✕

होम / B टाउन / इन 5 वेब सीरीज ने लोगों को जमकर किया एंटरटेन, अब सीक्वल का बेसब्री से हो रहा इंतजार

इन 5 वेब सीरीज ने लोगों को जमकर किया एंटरटेन, अब सीक्वल का बेसब्री से हो रहा इंतजार

ओटीटी प्लेटफॉर्म्स ने एंटरटेनमेंट की दुनिया में अपनी खास जगह बना ली है. पिछले कुछ सालों में कई ऐसी वेब सीरीज रिलीज हुईं जिन्होंने लोगों का जमकर मनोरंजन किया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: ओटीटी प्लेटफॉर्म्स ने एंटरटेनमेंट की दुनिया में अपनी खास जगह बना ली है. पिछले कुछ सालों में कई ऐसी वेब सीरीज रिलीज हुईं जिन्होंने लोगों का जमकर मनोरंजन किया. इस लिस्ट में 'सेक्रेड गेम्स', 'पाताल लोक', 'दिल्ली क्राइम', 'असुर' और 'द फैमिली मैन' शामिल हैं. अब फैंस बेसब्री से इन सीरीज के सीक्वल का इंतजार कर रहे हैं.

 

सेक्रेड गेम्स

नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' (Sacred Games) के दो सीजन रिलीज हो चुके हैं जो विक्रम चंद्रा की फेमस नॉवल 'सेक्रेड गेम्स' पर आधारित है. इस सीरीज में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और सैफ अली खान के काम को बहुत पसंद किया गया. अब इसके तीसरे सीजन का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

पाताल लोक

ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई 'पाताल लोक' (Paatal Lok) वेब सीरीज ने दर्शकों को खूब मनोरंजन किया. इस सीरीज में जयदीप अहलावत, नीरज काबी और अनूप जलोटा जैसे सितारे अहम किरदारों में नजर आए. पुलिस ऑफिसर 'हाथीराम चौधरी' के किरदार में जयदीप ने फैंस का दिल जीत लिया था.

दिल्ली क्राइम

नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'दिल्ली क्राइम' (Delhi Crime) साल 2019 में रिलीज हुई थी जिसमें साल 2012 में दिल्ली में हुए निर्भया गैंगरेप कांड को दिखाया गया था. इस सीरीज में शेफाली शाह, आदिल हुसैन, रसिका दुग्गल और आकाश दाहिया अहम किरदार थे. रिपोर्ट्स के मुबातिक वेब सीरीज के दूसरे सीजन की शूटिंग हो चुकी है जिसमें निठारी कांड की कहानी को बयां किया जाएगा.

असुर

अरशद वारसी की वेब सीरीज 'असुर' (Asur) को लोगों ने बहुत सराहा था. सीरियल किलिंग पर आधारित ये सीरीज बताती है कि विज्ञान और धर्म एक ही सिक्के के दो पहलू है. थ्रिलर-सस्पेंस से सजी इस सीरीज ने लोगों का दिल जीत लिया था. अब फैंस इस सीरीज के दूसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

द फैमिली मैन

मनोज बाजपेयी की फेमस वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' (The Family Man) के दो सीजन रिलीज हो चुके हैं जिन पर फैंस जमकर प्यार लुटाया. ये एक एक थ्रिलर एक्शन-ड्रामा सीरीज है जिसमें मनोज बाजपेयी ने मिडिल क्लास शख्स श्रीकांत तिवारी (मनोज बाजपेयी) का रोल निभाया है जो राष्ट्रीय जांच एजेंसी के स्पेशल सेल में एजेंट हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

17 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

17 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

13 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

15 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

16 hours ago