✕

होम / B टाउन / 'जुग जुग जियो' के लिए वरुण धवन ने सबसे ज्यादा वसूली रकम, जानें बाकी सितारों की फीस

'जुग जुग जियो' के लिए वरुण धवन ने सबसे ज्यादा वसूली रकम, जानें बाकी सितारों की फीस

'जुग जुग जियो' में वरुण धवन (Varun Dhawan) ने कुकू सैनी का किरदार निभाया है. वह अनिल कपूर (Anil Kapoor) और नीतू कपूर (Neetu Kapoor) के बेटे बने हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: राज मेहता के निर्देशन में बनी वरुण धवन (Varun Dhawan) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की फिल्म 'जुग जुग जियो' (JugJugg Jeeyo) बॉक्स ऑफिस पर छा गई है. इस फिल्म ने पहले दिन 9.28 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है और ऐसा माना जा रहा है कि इसके कलेक्शन में दिन-ब-दिन इजाफा होगा. इस फिल्म में काम करने के लिए वरुण धवन ने सबसे ज्यादा फीस ली है. जानिए बाकी सितारों ने मेकर्स से कितनी रकम वसूली है.

वरुण धवन ने ली सबसे ज्यादा फीस
'जुग जुग जियो' (JugJugg Jeeyo) में वरुण धवन (Varun Dhawan) ने कुकू सैनी का किरदार निभाया है. वह अनिल कपूर (Anil Kapoor) और नीतू कपूर (Neetu Kapoor) के बेटे बने हैं. बॉलीवुड बबल के अनुसार, वरुण धवन ने अपने इस रोल के लिए 12 करोड़ रुपये की फीस ली है. वहीं, कियारा आडवाणी ने वरुण धवन की पत्नी नैना शर्मा का रोल निभाया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कियारा ने अपने इस रोल के लिए मोटी फीस ली है. उन्होंने नैना शर्मा के किरदार के लिए 4 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं.

अनिल कपूर ने वसूले इतने करोड़
अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने 'जुग जुग जियो' (JugJugg Jeeyo) में अपनी एक्टिंग से एक बार फिर फैंस का दिल जीत लिया है. फिल्म में उन्होंने भीम सैनी की भूमिका निभाई है और अपने इस रोल के लिए उन्होंने 2 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं. नीतू कपूर (Neetu Kapoor) काफी सालों बाद 'जुग जुग जियो' से सिल्वर स्क्रीन पर वापसी की है. उन्होंने गीता सैनी के किरदार को निभाने के लिए मेकर्स से 1.25 करोड़ रुपये वसूले हैं.

मनीष पॉल ने लाखों में ली फीस
मनीष पॉल  (Maniesh Paul) जाने-माने होस्ट हैं. हालांकि, वह पहले भी कई फिल्मों में काम कर चुके हैं, लेकिन 'जुग जुग जियो' (JugJugg Jeeyo) से उनकी पॉपुलैरिटी और भी बढ़ गई है. इस फिल्म में वह वरुण धवन के भाई गुरप्रीत सैनी के किरदार में नजर आए हैं. इसमें काम करने के लिए उन्होंने मेकर्स से 85 लाख रुपये की फीस ली है. वहीं, अपने यूट्यूब चैनल मोस्ट्लीसेन से पॉपुलर हुईं प्राजक्ता कोली भी इस फिल्म का हिस्सा हैं और उन्होंने 30 लाख रुपये बतौर फीस ली है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

16 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

15 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

12 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

14 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

15 hours ago