होम / एक्सप्लेनर / Alibaba ने 3 महीने में 10,000 लोगों की कर दी छंटनी, कहीं ये चीन में मंदी की दस्तक तो नहीं?

Alibaba ने 3 महीने में 10,000 लोगों की कर दी छंटनी, कहीं ये चीन में मंदी की दस्तक तो नहीं?

SoftBank Group जो कि Alibaba में एक बड़ा निवेशक है, उसने कहा है कि वो कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बेचकर $3410 करोड़ का मुनाफा बुक करेगा

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: क्या चीन में मंदी ने दस्तक दे दी है, ये सवाल इसलिए क्योंकि चीन की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स दिग्गज Alibaba Group ने बीते तीन महीनों में 10,000 लोगों को नौकरी से निकाल दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बिक्री में लगातार गिरावट के चलते और आर्थिक सुस्ती ने Alibaba Group को बुरी तरह प्रभावित किया है, इसलिए ये छंटनी करनी पड़ी है. जून 2022 में Alibaba Group की कुल कमाई में 50 परसेंट की गिरावट आई है.  

Alibaba की कमाई आधी हुई 
Alibaba Group ने जून 2022 तिमाही के दौरान 9,241 से अधिक कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया, जिससे उससे कुल कर्मचारियों की संख्या घटकर 2,45,700 हो गई. जून तिमाही में कंपनी की नेट इनकम 50 परसेंट गिरकर 2274 करोड़ युआन रह गई. जो कि पिछले साल इसी तिमाही में 4514 करोड़ युआन थी. रिपोर्ट के मुताबिक Alibaba के कर्मचारियों की संख्या जून तक पिछले 6 महीने में 13,616 घटी है. मीडिया में छपी खबरों के मुताबिक Alibaba ने बढ़ती लागत में कमी लाने के लिए ये छंटनी की है. 

SoftBank Group बेचेगा हिस्सा
1999 के बाद जब Alibaba की स्थापना हुई थी, जैक मा ने कंपनी की कमान CEO डैनियल जैंग को 2015 में थमाई, उसके बाद उन्हें 2019 में कंपनी का चेयरमैन भी बना दिया, डैनियल के कार्यकाल में कंपनी में काफी बड़े बदलाव हुए. हालांकि डैनियल ने कहा है कि कंपनी इस साल करीब 6000 नए यूनिवर्सिटी ग्रेजुएट्स को नौकरी पर रखेगी. इधर SoftBank Group जो कि Alibaba में एक बड़ा निवेशक है, उसने कहा है कि वो कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बेचकर $3410 करोड़ का मुनाफा बुक करेगा. SoftBank Group का ये बयान Alibaba के लिए अच्छा संकेत नहीं है. 

भारत में भी छंटनी का दौर
चीन के अलावा भारत में भी छंटनी जोरों पर है, पैसों की कमी से जूझ रही Ola भी 1000 कर्मचारियों को बाहर निकालने की तैयारी मे हैं. Ola ने इस साल जनवरी-मार्च के दौरान 2100 लोगों को नौकरी से निकाला है. एडटेक कंपनी Byju’s ने भी 600 कर्मचारियों की छंटनी की है, जिसमें परमानेंट और कॉन्ट्रैक्ट दोनों तरह के कर्मचारी शामिल हैं. इससे पहले दूसरी कई कंपनियां जैसे Vedantu, Unacademy और Cars24 करीब 5000 लोगों को इस साल नौकरी से निकाल चुकी है. Meesho ने अभी शुरुआत ही की है और 150 लोगों की छंटनी कर चुका है.

VIDEO: फिल्मों में क्या मतलब है U, U/A, A और S सर्टिफिकेट का?


टैग्स
सम्बंधित खबरें

समझिए: भारतीय पासपोर्ट नागरिकता का अंतिम कानूनी प्रमाण क्यों नहीं माना जाता?

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पासपोर्ट कानूनी रूप से एक यात्रा दस्तावेज है, न कि नागरिकता का अंतिम प्रमाण.

26-June-2026

क्या है 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता, जिससे पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार, कितना होगा असर?

भारत ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ 1960 से चले आ रहे जल समझौते का बोझ आगे नहीं ढोएगा, जब तक पाकिस्तान सीमा पार से आतंकवाद को प्रभावी रूप से बंद नहीं कर देता है.

24-April-2025

अमेरिका के टैरिफ लगाने से भारत के किस सेक्टर्स पर क्या होगा असर? जानिए डिटेल्स

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया को बड़ा झटका दिया है. ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. जिससे भारत के निर्यात पर गहरा असर देखने को मिल सकता है.

03-April-2025

भारत की तरक्की को कई गुना बढ़ा रही महिला एंटरप्रेन्योर, NeoGrowth की रिपोर्ट में आया सामने

3,000 से अधिक महिला उद्यमियों के सर्वेक्षण पर आधारित इस रिपोर्ट में महिलाओं की व्यापारिक सफलता और उनके सामने आने वाली चुनौतियों दोनों को दिखाया गया है.

06-March-2025

अडानी परिवार की शादी का उत्सव: परंपरा, आधुनिकता और समाज सेवा का संगम

यह शादी सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि अडानी परिवार की समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसमें हर पहलू में कला, परंपरा और सशक्तिकरण जुड़ा हुआ है.

24-February-2025


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

19 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

17 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

17 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

18 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago