✕

होम / B टाउन / Taarak Mehta की बबिता जी ने खरीदी Mercedes Benz, कलेक्शन में शामिल हैं ये कारें

Taarak Mehta की बबिता जी ने खरीदी Mercedes Benz, कलेक्शन में शामिल हैं ये कारें

मुनमुना दत्ता (Munmun Dutta) ने ब्रैंड न्यू Mercedes-Benz A-Class limousine कार खरीदी है. उनकी एक तस्वीर भी सामने आई है जिसमें वह कार के साथ पोज देती दिख रही हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: पॉपुलर टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) की बबिता जी यानी मुनमुना दत्ता (Munmun Dutta) लग्जरी कार की मालकिन बन गई हैं. उन्होंने ब्रैंड न्यू Mercedes-Benz A-Class limousine कार खरीदी है. उनकी एक तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें वह अपनी नई कार के साथ पोज देती नजर आ रही हैं.

मुनमुन दत्ता ने खरीदी लग्जरी कार
मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) ने Mercedes-Benz A-Class limousine के लिए मोटी रकम खर्च की है. रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी ये कार 42 लाख रुपये की है. हालांकि, मुनमुन दत्ता पहले से ही कई कारों की मालकिन हैं, जिसमें बैठकर वह अक्सर सफर का लुत्फ लेती दिखती रहती हैं.

कलेक्शन में ये कारें शामिल
एक्ट्रेस मुनमुन (Munmun Dutta) के कार कलेक्शन में Toyota Innova Crysta से लेकर  Maruti Swift Dzire तक शामिल हैं. उनके पास Honda Mobilio कार है, जिसकी इंडिया में कीमत 7.17 लाख रुपये से 12.32 लाख रुपये तक है. इसके अलावा मुनमुन दत्ता 23.33 लाख की Innova Crysta की मालकिन हैं. वहीं, उनके पास तीसरी कार Maruti Swift Dzire है जिसकी एक्स शो रूम कीमत 5 लाख से शुरू होकर 10 लाख तक है. 

इस शो से शुरू किया करियर
बताते चलें कि मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) ने साल 2004 में 'हम सब बाराती' से अपने करियर की शुरू की थी. वह साल 2006 में कमल हासन की फिल्म 'मुंबई एक्सप्रेस' (Mumbai Xpress) में भी एक छोटे से रोल में नजर आ चुकी हैं. इसके अलावा वह 'हॉलीडे' (Holiday) फिल्म का भी हिस्सा रह चुकी हैं, लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) से मिली. इस सीरियल में उन्होंने बबिता का रोल निभाकर खूब सुर्खियां बटोरी हैं. दिलचस्प बात ये है कि लोग उन्हें बबिता के नाम से ही जानते हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

18 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

18 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

14 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

16 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

17 hours ago