✕

होम / B टाउन / सलमान खान से लेकर शाहरुख तक, बिजनेस से करते हैं करोड़ों की कमाई

सलमान खान से लेकर शाहरुख तक, बिजनेस से करते हैं करोड़ों की कमाई

बॉलीवुड के फेमस सितारे फिल्मों से नहीं बल्कि बिजनेस से भी हर साल करोड़ों रुपये की कमाई करते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली:- बॉलीवुड के फेमस सितारे फिल्मों से नहीं बल्कि बिजनेस से भी हर साल करोड़ों रुपये की कमाई करते हैं. इस लिस्ट में शाहरुख खान, सलमान खान, ऋतिक रोशन, प्रियंका चोपड़ा और अन्य सितारे शामिल हैं. आज उन सितारों पर नजर डालते हैं, जो बिजनेस में भी अपने पैर जमा चुके हैं.

 

शाहरुख खान

शाहरुख खान (Shahrukh Khan) बॉलीवुड के टैलेंटेड सितारों में शुमार हैं. इसके साथ ही वह एक सक्सेसफुल बिजनेसमैन भी हैं. शाहरुख का अपना 'रेज चिलीज' नाम का प्रोडक्शन हाउस है, जिसके बैनल तले वह बड़ी फिल्में प्रोड्यूस करते हैं. उनका ये प्रोडक्शन हाउस फिल्मों के लिए वीएफएक्स और एनिमेशन का काम भी करता है. इसके अलावा वह आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के को-ऑनर भी हैं. अपने इन बिजनेस से शाहरुख खान करोड़ों रुपये की कमाई करते हैं.

 

सलमान खान

सलमान खान (Salman Khan) फिल्मों के अलावा बिजनेस से करोड़ों की कमाई करते हैं. उन्होंने कुछ साल पहले बीइंग ह्यूमन (Being Human) नाम की क्लोदिंग लाइन शुरू की है जिसके देशभर में कई फैशन आउटलेट्स हैं. सलमान खान की ये कंपनी टी-शर्ट, जींस और अन्य फैशन एसेसरीज बनाने का काम करती है. देशभर में सलमान खान के कई जिम भी हैं.

 

शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) फिल्मों में कम नजर आती हैं लेकिन बिजनेस से तगड़ी कमाई करती हैं. वह मोनार्की क्लब की प्रोपराइटर हैं. इसके अलावा शिल्पा शेट्टी Iosis स्पा और सलोन चैन की को-ऑनर भी हैं. हाल ही में उन्होंने वीएफएक्स इंडस्ट्री में एंट्री की है. शिल्पा ने SVS नाम का स्टूडियो लॉन्च किया है जिसमें उन्होंने लगभग 10 करोड़ रुपये का निवेश किया है.

 

अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने हाल ही में Nush नाम से क्लोदिंग लाइन शुरू की है. इसके अलावा वह अपने भाई के साथ मिलकर Clean Slate Filmz प्रोडक्शन हाउस चलाती हैं, जिसके बैनर तले वह 'एनएच 10', 'फिल्लौरी', 'परी' जैसी फिल्में बना चुकी हैं. साल 2020 में अनुष्का ने 'पाताल लोक' नाम की वेब सीरीज का निर्माण किया था, जिसे लोगों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला.

 

ऋतिक रोशन

ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने फिल्म 'कहो ना प्यार है' से अपने करियर की धमाकेदार शुरुआत की थी. फिल्म के अलावा वह बिजनेस से करोड़ों रुपये की कमाई करते हैं. उनका HRX नाम से फैशन ब्रैंड है. इसके अलावा वह मुंबई में Center Cult जिम के मालिक हैं.

 

प्रियंका चोपड़ा

देसी गर्ल के नाम से मशहूर प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इंटरनेशनल स्टार बन चुकी हैं. वह बॉलीवुड के अलावा हॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर रही हैं. न्यूयॉर्क में प्रियंका चोपड़ा का 'सोना' (SONA) नाम से रेस्टोरेंट है. वहीं, उनका प्रोडक्शन हाउस भी है जिसका नाम है Purple Pebble Pictures. एक्ट्रेस अपने इस प्रोडक्शन हाउस में रीजनल फिल्मों का निर्माण करती हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

17 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

16 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

13 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

15 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

16 hours ago