होम / B टाउन / इन स्टार्स ने फिल्मों में पहने सबसे महंगे कॉस्ट्यूम्स, कीमतें उड़ा देंगी होश

इन स्टार्स ने फिल्मों में पहने सबसे महंगे कॉस्ट्यूम्स, कीमतें उड़ा देंगी होश

इन स्टार्स ने फिल्मों में पहने सबसे महंगे कॉस्ट्यूम्स

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: बॉलीवुड इंडस्ट्री में बड़े स्केल पर फिल्में बन रही हैं जिनका बजट करोड़ों में होता है. इसके अलावा फिल्म में किसी भी किरदार के साथ न्याय करने में कॉस्ट्यूम्स अहम भूमिका अदा करते हैं. आज हम उन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने फिल्मों में सबसे महंगे कॉस्ट्यूम पहने हैं.

 

शाहरुख खान

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की 'रा. वन' (Ra.One) बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्म है. इसमें शाहरुख ने सुपरहीरो की भूमिका निभाई थी जिसे लोगों ने काफी पसंद किया. इस मूवी का बजट भी काफी ज्यादा था और इसके साथ शाहरुख खान के कॉस्ट्यूम पर भी पानी की तरह पैसा बहाया गया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में शाहरुख खान ने जो कॉस्ट्यूम पहना था उसकी कीमत लगभग 4.5 करोड़ रुपये थी.

 

रजनीकांत

रजनीकांत (Rajinikanth) की फिल्मों का बजट हमेशा ज्यादा होता है. 'रोबोट' (Robot) फिल्म में रजनीकांत ने रोबोट बनकर फैंस के दिलों में खास जगह बनाई. इसमें रजनीकांत के लिए मनीष मल्होत्रा और फेमस इंटरनेशनल डिजाइनर Mary. E. Vogt ने मिलकर कॉस्ट्यूम तैयार किया था, जो 3 करोड़ रुपये का था.

 

कंगना रनौत

ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की फिल्म 'कृष 3' (Krrish 3) में कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने विलेन की भूमिका निभाई थी जिसमें उनके कॉस्ट्यूम और लुक को बहुत पसंद किया गया. कंगना के लिए 10 कॉस्ट्यूम तैयार किए थे हर एक की कीमत 10 लाख रुपये थी. इस तरह कंगना के कॉस्ट्यूम पर मेकर्स ने 1 करोड़ रुपये खर्च कर दिए थे.

 

अक्षय कुमार

मशहूर डायरेक्टर प्रभु देवा के निर्देशन में बनी 'सिंह इज ब्लिंग' (Singh is Bling) फिल्म काफी चर्चा में रही. इस फिल्म के पोस्टर के लिए अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने गोल्ड से बनी पगड़ी पहनी थी, जो 65 लाख रुपये की थी.

 

करीना कपूर

'कमबख्त इश्क' (Kambakkht Ishq) में करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने अक्षय कुमार के साथ काम किया था. इस फिल्म में करीना की एक ड्रेस ने लोगों का ध्यान खूब खींचा. फिल्म के एक सीन में करीना ब्लैक कलर की ड्रेस पहने हुए नजर आईं जिसकी कीमत 8 लाख रुपये थी.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

2047 तक भारत को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बना सकते हैं ये 4 सेक्टर, नीति आयोग ने बताई बड़ी चुनौतियां

केमिकल्स, टेक्सटाइल, टेलीकॉम और नेटवर्क इक्विपमेंट तथा सोलर पीवी मैन्युफैक्चरिंग को नीति आयोग ने भारत के औद्योगिक विस्तार, रोजगार और निर्यात के लिए अहम सेक्टर बताया है.

1 hour ago

तमिलनाडु में 2,500 करोड़ रुपये निवेश करेगा हिंदुजा ग्रुप, क्लीन एनर्जी और EV पर फोकस

हिंदुजा ग्रुप तमिलनाडु में रिन्यूएबल एनर्जी, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, ऑटोमोबाइल, फाइनेंशियल सर्विसेज और बैटरी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर समेत कई क्षेत्रों में 2,500 करोड़ रुपये का निवेश करेगा.

31 minutes ago

रूस से तेल खरीदने पर 100% टैरिफ की धमकी के बावजूद भारत-US ट्रेड डील पर कायम: वाणिज्य सचिव

अमेरिका में रूस से तेल और गैस खरीदने वाले बड़े देशों पर 100% तक टैरिफ लगाने की संभावित कार्रवाई के बीच भारत और अमेरिका ने द्विपक्षीय व्यापार समझौते को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई है.

44 minutes ago

JSW सीमेंट का मुनाफा 61% बढ़ा, आय में 22% का इजाफा; 500 करोड़ रुपये जुटाने को मंजूरी

जून तिमाही में कंपनी के ऑपरेशनल प्रदर्शन में सुधार दिखा, लेकिन ईंधन, कच्चे माल और माल ढुलाई की बढ़ती लागत बनी चिंता. कंपनी के बोर्ड ने 500 करोड़ रुपये तक जुटाने और JSW One Platforms के IPO में हिस्सेदारी बेचने को भी मंजूरी दी.

50 minutes ago

₹1 लाख करोड़ की मेगा डील! एयरफोर्स के लिए भारत में बनेंगे 60 नए मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट

रक्षा मंत्रालय ने करीब 1 लाख करोड़ रुपये के मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट प्रोग्राम के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है.

3 hours ago