✕

होम / B टाउन / छोटे से रोल के लिए भी ये सितारे लेते हैं मोटी रकम, फीस सुनकर उड़ जाएंगे होश

छोटे से रोल के लिए भी ये सितारे लेते हैं मोटी रकम, फीस सुनकर उड़ जाएंगे होश

ये सितारे अगर किसी मूवी में कैमियो भी करते हैं, तो फीस के मामले में उनकी डिमांड बहुत ज्यादा होती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: अजय देवगन से लेकर अक्षय कुमार जैसे सितारे एक फिल्म के लिए मोटी रकम चार्ज करते हैं. ये सितारे अगर किसी मूवी में कैमियो भी करते हैं, तो फीस के मामले में उनकी डिमांड बहुत ज्यादा होती है. आइए आज ऐसे ही सितारों के बारे में जानते हैं.

 

अजय देवगन

अजय देवगन (Ajay Devgn) फिल्म इंडस्ट्री के सबसे महंगे स्टार हैं. उन्होंने एसएस राजमौली की फिल्म 'आरआरआर' (RRR) में काम किया था, जिसमें उनका किरदार काफी चर्चा में रहा. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, अपने कुछ मिनट के लिए अजय देवगन ने 35 करोड़ रुपये की फीस ली थी.

अक्षय कुमार

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) बॉलीवुड के हाईएस्ट पेड एक्टर्स में गिने जाते हैं. धनुष और सारा अली खान स्टारर फिल्म 'अतरंगी रे' में अक्षय कुमार ने कैमियो किया था. फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक, अपने इस रोल के लिए अक्षय कुमार ने 27 करोड़ रुपये बतौर फीस ली थी.

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने 'आरआरआर' (RRR) से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया है. इस फिल्म में उन्होंने राम चरण की पत्नी सीता की भूमिका निभाई थी. मूवी में उन्हें बहुत कम स्पेस मिला था, लेकिन अपने इस रोल के लिए उन्होंने मेकर्स से 9 करोड़ रुपये वसूले थे.

हुमा कुरैशी

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) ने कैमियो किया था. वह मूवी के गाने 'दिलरुबा' में नजर आई थीं. न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, अपने इस छोटे से रोल के लिए हुमा ने 2 करोड़ रुपये चार्ज किए थे.

सिलवेस्टर स्टैलोन

सुपरस्टार सिलवेस्टर स्टैलोन Sylvester Stallone के दुनियाभर में फैंस हैं. हर सिनेमा लवर ने उनकी फिल्म जरूर देखी होगी. साल 2009 में सिलवेस्टर ने अक्षय कुमार और करीना कपूर की फिल्म 'कम्बख्त इश्क' (Kambakkht Ishq) में कैमियो किया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने अपने रोल के लिए 3.4 करोड़ रुपये की डिमांड की थी.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

17 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

16 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

13 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

15 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

16 hours ago