देश को चीतों की सौगात दी है. चीते 1952 में भारत से विलुप्त हो गए थे. वैसे तो PM मोदी के नेतृत्व में इतने काम हुए हैं कि अंग्रेजी के अल्फाबेट यानी कि ABCD भी कम पड़ जाएंगे, लेकिन फिर भी A से Z तक उनके काम, कामयाबी और उन्हें कुछ यूं बयां किया जा सकता है:
A = ‘अबकी बार मोदी सरकार’. 2014 में भाजपा इसी स्लोगन के साथ चुनावी मैदान में कूदी और विजेता बनकर सामने आई. ‘अबकी बार मोदी सरकार’ और ‘अच्छे दिन’ जैसे नारे हर किसी की जुबान पर थे.
B = ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’. प्रधानमंत्री मोदी की पहल पर सरकार इस योजना को अमल में लाई. इसका मुख्य लक्ष्य महिलाओं को सशक्त बनाना और उनकी शिक्षा पर जोर देना है.
C = ‘सिटीजनशिप अमेंडमेंट एक्ट’. नागरिकता संशोधन कानून 2019 में अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान से आए हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और इसाई धर्मों के प्रवासियों के लिए नागरिकता के नियम को आसान बनाया गया है. हालांकि, इस पर बवाल भी काफी हुआ.
D = ‘डिजिटल इंडिया’. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में डिजिटल इंडिया के सपने को पूरा करने की दिशा में काफी काम हुआ है. डिजिटल पेमेंट ने लोगों की जिंदगी आसान बना दी है.
E = ‘एम्पावरमेंट’. PM मोदी ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई कदम उठाए हैं. ट्रिपल तलाक जैसी रूढ़िवादी परंपरा को खत्म करना इसी का हिस्सा है.
F = ‘फार्म रिफॉर्म’. कृषि सुधार की दिशा में भी सरकार ने कदम उठाया. तीन नए कानून तैयार किए गए, लेकिन किसानों के विरोध-प्रदर्शन के बाद उन्हें वापस ले लिया गया.
G = ‘गुड्स एंड सर्विस टैक्स’. GST देश का सबसे बड़ा टैक्स रिफॉर्म है. यह एक अप्रत्यक्ष टैक्स है जिसने वैट, सर्विस टैक्स और उत्पाद शुल्क जैसे कई अप्रत्यक्ष टैक्स को बदल दिया है.
H = ‘हर-हर मोदी, घर-घर मोदी’. प्रधानमंत्री मोदी के समर्थन में देश से लेकर विदेशों तक में इस नारे की गूंज रही. PM जहां भी जाते, हर ओर बस यही सुनाई देता ‘हर-हर मोदी, घर-घर मोदी’.
I = 'आइडिया ऑफ न्यू इंडिया'. प्रधानमंत्री मोदी ने ‘नए भारत’ के निर्माण का न केवल संकल्प लिया, बल्कि लोगों को इसके लिए प्रेरित भी किया.
J = ‘जन धन योजना’. मोदी सरकार की इस योजना को 2014 में लॉन्च किया गया. प्रधानमंत्री जन-धन योजना का उद्देश्य वंचित वर्गों को विभिन्न वित्तीय सेवाएं जैसे मूल बचत बैंक खाते की उपलब्धता, आवश्यकता आधारित कर्ज की उपलब्धता, बीमा तथा पेंशन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करना है.
K = ‘कश्मीर’. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने कश्मीर से धारा 370 हटाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया. पिछली सरकारों में इसकी कल्पना भी मुश्किल थी.
L = ‘लॉकडाउन’. कोरोना महामारी से निपटने के लिए जब PM ने लॉकडाउन की घोषणा की तो उसकी आलोचना की गई, लेकिन जल्द ही विरोधियों को पता चल गया कि ये एक महत्वपूर्ण निर्णय था.
M = ‘मेक इन इंडिया’. प्रधानमंत्री के इस कांसेप्ट ने देश में नई ऊर्जा का संचार किया. इसका मुख्य उद्देश्य भारत को वैश्विक डिजाइन और विनिर्माण केंद्र में बदलना है.
N ‘नाविक’. आज से करीब छह साल पहले इसरो ने नेविगेशन सैटेलाइट लॉन्च किया था. नरेंद्र मोदी दिल्ली से ही लॉन्चिंग प्रॉसेस देख रहे थे. उन्होंने इसे मछुआरों को डेडीकेट करते हुए 'नाविक' नाम दिया. इसके साथ ही भारत अपने नेविगेशन सिस्टम वाले चुनिंदा देशों में शामिल हो गया है. इसके साथ ही N = नोटबंदी भी है.
O = ‘ओरेटर’. ओरेटर यानी वक्ता, आज के समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बेहतरीन वक्ता शायद ही कोई हो. वह जब बोलते हैं, तो हर कोई सुनने को विवश हो जाता है. उनके हर भाषण में कोई न कोई सीख होती है.
P = ‘पॉपुलर’. प्रधानमंत्री की लोकप्रियता दिन ब दिन बढ़ती जा रही है. उनकी ख्याति सीमाओं के बंधन से मुक्त है. देश के साथ-साथ विदेशों में भी उन्हें चाहने वालों की फ़ौज है. ट्विटर पर उनके 82.5 मिलियन फॉलोअर हैं.
Q = ‘Quard’. 24 सितम्बर 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन पर्सन Quard समिट में हिस्सा लिया था.
R = ‘राम मंदिर’. भाजपा के एजेंडे में शुरू से ‘राम मंदिर’ पहले स्थान पर रहा है. PM मोदी के कार्यकाल में बरसों पुराना ये सपना भी साकार हो गया है.
S: ‘सबका साथ, सबका विकास’. प्रधानमंत्री मोदी ने समाज के हर तबके के विकास के लिए इस योजना की शुरुआत की. वह शुरुआत से ही इस पर जोर देते रहे हैं.
T = ‘टीकाकरण’. कोरोना महामारी से निपटने के लिए मोदी सरकार ने बड़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान चलाया, जिसकी विदेशों तक में सराहना की गई.
U = ‘उज्ज्वला योजना’. प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत सरकार गरीबी रेखा से नीचे और APL कार्ड धरकों को मुफ्त में गैस सिलेंडर देती है. ताकि महिलाओं को चूल्हे के धुएं से होने वाली बीमारियों से बचाया जा सके.
V = ‘वोकल फॉर लोकल’. प्रधानमंत्री ने स्थानीय कारोबारों को बढ़ावा देने के लिए वोकल फॉर लोकल का नारा दिया है.
W = ‘वर्ल्ड लीडर’. PM मोदी वर्ल्ड लीडर के तौर पर उभरे हैं. पूरी दुनिया में उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई है.
X = ‘X फैक्टर’. PM मोदी जहां जाते हैं, वहीं के हो जाते हैं. जहां हिमाचल में उन्हें हिमाचली टोपी में देखा गया, तो पंजाब में वह पगड़ी में नज़र आए.
Y = ‘योग’. योग को उसकी असल पहचान दिलाने में PM मोदी का बहुत बड़ा योगदान है. उनकी पहल पर ही 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है.
Z = ‘जिम्मेदारी’. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अनगिनत जिम्मेदारी हैं. लेकिन उन्हें अभी कुछ और जिम्मेदारियां निभानी हैं. उदाहरण के तौर पर, देश की जनता को महंगाई से मुक्ति दिलाना, युवाओं को रोजगार दिलाना, देश में धार्मिक सद्भाव बढ़ाना, नफरत को खत्म करना.
टैग्स