✕

होम / B टाउन / किसी का रेस्टोरेंट तो कोई सेलेब्स को देता है सिक्योरिटी, जानें इन सितारों के बिजनेस

किसी का रेस्टोरेंट तो कोई सेलेब्स को देता है सिक्योरिटी, जानें इन सितारों के बिजनेस

बॉलीवुड में कई सितारे ऐसे हैं, जो फिल्मों के अलावा साइड बिजनेस भी चलाते हैं

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: बॉलीवुड में कई सितारे ऐसे हैं, जो फिल्मों के अलावा साइड बिजनेस भी चलाते हैं. हैरानी वाली बात ये है कि ये फिल्मों से ज्यादा साइड बिजनेस से करोड़ों की कमाई करते हैं. इस लिस्ट में सुनील शेट्टी, रोनित रॉय, करिश्मा कपूर और चंकी पांडे जैसे सितारे शामिल हैं.

 

सुनील शेट्टी

सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) शानदार एक्टर ही नहीं बल्कि सक्सेसफुल बिजनेसमैन भी हैं. वह हर साल अपने बिजनेस से करोड़ों रुपये की कमाई करते हैं. वह मिसचीफ डायनिंग बार और क्लब एचटूओ के ऑनर हैं जिसके मुंबई में कई ब्रांचेस हैं. देशभर में सुनील शेट्टी के रेस्टोरेंट और होटल का बिजनेस फैला हुआ है. उनका पॉपकॉर्न एंटरटेनमेंट नाम से प्रोडक्शन हाउस भी है, जिसके बैनर तले वह कई फिल्मों का निर्माण कर चुके हैं.

 

रोनित रॉय

रोनित रॉय (Ronit Roy) टीवी और फिल्म जगत के मशहूर कलाकार हैं. वह अपनी एक्टिंग से फैंस को हमेशा हैरान कर देते हैं. रोनित रॉय सिक्योरिटी और प्रोटेक्शन एजेंसी भी चलाते हैं जो बड़े सेलेब्स को सुरक्षा देने का काम करती हैं. रोनित रॉय के क्लाइंट में अमिताभ बच्चन, सलमान खान, अक्षय कुमार और अन्य कई सितारे शामिल हैं.

 

जॉन अब्राहम

जॉन अब्राहम (John Abraham) बेहतरीन एक्टर्स में शुमार हैं. वह बॉलीवुड इंडस्ट्री को कई हिट फिल्में दे चुके हैं. जॉन अब्राहम एक्टर होने के साथ-साथ एक सक्सेसफुल प्रोड्यूसर भी हैं. वह खुद का प्रोडक्शन हाउस भी चलाते हैं जिसका नाम जेए प्रोडक्शंस. इसके बैनर तले जॉन ने पहली फिल्म 'विक्की डोनर' को प्रोड्यूस किया था, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई.

 

करिश्मा कपूर

करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) सिल्वर स्क्रीन पर बहुत कम नजर आती हैं लेकिन बिजनेस से तगड़ी कमाई करती हैं. वह एक ई-कॉमर्स पोर्टल की ऑनर हैं जो बेबी और मदर केयर प्रोडक्ट बेचने का काम करता है.

 

चंकी पांडे

सुपरहिट फ्रेंचाइजी 'हाउसफुल' के बाद चंकी पांडे (Chunky Panday) 'आखिरी पास्ता' के नाम से मशहूर हो गए. इस फिल्म के हर पार्ट में वह 'आखिरी पास्ता' के किरदार में दर्शकों को हंसा-हंसाकर लोट-पोट कर चुके हैं. चंकी पांडे के साइड बिजनेस की बात करें तो वह The Elbo Room नाम के पब के ऑनर हैं. उनका ये पब सोफिस्टिकेटेड कुजीन और कॉकटेल के लिए मशहूर है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

17 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

16 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

13 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

15 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

16 hours ago