होम / एक्सप्लेनर / 20 साल का होम लोन 25 साल तक चुकाएंगे! समझिए ब्याज दरों का पूरा गणित
20 साल का होम लोन 25 साल तक चुकाएंगे! समझिए ब्याज दरों का पूरा गणित
जब भी ब्याज दरें बढ़ती हैं तो ग्राहक के लिए EMI की अवधि अपने आप बढ़ा दी जाती है, आप अवधि बढ़ाने की बजाय लोन की राशि बढ़ाने का भी विकल्प चुन सकते हैं
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
नई दिल्ली: सस्ते होम लोन का दौर खत्म हो चुका है, EMI का बोझ उन ग्राहकों के लिये बढ़ चुका है, जिन्होंने होम लोन के सुनहरे दौर में कर्ज लिया था, और उनके लिए भी बढ़ा है जो अब आगे लोन लेने की सोच रहे हैं. ब्याज दरों की बढ़ोतरी आमतौर पर ग्राहकों को इसलिये पता नहीं चलती क्योंकि बैंक्स डिफॉल्ट रूप में EMI की राशि की बजाय लोन की अविध बढ़ा देते हैं, और अगर ऐसे ही ब्याज दरें बढ़ती रहती हैं तो EMI एक अंतहीन प्रक्रिया लगने लगती है.
हम आपको बताने जा रहे हैं कि जो लोन आपने 20 साल के लिये लिया था, वो कैसे बढ़ती ब्याज दरों के झटकों से आप 25 साल तक चुकाएंगे. पहले एक नजर डालते हैं कि कैसे सस्ते होम लोन का दौर खत्म हुआ.
बढ़ती ब्याज दरों का दौर
सस्ते होम लोन का दौर साल 2019 से शुरू हुआ जो कि अप्रैल 2022 तक चला, इसके बाद मई से ब्याज दरों में बढ़ोतरी का जो सिलसिला शुरू हुआ, वो अबतक जारी है. रिजर्व बैंक ने मई से लेकर अबतक रेपो रेट में 1.90 परसेंट का इजाफा किया है, जो रेपो रेट अप्रैल तक 4 परसेंट पर था अब 5.9 परसेंट पर आ चुका है. बैंकों ने भी कदमताल करते हुए होम लोन का महंगा किया है.
अब एक नजर डालते हैं कि कैसे अगर आपने 50 लाख का लोन अप्रैल 2019 में लिया था, जब लोन दरें सस्ती थीं. अब उस होम लोन की दरें बढ़ चुकी हैं तो आपके लोन की अवधि पर क्या असर पड़ेगा.
20 साल का होम लोन कैसे 25 साल तक चुकाएंगे
तो आप देख सकते हैं कि अगर आपने साल 2019 में जो 50 लाख का लोन लिया था, जिसे आप 20 साल तक चुकाने वाले थे, अब उसे आपको अगले 5 साल तक और चुकाना होगा, क्योंकि इसमें 60 EMI और जुड़ गई हैं. यानी 20 साल का लोन अब आप 25 साल तक चुकाएंगे.
जब भी ब्याज दरें बढ़ती हैं तो ग्राहक के लिए EMI की अवधि अपने आप बढ़ा दी जाती है, अगर आप चाहते हैं और आपकी वित्तीय हालत मजबूत है तो आप अवधि बढ़ाने की बजाय लोन की राशि का भी विकल्प चुन सकते हैं. इससे आपका होम लोन 20 साल में ही खत्म हो जाएगा लेकिन EMI की राशि बढ़ जाएगी.
टैग्स