होम / B टाउन / 'ब्रह्मास्त्र' से पहले पर्दे पर दिखे ये सुपरहीरोज, जानें बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा हाल

'ब्रह्मास्त्र' से पहले पर्दे पर दिखे ये सुपरहीरोज, जानें बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा हाल

रणबीर कपूर इन दिनों अपनी नई फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' (Brahmastra) को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: रणबीर कपूर इन दिनों अपनी नई फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' (Brahmastra) को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. इसमें वह सुपरहीरो शिवा के रोल में नजर आएंगे. हालांकि, इससे पहले भी बॉलीवुड में कई सितारे सुपरहीरो बन चुके हैं, लेकिन बॉक्स ऑफिस उनकी फिल्में बुरी तरह फेस साबित हुईं.

 

रा वन

शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की सुपरहीरो फिल्म 'रा. वन' (Ra One) काफी चर्चा में रही. इस फिल्म पर मेकर्स ने पानी की तरह पैसे बहाए थे. लगभग 130 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म 113 करोड़ ही कलेक्शन कर पाई.

 

द्रोणा

अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) की साल 2006 में रिलीज हुई 'द्रोणा' (Drona) बड़े बजट में बनी थी, लेकिन रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई. अभिषेक बच्चन की फिल्म 'द्रोणा' का बजट 43 करोड़ रुपये था लेकिन 9 करोड़ रुपये ही कलेक्ट कर पाई थी.

 

भावेष जोशी

हर्षवर्धन कपूर (Harshvardhan Kapoor) ने 'भावेश जोशी' (Bhavesh Joshi) में सुपरहीरो का रोल निभाया था. हालांकि, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित नहीं हुई. हर्षवर्धन की ये फिल्म 21 करोड़ में बनकर तैयार हुई थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस सिर्फ 1 करोड़ 45 लाख रुपये की कमाई कर पाई.

 

फ्लाइंग जट

बॉलीवुड सुपरहीरो फिल्मों में टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की 'फ्लाइंग जट' (Flying Jatt) भी शामिल है. मेकर्स ने इस फिल्म को बनाने में 55 करोड़ रुपए लगाए थे, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ये औंधे मुंह गिर गई थी. टाइगर श्रॉफ की ये मूवी 30 करोड़ ही कमा पाई थी.

 

कृष

बॉलीवुड में इकलौती फ्रेंचाइजी 'कृष' (Krrish) है, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई. ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की ये फिल्म 40 करोड़ के बजट में बनी थी और बॉक्स ऑफिस पर लगभग दोगुनी कमाई कर ली. इस फिल्म ने 72 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.

सोर्स- (बॉक्स ऑफिस ऑफ इंडिया, नेट ग्रॉस इंडिया)


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

2047 तक भारत को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बना सकते हैं ये 4 सेक्टर, नीति आयोग ने बताई बड़ी चुनौतियां

केमिकल्स, टेक्सटाइल, टेलीकॉम और नेटवर्क इक्विपमेंट तथा सोलर पीवी मैन्युफैक्चरिंग को नीति आयोग ने भारत के औद्योगिक विस्तार, रोजगार और निर्यात के लिए अहम सेक्टर बताया है.

1 minute ago

₹1 लाख करोड़ की मेगा डील! एयरफोर्स के लिए भारत में बनेंगे 60 नए मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट

रक्षा मंत्रालय ने करीब 1 लाख करोड़ रुपये के मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट प्रोग्राम के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है.

2 hours ago

कच्चे तेल और इलेक्ट्रॉनिक्स ने बढ़ाया आयात का बिल, जुलाई में 6 महीने के उच्च स्तर पर पहुंचा व्यापार घाटा

जुलाई में आयात 76.22 अरब डॉलर के 9 महीने के उच्च स्तर पर पहुंचा. कच्चे तेल और इलेक्ट्रॉनिक सामान की भारी खरीदारी से व्यापार घाटा बढ़कर 31.98 अरब डॉलर हो गया, हालांकि निर्यात में करीब 20% की मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

3 hours ago

टाटा ट्रस्ट्स ने चंद्रशेखरन के फैसले का किया समर्थन, नए चेयरमैन की तलाश शुरू

एन चंद्रशेखरन फरवरी 2027 के बाद टाटा संस के चेयरमैन पद पर दोबारा नियुक्ति नहीं चाहते हैं. टाटा ट्रस्ट्स ने उनके फैसले का सम्मान करते हुए उत्तराधिकारी चुनने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

18 hours ago

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

20 hours ago