होम / B टाउन / साल 2022 में इन साउथ फिल्मों ने मचाया तहलका, बॉक्स ऑफिस पर हुई करोड़ों की बारिश

साल 2022 में इन साउथ फिल्मों ने मचाया तहलका, बॉक्स ऑफिस पर हुई करोड़ों की बारिश

साल 2022 साउथ फिल्मों के लिए काफी लकी साबित हुआ. पिछले 6 महीने में कई बड़े साउथ सुपरस्टार्स की फिल्में रिलीज हुईं, जिसने बॉक्स ऑफिस बवाल मचा दिया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: साल 2022 साउथ फिल्मों के लिए काफी लकी साबित हुआ. पिछले 6 महीने में कई बड़े साउथ सुपरस्टार्स की फिल्में रिलीज हुईं, जिसने बॉक्स ऑफिस बवाल मचा दिया. इस लिस्ट में 'विक्रम', 'केजीएफ चैप्टर 2', 'आरआरआर' और 'विक्रम' जैसी मूवीज शामिल हैं. आइए जानते हैं इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ का कलेक्शन किया.

 

 

केजीएफ चैप्टर 2

सुपरस्टार यश की फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' (KGF Chapter 2) ने कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड धवस्त कर दिए. यश की ये फिल्म दुनियाभर में 1240 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है.

 

आरआरआर

राम चरण (Ram Charan) और जूनियर एनटीआर (Jr NTR) की फिल्म 'आरआरआर' (RRR) ने देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी ताबड़तोड़ कमाई की. एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी ये फिल्म 1200 करोड़ रुपये से ज्यादा कलेक्शन कर चुकी है.

 

विक्रम

कमल हासन (Kamal Haasan) की फिल्म 'विक्रम' (Vikram) ने इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. ये मूवी ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. दुनियाभर में कमाई के मामले में विक्रम अभी तक 300 करोड़ के आंकड़े को पार कर चुकी हैं.

 

वलीमई

बोनी कपूर प्रोडक्शन में बनी अजीत कुमार स्टारर फिल्म 'वलीमई' को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला. डीएनए ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि इस फिल्म ने दुनियाभर में लगभग 225 करोड़ रुपये की कमाई की

 

सरकारु वारी पाटा

महेश बाबू की हर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित होती है. हाल ही में उनकी एक्शन फिल्म सरकारु वारी पाटा (Sarkaru Vaari Paata) रिलीज हुई थी जिसने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ से ज्यादा कमाई की है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

सेंसेक्स संभला, निफ्टी फिसला... आज इन शेयरों पर रहेगी नजर, बाजार खुलने से पहले जानें अहम संकेत

गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 113.61 अंक यानी 0.15% की तेजी के साथ 78,079.96 अंक पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई का निफ्टी50 40.10 अंक यानी 0.16% की गिरावट के साथ 24,395.85 अंक पर बंद हुआ.

3 hours ago

₹1 लाख करोड़ की मेगा डील! एयरफोर्स के लिए भारत में बनेंगे 60 नए मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट

रक्षा मंत्रालय ने करीब 1 लाख करोड़ रुपये के मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट प्रोग्राम के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है.

2 hours ago

कच्चे तेल और इलेक्ट्रॉनिक्स ने बढ़ाया आयात का बिल, जुलाई में 6 महीने के उच्च स्तर पर पहुंचा व्यापार घाटा

जुलाई में आयात 76.22 अरब डॉलर के 9 महीने के उच्च स्तर पर पहुंचा. कच्चे तेल और इलेक्ट्रॉनिक सामान की भारी खरीदारी से व्यापार घाटा बढ़कर 31.98 अरब डॉलर हो गया, हालांकि निर्यात में करीब 20% की मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

3 hours ago

टाटा ट्रस्ट्स ने चंद्रशेखरन के फैसले का किया समर्थन, नए चेयरमैन की तलाश शुरू

एन चंद्रशेखरन फरवरी 2027 के बाद टाटा संस के चेयरमैन पद पर दोबारा नियुक्ति नहीं चाहते हैं. टाटा ट्रस्ट्स ने उनके फैसले का सम्मान करते हुए उत्तराधिकारी चुनने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

18 hours ago

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

20 hours ago