होम / एक्सप्लेनर / चीन की बत्ती गुल! मुश्किल में Apple, Toyota, Tesla जैसी कंपनियां

चीन की बत्ती गुल! मुश्किल में Apple, Toyota, Tesla जैसी कंपनियां

चीन में इस हीटवेव का असर ये है कि बिजली की इतनी डिमांड बढ़ गई है कि उतनी बिजली सप्लाई नहीं हो पा रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: चीन इस समय बेहद बुरे आर्थिक दौर से गुजर रहा है. इस हफ्ते आए खराब रिटेल बिक्री और रोजगार के आंकड़ों के बाद रही सही कसर अब चीन में पड़ रही भीषण गर्मी ने पूरी कर दी है. चीन इस वक्त 60 साल के सबसे भीषण हीटवेव का सामना कर रहा है. कई दर्जन शहरों में तापमान 40 डिग्री के पार चला गया है. 

चीन में भीषण गर्मी, फैक्ट्रियां बंद 
चीन में इस हीटवेव का असर ये है कि बिजली की इतनी डिमांड बढ़ गई है कि उतनी बिजली सप्लाई नहीं हो पा रही है. लोगों को बिजली मुहैया कराने के लिए सरकार की ओर से यहां के सिचुआन (Sichuan) राज्य में सभी फैक्ट्रियों को 6 दिन के लिए बंद करने का आदेश दे दिया गया है. इन फैक्ट्रियों Apple सप्लायर्स और Toyota मोटर्स के ज्वाइंट वेंचर्स शामिल हैं. 
बिजली प्रतिबंधों को चॉन्गिन्ग (Chongqing), अनहुई (Anhui) और जियांगसू (Jiangsu) में भी लागू किया गया है. इन प्रतिबंधों का सीधा असर ग्लोबल सप्लाई चेन पर पड़ेगा, क्योंकि चीन दुनिया का मैन्यूफैक्चरिंग हब है, यहां अगर कुछ भी थमा तो इसका असर पूरी दुनिया पर पड़ता है. 

Apple, Toyota, Tesla पर असर 
सिचुआन (Sichuan) में बिजली कटौती की वजह से फैक्ट्रियों के बंद होने का मतलब क्यों महत्वपूर्ण है, इसे ऐसे समझिए कि ये शहर सेमीकंडक्टर और सोलर पैनल इंडस्ट्रीज का मुख्य अड्डा है, सिचुआन (Sichuan) में ही इलेक्ट्रिक कार बैटरियों के लिए लीथियम माइनिंग का हब है, अगर फैक्ट्रियां बंद रहीं तो कच्चे माल की कीमतों पर इसका असर पड़ेगा. सिचुआन में लीथियम और पॉलिसिलिकॉन बड़ी मात्रा में मिलता है. जिसका इस्तेमाल सोलर फोटोवोल्टैक और इलेक्ट्रिॉनिक इंडस्ट्री में होता है. कई इंटरनेशनल सेमीकंडक्टर कंपनियों के प्लांट इसी राज्य में हैं. जिसमें Texas Instruments, Intel, Onsemi और Apple की सप्लायर Foxconn शामिल हैं. चीन की लीथियम बैटरी दिग्गज CATL जो कि Tesla को बैटरी सप्लाई करती है, उसकी फैक्ट्री भी यहीं पर है 

बिजली संकट से जूझ रहा चीन 
गर्मी की वजह से सिचुआन (Sichuan) में बिजली की मांग में जोरदार तेजी आई है, जिससे पावर ग्रिड पर अचानक से लोड बढ़ा है. गर्मी की वजह से नदियों का पानी घट गया है जिसके चलते हाइड्रोपावर प्लांट से आने वाली बिजली भी कम हो गई है. ऐसी गंभीर परिस्थिति को देखते हुए यहां के ऑफिसों को ये आदेश जारी किया गया है कि वो अपने ऑफिस में लगे AC का तापमान 26 डिग्री से ऊपर ही रखे, ताकि बिजली का लोड न बढ़े और इमारतों में पहले तीन फ्लोर के लिए लिफ्ट की इस्तेमाल बंद कर दें, जिससे बिजली बचाई जा सके. चीन की सरकारी वेबसाइट में छपे एक आर्टिकल के मुताबिक चीन का साउथवेस्टर्न राज्य, जो कि हाइड्रोपावर का भी एक हब है, यहां जुलाई से ही भंयकर गर्मी और सूखा पड़ रहा है. बीते 6 दिनों में गर्मी ने 60 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. यहां पर पिछले साल के मुकाबले औसत बारिश में भी 51 परसेंट की गिरावट आई है.

VIDEO: प्रधानमंत्री मोदी के पास कितने करोड़ की है संपत्ति


टैग्स
सम्बंधित खबरें

समझिए: भारतीय पासपोर्ट नागरिकता का अंतिम कानूनी प्रमाण क्यों नहीं माना जाता?

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पासपोर्ट कानूनी रूप से एक यात्रा दस्तावेज है, न कि नागरिकता का अंतिम प्रमाण.

26-June-2026

क्या है 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता, जिससे पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार, कितना होगा असर?

भारत ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ 1960 से चले आ रहे जल समझौते का बोझ आगे नहीं ढोएगा, जब तक पाकिस्तान सीमा पार से आतंकवाद को प्रभावी रूप से बंद नहीं कर देता है.

24-April-2025

अमेरिका के टैरिफ लगाने से भारत के किस सेक्टर्स पर क्या होगा असर? जानिए डिटेल्स

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया को बड़ा झटका दिया है. ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. जिससे भारत के निर्यात पर गहरा असर देखने को मिल सकता है.

03-April-2025

भारत की तरक्की को कई गुना बढ़ा रही महिला एंटरप्रेन्योर, NeoGrowth की रिपोर्ट में आया सामने

3,000 से अधिक महिला उद्यमियों के सर्वेक्षण पर आधारित इस रिपोर्ट में महिलाओं की व्यापारिक सफलता और उनके सामने आने वाली चुनौतियों दोनों को दिखाया गया है.

06-March-2025

अडानी परिवार की शादी का उत्सव: परंपरा, आधुनिकता और समाज सेवा का संगम

यह शादी सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि अडानी परिवार की समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसमें हर पहलू में कला, परंपरा और सशक्तिकरण जुड़ा हुआ है.

24-February-2025


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

18 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

16 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

16 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

17 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago