होम / एक्सप्लेनर / शेयर बाजार में नहीं कर पाएंगे ट्रेडिंग, अगर आज Demat Account को लेकर नहीं किया ये काम
शेयर बाजार में नहीं कर पाएंगे ट्रेडिंग, अगर आज Demat Account को लेकर नहीं किया ये काम
Two-factor authentication का अगर आज इनेबल नहीं किया तो, इसके बाद आप ट्रेडिंग नहीं कर पाएंगे. बेहद आसान काम है, फटाफट कर लीजिए
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
मुंबई: अगर आप शेयर बाजार में ट्रेडिंग करते हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है, क्योंकि अगर आप आज ये काम करने से चूक गए तो शेयर बाजार में ट्रेडिंग नहीं कर पाएंगे. क्योंकि आज डीमैट अकाउंट के लिए 'two-factor authentication' को चालू करने की आखिर तारीख है.
NSE ने सभी डीमैट खाताधारकों के लिए 14 जून को एक सर्कुलर जारी किया था, जिसमें ये कहा गया था कि डीमैट अकाउंट में 'two-factor authentication' को 30 सितंबर तक Enable कर लें. अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो 1 अक्टूबर, 2022 से आप अपने डीमैट खाते में log in तक नहीं कर सकेंगे, शेयर खरीदना और बेचना तो दूर की बात है.
क्या है ये two-factor authentication'
सबसे पहले समझते हैं कि ये क्या है और इसको कैसे करना है. ये एक आसान सी प्रक्रिया है, जब हम अपना डीमैट अकाउंट लॉग-इन करेंगें तो हमको इसके लिए दो जानकारियां देनी होगी.
1- Knowledge factor - पासवर्ड या पिन
2- Possession factor - इसमें आप OTP दे सकते हैं जो क्लाइंट के रजिस्टर्ड ईमेल और फोन नंबर दोनों पर भेजा जाएगा, इसके अलावा सिक्योरिटी टोकन, ऑथेंटिकेटर ऐप्स वगैरह भी दे सकते हैं.
Two-factor authentication का मतलब साफ है कि लॉग इन करते यूजर-ID के बाद आपको पासवर्ड डालना है, इसके बाद कोई एक अतिरिक्त जानकारी भी डालनी है, जो इनमें से कोई एक हो सकती है.
a) OTP तक की कहानी तो समझ आती है, इसके अलावा दूसरा तरीक जिसका जिक्र ऊपर किया गया है वो है ऑथेंटिकेटर ऐप्स, इसके लिए आप Google Authenticator ऐप को इंस्टॉल कर सकते हैं, जब आप लॉग इन कर के पासवर्ड डालेंगे तो एक दूसरा पासवर्ड आपके Google Authenticator पर जाता है, इसी पासवर्ड को आपको इस्तेमाल करना है.
b) तीसरा तरीका है कि कई ब्रोकर्स आपसे कुछ ऐसे सवाल पूछेंगे जिसके बारे में सिर्फ आपको ही पता होगा, ये प्री-सेट सवाल होते हैं, जैसे आपके पहले स्कूल का नाम क्या था, आपकी दादी का नाम क्या था, आपकी फेवरेट फिल्म कौन सी है, आपका फेवरेट फूड कौन सा है, वगैरह. जब आप लॉग इन करेंगे तो इनमें से कुछ प्री-सेट सवालों के जवाब आपको भरने होंगे. अगली बार जब आप लॉग-इन करेंगे तो इन्हीं में से कोई सवाल आपसे पूछा जाएगा और सही जवाब देने पर ही आप लॉग इन कर पाएंगे.
c) चौथा तरीका है कि अगर आपके फोन में बायमैट्रिक है तो इससे भी लॉग इन कर सकते हैं. इसके लिए NSE ने अपने सर्कुलर में कहा है कि बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन का इस्तेमाल पासवर्ड/पिन या OTP/सुरक्षा टोकन के साथ किया जाएगा. "जहां बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन संभव नहीं है, मेंबर्स two-factor authentication (2FA) के लिए यूजर ID अलावा ऊपर बताए गए दोनों फैक्टर्स का इस्तेमाल करेंगे. यानी OTP/सुरक्षा टोकन के साथ पासवर्ड/पिन के साथ इस्तेमाल करके डीमैट खातों में लॉग इन किया जा सकेगा.
d) पांचवा तरीका है कि कई ब्रोकर, पैन कार्ड, जन्म दिन वगैरह भी ऑथेंटिकेश के लिए मांगते हैं. इनका इस्तेमाल भी Two-factor authentication के लिये किया जा सकता है. NSE के मुताबिक टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन एक बार का काम है, एक बार जब आप इसे पूरा कर लेते हैं, तो आप अपनी लॉग इन ID, पासवर्ड, और एक सिक्योरिटी इमेज का इस्तेमाल करके अपने खाते तक पहुंच सकते हैं.
अगर आप Zerodha का इस्तेमाल करते हैं तो वेब, ऐप पर टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन ऐसे इनेबल कर सकते हैं
सबसे पहले kite.zerodha.com पर जाएं
My Profile/सेटिंग्स पर जाएं और फिर पासवर्ड & सिक्योरिटी पर जाएं.
इनेबल टू-स्टेप TOTP पर क्लिक करें, रजिस्टर्ड email एड्रेस पर भेजे OTP को डालें
मोबाइल फोन पर ऊपर दिए गए किसी भी ऑथेंटिकेटर ऐप को खोलें.
खाता जोड़ें विकल्प के तहत स्कैन क्यूआर कोड चुनें
ऐड एन अकाउंट ऑप्शन के तहत एक क्यूआर कोड स्कैन करें और Begin पर क्लिक करें.
Kite पर प्रोफाइल पेज पर दिखाए गए बार कोड को स्कैन करें. स्कैन करने पर अकाउंट ऑथेंटिकेटर एप पर जुड़ जाएगा.
वैकल्पिक रूप से, key को कॉपी करें (क्यूआर कोड के नीचे उपलब्ध) और इसका उपयोग काइट अकाउंट को ऑथेंटिकेटर ऐप में जोड़ने के लिए करें.
Kite पर ऐप में दिख रहे ओटीपी को पासवर्ड के साथ दर्ज करें और इनेबल पर क्लिक करें.
इसके बाद TOTP इनेबल हो जाएगा.
अगर आप ICICI डायरेक्ट का इस्तेमाल करते हैं तो आप डीमैट अकाउंट्स में टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन इस तरह से इनेबल कर सकते हैं, आपको बता दें कि 27 सितंबर से ही ICICI डायरेक्ट ने इसे OTP के जरिए इनेबल कर दिया है, अगर आपको इसमें खाता है तो आपको कुछ नहीं करना है, सिर्फ एक OTP डालना है जो आपके मोबाइल फोन या फिर ई-मेल पर आएगा, जो आपने रजिस्टर्ड किया हुआ है. इसका दूसरा तरीका है कि कल यानी 1 अक्टूबर से क्यू आर कोड का भी विकल्प शुरू हो जाएगा, इसके लिए जब आप मोबाइल ऐप के जरिए लॉग इन करेंगे तो वेब पोर्टल की स्क्रीन पर एक क्यू आर कोड मिलेगा, आपको सिर्फ उसको स्कैन करना है. मोबाइल ऐप में ये ऑप्शन आपको menu सेक्शन में जाकर “Scan for Web Login” सर्च करने पर मिल जाएगा.
टैग्स