✕

होम / B टाउन / Jugjugg Jeeyo: वरुण-कियारा की फिल्म को मिली तगड़ी ओपनिंग, कमा लिए इतने करोड़ रुपये

Jugjugg Jeeyo: वरुण-कियारा की फिल्म को मिली तगड़ी ओपनिंग, कमा लिए इतने करोड़ रुपये

वरुण धवन (Varun Dhawan) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की फिल्म 'जुग जुग जियो' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: वरुण धवन (Varun Dhawan) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की फिल्म 'जुग जुग जियो' (Jugjugg Jeeyo) 24 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. ये फिल्म लोगों को बहुत पसंद आई. इसने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया. 'जुग जुग जियो' साल 2022 की उन फिल्मों में शामिल हो गई है, जिसे ओपनिंग डे पर तगड़ी कमाई की है. 

पहले दिन फिल्म ने किया इतना कलेक्शन
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, वरुण (Varun Dhawan) और कियारा (Kiara Advani) की फिल्म 'जुग जुग जियो' (Jugjugg Jeeyo) ने ओपनिंग डे पर 9.28 करोड़ रुपये की कमाई की है. हालांकि, इससे पहले ही ट्रेड पंडितों ने एडवांस बुकिंग के आधार पर बता दिया था कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर सकती है. 

एडवांस बुकिंग से कमा लिए इतने करोड़
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, ओपनिंग डे यानी शुक्रवार के लिए गुरुवार की सुबह 10.30 बजे तक 'जुग जुग जियो' (Jugjugg Jeeyo) के एडवांस बुकिंग की 27,900 टिकटें बिकी थीं. पिंकविला के अनुसार, वरुण धवन (Varun Dhawan) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की 'जुग जुग जियो' ने एडवांस बुकिंग के जरिए लगभग 3 करोड़ रुपये कलेक्शन कर लिया था.

जुग जुग जियो (एडवांस बुकिंग -पहला दिन)
पीव्हीआर - 16,000
आइनॉक्स - 8,000
सिनोपॉलिस - 3,900
टोटल- 27,900

तगड़ी ओपनिंग वाली पांचवीं फिल्म बनी
'जुग जुग जियो' (Jugjugg Jeeyo) साल 2022 की तगड़ी ओपनिंग करने वाली पांचवीं बॉलीवुड फिल्म बन गई है. इससे पहले 'भूल भुलैया 2' 14.11 करोड़, 'बच्चन पांडे' 13.25 करोड़, 'सम्राट पृथ्वीराज' 10.70 करोड़, 'गंगूबाई काठियावाड़ी' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 10.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. बताते चलें कि 'जुग जुग जियो' में वरुण और कियारा के अलावा अनिल कपूर, नीतू कपूर, मनीष पॉल और प्राजक्ता कोली जैसे सितारों ने काम किया है. इस फिल्म का निर्देशन 'गुड न्यूज' फेम डायरेक्टर राज मेहता ने किया है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

18 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

18 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

14 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

16 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

17 hours ago