होम / एक्सप्लेनर / क्या वास्तव में BJP शासित राज्यों में कम है महंगाई? ये है हकीकत

क्या वास्तव में BJP शासित राज्यों में कम है महंगाई? ये है हकीकत

भाजपा नेता डॉ राधामोहन दास अग्रवाल का कहना है कि गैर-भाजपा शासित राज्यों में महंगाई ज्यादा है, हालांकि आंकड़े कुछ और ही कह रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

महंगाई ने आम आदमी का बजट बिगाड़ दिया है, लेकिन मोदी सरकार की नज़र में महंगाई कोई मुद्दा ही नहीं है. सरकार के मंत्री यह मानने को ही तैयार नहीं है कि जनता महंगाई से त्रस्त है, उन्हें लगता है 'ऑल इज वेल'. यही 'ऑल इज वेल' वाली फीलिंग यूपीए सरकार को भी होने लगी थी. उसके मंत्रियों को भी महंगाई नज़र नहीं आती थी, फिर जनता ने उन्हें ही नज़रंदाज कर दिया.

भाजपा नेता का दावा
मोदी सरकार जहां ये साबित करने में जुटी है कि देश में महंगाई जैसा कुछ नहीं है. वहीं,  उत्तर प्रदेश से भाजपा नेता डॉ राधामोहन दास अग्रवाल का कहना है कि गैर-भाजपा शासित राज्यों में महंगाई ज्यादा है. उनका यह भी दावा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार महंगाई को रोकने के लिए काम कर रहे हैं. हालांकि, ये बात अलग है कि ये 'काम' कहीं दिखाई नहीं देते. तो क्या वास्तव में भाजपा सरकार वाले राज्यों में महंगाई नियंत्रण में है? चलिए आंकड़ों के जरिए समझने की कोशिश करते हैं.

BJP शासित राज्यों का हाल
सबसे पहले बात करते हैं उत्तरखंड की जहां भाजपा की सरकार है. यहां जून में महंगाई दर 6.85 प्रतिशत रही, जो मई की महंगाई दर से अधिक है. मई में राज्य की महंगाई दर 6.04 प्रतिशत थी. इसी तरह, योगी आदित्यनाथ सरकार वाले उत्तर प्रदेश में महंगाई दर 6.85% है. इसकी तुलना में केरल में महंगाई दर 5.41 फीसदी है, यानी उत्तराखंड और यूपी से कम. बता दें कि केरल में कम्युनिस्ट पार्टी की सरकार है. 

हरियाणा में महंगाई दर 8.08%
हरियाणा में भी भाजपा की सरकार है और वहां जून में महंगाई दर 8.08% रही है. लंबे समय से जिस गुजरात पर भाजपा शासन कर रही है, वहां भी महंगाई कम नहीं है. जून के आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में महंगाई दर 7.50% है, जो कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ से ज्यादा है. छग में इन्फ्लेशन रेट 6.54 प्रतिशत है. वहीं, शिवसेना के किले में सेंध लगाकर महाराष्ट्र की सत्ता हथियाने वाली भाजपा को महंगाई नियंत्रित करने के लिए अभी काफी कुछ करना होगा. राज्य में महंगाई दर 7.97% है.  

असम से बेहतर दिल्ली
भाजपा शासित राज्य असम में महंगाई दर 7.54% है, तो आम आदमी पार्टी की सरकार वाली दिल्ली में 5.06%. जून में बिहार की खुदरा महंगाई दर सबसे कम 4.68 फीसदी रही. इसी तरह हिमाचल में 5.61%, कर्णाटक में 6.20% और मध्य प्रदेश में 7.77 फीसदी महंगाई दर रही, इन राज्यों में भाजपा की ही सरकार है. वहीं, झारखण्ड में 6.86%, ओडिशा में 7.71 फीसदी, पंजाब में 6.30%, राजस्थान में 7.79%, तमिलनाडु में 5.08%, तेलंगाना में सबसे ज्यादा 10.05%, पश्चिम बंगाल में 7.34% और जम्मू-कश्मीर में महंगाई दर 7.20 प्रतिशत रही. आंकड़े खुद ब खुद गवाही दे रहे हैं कि डॉ राधामोहन दास अग्रवाल के दावे में कितना दम है. (सोर्स: PIB) 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

समझिए: भारतीय पासपोर्ट नागरिकता का अंतिम कानूनी प्रमाण क्यों नहीं माना जाता?

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पासपोर्ट कानूनी रूप से एक यात्रा दस्तावेज है, न कि नागरिकता का अंतिम प्रमाण.

26-June-2026

क्या है 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता, जिससे पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार, कितना होगा असर?

भारत ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ 1960 से चले आ रहे जल समझौते का बोझ आगे नहीं ढोएगा, जब तक पाकिस्तान सीमा पार से आतंकवाद को प्रभावी रूप से बंद नहीं कर देता है.

24-April-2025

अमेरिका के टैरिफ लगाने से भारत के किस सेक्टर्स पर क्या होगा असर? जानिए डिटेल्स

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया को बड़ा झटका दिया है. ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. जिससे भारत के निर्यात पर गहरा असर देखने को मिल सकता है.

03-April-2025

भारत की तरक्की को कई गुना बढ़ा रही महिला एंटरप्रेन्योर, NeoGrowth की रिपोर्ट में आया सामने

3,000 से अधिक महिला उद्यमियों के सर्वेक्षण पर आधारित इस रिपोर्ट में महिलाओं की व्यापारिक सफलता और उनके सामने आने वाली चुनौतियों दोनों को दिखाया गया है.

06-March-2025

अडानी परिवार की शादी का उत्सव: परंपरा, आधुनिकता और समाज सेवा का संगम

यह शादी सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि अडानी परिवार की समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसमें हर पहलू में कला, परंपरा और सशक्तिकरण जुड़ा हुआ है.

24-February-2025


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

21 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

18 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

18 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

19 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago