✕

होम / B टाउन / हॉलीवुड के इन धुरंधर सितारों ने बॉलीवुड फिल्मों में बिखेरा जलवा

हॉलीवुड के इन धुरंधर सितारों ने बॉलीवुड फिल्मों में बिखेरा जलवा

प्रियंका चोपड़ा, इरफान खान, अनुपम खेर, पंकज त्रिपाठी जैसे कई बॉलीवुड सितारे हॉलीवुड फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेर चुके हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: प्रियंका चोपड़ा, इरफान खान, अनुपम खेर, पंकज त्रिपाठी जैसे कई बॉलीवुड सितारे हॉलीवुड फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेर चुके हैं. वहीं, कई ऐसे हॉलीवुड स्टार्स भी हैं जिन्होंने हिंदी फिल्मों में अपना हाथ आजमाया है. इस लिस्ट में विल स्मिथ, सिलवेस्टर स्टैलोन, बेन किंग्सले जैसे स्टार्स शामिल हैं.

 

विल स्मिथ

विल स्मिथ (Will Smith) मशहूर हॉलीवुड सुपरस्टार हैं. दुनियाभर में उनके फैंस हैं. विल स्मिथ ने 'मेन इन ब्लैक', 'आई ऐम लेजेंड' और 'किंग रिचर्ड' जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं. विल स्मिथ साल 2019 में करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' (Student of the Year 2) के गाने में टाइगर श्रॉफ, तारा सुतारिया और अनन्या पांडे के साथ डांस करते हुए नजर आए थे.

 

सिलवेस्टर स्टैलोन

अक्षय कुमार और करीना कपूर की फिल्म 'कमबख़्त इश्क' (Kambakkht Ishq) में हॉलीवुड स्टार सिलवेस्टर स्टैलोन (Sylvester Stallone) ने काम किया था. हालांकि, उनका कैमियो रोल था, लेकिन अपने कुछ मिनट के रोल से उन्होंने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था.

 

बेन किंग्सले

बेन किंग्सले (Ben Kingsley) टैलेंटेड सितारों की लिस्ट में शुमार हैं. उन्होंने गांधी, शटर आइलैंड, आयरन मैन 3, अ कॉमन मैन जैसी फिल्मों से अपने फैंस का दिल जीत चुके हैं. साल 2010 में रिलीज हुई 'तीन पत्ती' (Teen Patti) बॉलीवुड फिल्म में बेन ने ब्रिटिश मैथमेटिशियन की भूमिका निभाई थी. इसमें आर माधवन और श्रद्धा कपूर ने भी काम किया था.

 

क्लाइव स्टैंडेन

हॉलीवुड के कई पॉपुलर टीवी शो में नजर आ चुके क्लाइव स्टैंडेन (Clive Standen) ने साल 2007 में अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की फिल्म 'नमस्ते लंदन' (Namastey London) में चार्ली ब्राउन का किरदार निभाया था. इस फिल्म में क्लाइव ने कैटरीना कैफ के साथ जमकर रोमांस किया था.

 

क्रिस्टोफर बी डंकन

करण जौहर के निर्देशन में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और काजोल (Kajol) की फिल्म 'माय नेम इज खान' (My Name Is Khan) काफी सुर्खियों में रही. इस फिल्म में क्रिस्टोफर बी डंकन (Christopher B. Duncan) ने काम किया था. वह 'द फैमिली मैन', 'अमेरिकन सोल' जैसी कई हॉलीवुड फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. डंकन ने शाहरुख खान की ब्लॉक बस्टर फिल्म 'माय नेम इज खान' में राष्ट्रपति बराक ओबामा की भूमिका निभाई थी.

 

सारा थॉम्पसन

हॉलीवुड एक्ट्रेस सारा थॉम्पसन (Sarah Thompson) ने साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म 'राजनीति' (Raajneeti) में रणबीर कपूर की गर्लफ्रेंड का किरदार निभाया था.प्रकाश झा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अजय देवगन, नाना पाटेकर, कैटरीना कैफ, अर्जुन रामपाल और मनोज बाजपेयी जैसे सितारों ने काम किया था.

 

रेबेका ब्रीड्स

'भाग मिल्खा भाग' (Bhaag Milkha Bhaag) में रेबेका ब्रीड्स (Rebecca Breeds) ने स्टेला की भूमिका निभाई थी. उन्होंने फिल्म के गाने 'स्लो मोशन अंग्रेजा' में फरहान अख्तर के साथ जमकर डांस किया था. रेबेका की टीवी शोज में काम कर चुकी हैं जिसमें प्रिटी लिटिल लाइयर्स, द ऑरिजनल्स, मोली एंड ब्लू वॉटर हाई शामिल हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

17 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

16 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

13 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

15 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

16 hours ago