✕

होम / B टाउन / ये हैं साउथ इंडस्ट्री की सबसे महंगी फिल्में, मेकर्स ने दांव पर लगाए करोड़ों रुपये

ये हैं साउथ इंडस्ट्री की सबसे महंगी फिल्में, मेकर्स ने दांव पर लगाए करोड़ों रुपये

पिछले कुछ समय से साउथ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: पिछले कुछ समय से साउथ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही हैं. 'आरआरआर' से लेकर 'पुष्पा: द राइज' जैसी फिल्मों पर लोगों ने खूब प्यार बरसाया. इन फिल्मों का बजट भी काफी भारी-भरकम रहा. इनके निर्माण में मेकर्स ने जमकर पैसा बहाए.

 

आरआरआर

राम चरण (Ram Charan) और जूनियर एनटीआर (Jr NTR) की फिल्म 'आरआरआर' (RRR) ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया. इस एक्शन-ड्रामा फिल्म का निर्देशन एसएस राजामौली ने किया है. इसके निर्माण ने मेकर्स ने पानी की तरह पैसे बहाए हैं. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक आरआरआर 450 करोड़ रुपये में बनी है.

बाहुबली

एसएस राजामौली (SS Rajamouli) के निर्देशन में बनी 'बाहुबली: बिगनिंग' और 'बाहुबली: कॉन्कलूजन' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई. इस फिल्म से प्रभास (Prabhas) पैन इंडिया स्टार बन गए. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट की मानें तो दोनों फिल्म का बजट 430 करोड़ रुपये था. पहला पार्ट 180 करोड़ तो दूसरा पार्ट 250 करोड़ में बना था.

2.0

रजनीकांत (Rajinikanth) और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म 2.0 काफी चर्चा में रही. इस साइंस-फिक्शन फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया. आउटलुक के अनुसार, इस फिल्म को बनाने में मेकर्स ने 600 करोड़ रुपये खर्च किए थे.

साहो

बाहुबली के बाद प्रभास (Prabhas) ने 'साहो' (Saaho) फिल्म में किया जिसमें वह श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) के साथ नजर आए. हालांकि ये फिल्म उम्मीद के मुताबिक बॉक्स ऑफिस पर कमाई नहीं कर पाई. टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, इस फिल्म को बनाने में मेकर्स 350 करोड़ रुपये खर्च किए थे.

पुष्पा: द राइज

अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) साउथ सिनेमा के सुपरस्टार हैं. उनकी साल 2021 में रिलीज हुई 'पुष्पा: द राइज' (Pushpa: The Rise) फिल्म को दर्शकों से जमकर प्यार मिला. मूवी में अल्लू के साथ रश्मिका मंदाना की जोड़ी को बहुत पसंद किया गया. इंडिया टुडे की रिपोर्ट की मानें तो इस फिल्म को बनाने में मेकर्स 200 करोड़ रुपये लगाए थे.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

16 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

15 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

12 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

14 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

15 hours ago