✕

होम / B टाउन / 25 साल पहले 1 करोड़ से खुला था इस फिल्म का खाता, बजट से चार गुना हुई थी कमाई

25 साल पहले 1 करोड़ से खुला था इस फिल्म का खाता, बजट से चार गुना हुई थी कमाई

बॉर्डर फिल्म ने ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई की थी. इतना ही नहीं बॉक्स ऑफिस पर बजट से चार गुना ज्यादा कलेक्शन के साथ एक इतिहास रच दिया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: साल 1997 में देशभक्ति से लबरेज सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म 'बॉर्डर' (Border) ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. इस मल्टीस्टारर फिल्म ने कमाई के मामले में सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए थे. आपको जानकार हैरानी होगी कि इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई की थी. इतना ही नहीं, बॉक्स ऑफिस पर बजट से चार गुना ज्यादा कलेक्शन के साथ एक इतिहास रच दिया था. 

शूटिंग में लगे 75 दिन
भारत-पाकिस्तान के 1971 वॉर पर आधारित 'बॉर्डर' (Border) एक कल्ट फिल्म साबित हुई. इस फिल्म को बनाने में 75 दिन लगे थे, जिसमें से 63 दिन सर्दियों के सीजन में रेगिस्तान में वॉर सीक्वेंस फिल्माए गए थे. इस फिल्म का हर गाना आज भी रग-रग में जोश भर देता है. 15 अगस्त हो या 26 जनवरी, इन खास मौके पर सबसे ज्यादा इसी फिल्म के गाने सुने जाते हैं. 

ओपनिंग डे पर बंपर कमाई
जेपी दत्ता (JP Dutta) के निर्देशन में बनी 'बॉर्डर' (Border) साल 1997 में रिलीज हुई थी और ओपनिंग डे पर इस फिल्म ने 1.12 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. मालूम हो कि इस फिल्म का बजट 10 करोड़ रुपये था. 'बॉर्डर' ने बॉक्स ऑफिस पर बजट से चार गुना कमाई थी. इस फिल्म ने 39 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था जो आज से 25 साल पहले बड़ी बात थी. वहीं, 3 करोड़, 70 लाख लोगों ने इस फिल्म को देखा था.

इन सितारों ने किया काम
बताते चलें कि इस फिल्म में सनी देओल (Sunny Deol) के अलावा जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना, पुनीत इस्सर, कुलभूषण खरबंदा, राखी गुलजार, पूजा भट्ट, शरबानी मुखर्जी, रंजीत, सुदेश बेरी और तब्बू जैसे सितारों ने काम किया था. इस फिल्म का म्यूजिक आदेश श्रीवास्तव और अनु मलिक ने मिलकर दिया था. फिल्म का गाना 'संदेसे आते हैं' को आज भी खूब सुना जाता है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

18 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

18 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

14 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

16 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

17 hours ago