✕

होम / B टाउन / बॉलीवुड की इन महंगी फिल्मों का हुआ बुरा हाल, मेकर्स को उठाना पड़ा करोड़ों का नुकसान

बॉलीवुड की इन महंगी फिल्मों का हुआ बुरा हाल, मेकर्स को उठाना पड़ा करोड़ों का नुकसान

सलमान खान और शाहरुख खान बॉलीवुड के सुपरस्टार लिस्ट में गिने जाते हैं. इन सितारों ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं लेकिन दोनों सितारों ने कई बार अपनी फिल्मों से फैंस को निराश भी किया है

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली :- सलमान खान और शाहरुख खान बॉलीवुड के सुपरस्टार लिस्ट में गिने जाते हैं. इन सितारों ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं लेकिन दोनों सितारों ने कई बार अपनी फिल्मों से फैंस को निराश भी किया है, जिसका खामियाजा मेकर्स को भी भुगतना पड़ा. वैसे इस लिस्ट में कई और भी सितारे शामिल हैं. आइए आज उन स्टार्स की बड़ी फिल्मों के बारे में जानते हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुईं.

 

काइट्स

अनुराग बासु (Anurag Basu) के निर्देशन में बनी फिल्म 'काइट्स' (Kites) में ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और बारबरा मोरी ने काम किया था. इस फिल्म का बजट 82 करोड़ रुपये था लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई और सिर्फ 65 करोड़ रुपये कलेक्ट कर पाई.

 

बॉम्बे वेलवेट

'बॉम्बे वेलवेट' (Bombay Velvet) में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) लीड रोल में थे. वहीं, करण जौहर ने भी इस फिल्म में एक्टिंग किया था. लेकिन ये मूवी दर्शकों को पसंद नहीं आई. 118 करोड़ के बजट में बनी 'बॉम्बे वेलवेट' 30 करोड़ रुपये की कमाई कर पाई.

 

मोहन जोदड़ो

ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की फ्लॉप फिल्मों में 'मोहन जोदड़ो' का नाम भी शामिल है. इसमें उन्होंने एक्ट्रेस पूजा हेगड़े के साथ काम किया था. इस फिल्म का निर्माण बड़े स्तर पर किया गया था लेकिन इसे लोगों से अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला और ये फ्लॉप हो गई. इस फिल्म का बजट 138 करोड़ रुपये था, लेकिन सिर्फ 74 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ सिमटकर रह गई.

 

जग्गा जासूस

साल 2017 में रिलीज हुई रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की फिल्म 'जग्गा जासूस' (Jagga Jasoos) बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई थी. 131 करोड़ में बनी ये फिल्म 69 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर पाई थी.

 

जब हैरी मेट सेजल

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' (Jab Harry Met Sejal) बॉक्स ऑफिस पर अपना बजट तक नहीं निकल पाई थी. साल 2017 में रिलीज हुई इस फिल्म में शाहरुख खान ने अनुषका शर्मा के साथ काम किया था जो फ्लॉप हो गई. इसका बजट लगभग 119 करोड़ रुपये था, मगर कमाई के मामले में फिसड्डी साबित हुई. इस फिल्म ने 80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.

 

ट्यूबलाइट

सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'ट्यूबलाइट' (Tubelight) साल 2017 में रिलीज हुई थी, जिसमें उन्होंने भाई सोहेल खान के साथ काम किया था. 135 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म जैसे-तैसे 119 करोड़ रुपये ही कलेक्ट कर पाई, जिससे तगड़ा नुकसान हुआ.

 

जीरो

टाइटल के अनुसार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की ये फिल्म जीरो (Zero) ही साबित हुई. आनंद एल राय के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म फ्लॉप हो गई थी. इसमें शाहरुख ने कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा के साथ काम किया था, लेकिन लोगों की इसकी कहानी पसंद नहीं आई. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, 200 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म 178 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन कर पाई. इसके बाद अभी तक शाहरुख खान की कोई नई फिल्म रिलीज नहीं हुई है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

18 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

18 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

14 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

16 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

17 hours ago