✕

होम / B टाउन / ये हैं ओटीटी के धुरंधर सितारे, एक वेब सीरीज के लिए वसूलते हैं करोड़ों रुपये

ये हैं ओटीटी के धुरंधर सितारे, एक वेब सीरीज के लिए वसूलते हैं करोड़ों रुपये

इन दिनों बॉलीवुड सितारे फिल्मों के साथ-साथ वेब सीरीज में भी अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेर रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: इन दिनों बॉलीवुड सितारे फिल्मों के साथ-साथ वेब सीरीज में भी अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेर रहे हैं. पिछले कुछ समय में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और सैफ अली जैसे स्टार्स की वेब सीरीज रिलीज हुईं जिसमें उनके काम को खूब सराहा गया. आइए जानते हैं इन सितारों ने वेब सीरीज के लिए कितनी मोटी रकम वसूली है.

 

सैफ अली खान

सैफ अली खान (Saif Ali Khan) ने साल 2019 में नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' (Sacred Games) से डिजिटल डेब्यू किया. इस सीरीज के अभी तक दो सीजन आ चुके हैं. Mashable India की रिपोर्ट के अनुसार, इस वेब सीरीज के लिए सैफ अली खान ने 15 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं.

मनोज बाजपेयी

मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) अपने हर किरदार में जान फूंक देते हैं. उनकी वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' काफी चर्चा में रही है. इस सीरीज के दो सीजन रिलीज हो चुके है जिन पर फैंस ने जमकर प्यार लुटाया. Asianet की रिपोर्ट की मानें तो मनोज बाजपेयी ने 'द फैमिली मैन 2' के लिए 10 करोड़ रुपये की फीस ली है.

नवाजुद्दीन सिद्दीकी

नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) 'सेक्रेड गेम्स' (Sacred Games ) वेब सीरीज में गणेश गायतोंडे का किरदार निभाकर फैंस का दिल जीत लिया था. डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने सीरीज के सीजन 2 के लिए 10 करोड़ रुपये लिए थे.

राधिका आप्टे

राधिका आप्टे (Radhika Apte) एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का पॉपुलर चेहरा है. वह भी 'सेक्रेड गेम्स' (Sacred Games) की हिस्सा रही हैं. इस सीरीज में राधिका ने रॉ एजेंट अंजली माथुर की भूमिका निभाई थी. Mashable India के अनुसार राधिका ने सेक्रेड गेम्स के लिए 4 करोड़ रुपये चार्ज किए थे.

पंकज त्रिपाठी

पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) फिल्मों के साथ-साथ वेब सीरीज में भी अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेर रहे हैं. 'मिर्जापुर' सीरीज में वह कालीन भैया के रोल में नजर आए तो 'सेक्रेड गेम्स' में उनका गुरु जी का रोल काफी चर्चा में रहा. Mashable India ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि पंकज ने 'मिर्जापुर' सीरीज के लिए 10 करोड़ और 'सेक्रेड गेम्स 2' के लिए 12 करोड़ रुपये की फीस ली है.

अली फजल

एमेजॉन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज 'मिर्जापुर' (Mirzapur) में अली फजल (Ali Fazal) ने गुड्डू पंडित का किरदार निभाया था, जिसे खूब पसंद किया गया. Mashable India की मानें तो, 'मिर्जापुर' के एक एपिसोड के लिए अली ने मेकर्स से 12 लाख रुपये वसूले हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

17 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

17 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

13 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

15 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

16 hours ago