✕

होम / B टाउन / सामंथा रुथ प्रभु से लेकर नयनतारा तक, एक फिल्म के लिए मोटी फीस चार्ज करती हैं ये एक्ट्रेस

सामंथा रुथ प्रभु से लेकर नयनतारा तक, एक फिल्म के लिए मोटी फीस चार्ज करती हैं ये एक्ट्रेस

साल 2022 में साउथ फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया. 'आरआरआर' से लेकर 'पुष्पा: द राइज' तक ने ताबड़तोड़ कमाई कर डाली.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: साल 2022 में साउथ फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया. 'आरआरआर' से लेकर 'पुष्पा: द राइज' तक ने ताबड़तोड़ कमाई कर डाली. साउथ एक्टर एक फिल्मों के लिए मोटी फीस चार्ज करते हैं लेकिन आज उन एक्ट्रेसेस के बारे में बताने जा रहे हैं जो हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार हैं.

 

नयनातारा

नयनातारा (Nayanthara) साउथ फिल्म इंडस्ट्री की महंगी एक्ट्रेसेस में से एक हैं. इन दिनों वह पति विग्नेश शिवन के साथ अपनी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रही हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक नयनतारा ने अपनी फिल्म के लिए 10 करोड़ रुपये की फीस ली है.

 

सामंथा रुथ प्रभु

सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं. उन्होंने वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' में अपनी अदाकारी से फैंस का दिल जीत लिया. इंडिया टुडे के मुबातिक, सामंथा रुथ प्रभु एक फिल्म के लिए 3 से 5 करोड़ रुपये चार्ज करती है.

 

पूजा हेगड़े

पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) साउथ फिल्मों के साथ बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी खासा एक्टिव हैं. वह हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस में शुमार हैं. न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार, पूजा हेगड़े एक फिल्म के लिए 3 से 4 करोड़ रुपये चार्ज करती थी लेकिन अब उन्होंने अपनी फीस बढ़ा दी है. अब वह 5 करोड़ रुपये लेती हैं.

 

तमन्ना भाटिया

तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) साउथ फिल्म इडंस्ट्री की टैलेंट सितारों शुमार हैं. वह कई बॉलीवुड फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेर चुकी हैं. डीएनए की रिपोर्ट की मानें तो तमन्ना एक फिल्म के लिए 3 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं.

 

अनुष्का शेट्टी

अनुष्का शेट्टी (Anushka Shetty) ने साल 2005 में अपने करियर की शुरुआत की. वह कई अवॉर्ड अपने नाम कर चुकी हैं जिसमें 3 फिल्मफेयर अवॉर्ड भी शामिल हैं. रिपोर्ट के अनुसार, अनुष्का शेट्टी एक फिल्म के लिए 6 करोड़ रुपये फीस लेती हैं.

 

 

सुपरहिट फिल्म 'पुष्पा: द राइज' (Pushpa: The Rise) में रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) के काम को बहुत पसंद किया गया. इस मूवी में उन्होंने श्रीवल्ली का किरदार निभाया था जिसे बहुत पसंद किया गया. न्यूज 18 की मानें तो वह एक फिल्म के लिए 3 करोड़ रुपये लेती हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

16 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

15 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

12 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

14 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

15 hours ago