✕

होम / B टाउन / चार साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रहे रणबीर कपूर, रिलीज होंगी ये बिग बजट फिल्में

चार साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रहे रणबीर कपूर, रिलीज होंगी ये बिग बजट फिल्में

रणबीर कपूर आखिरी बार फिल्म 'संजू' में नजर आए थे जो एक्टर संजय दत्त की बायोपिक थी. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) चार साल के गैप के बाद एक से एक धमाकेदार फिल्मों के साथ सिल्वर स्क्रीन पर वापस लौट रहे हैं. उनकी सभी फिल्मों के निर्माण में मेकर्स ने करोड़ों रुपये खर्च किए हैं. रणबीर कपूर आखिरी बार फिल्म 'संजू' में नजर आए थे, जो संजय दत्त की बायोपिक थी. यहां पर जानिए रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्में और उनके बजट. 

ब्रह्मास्त्र
अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' (Brahmastra) 9 सितंबर, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. ये पहली फिल्म है, जिसमें रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने साथ में काम किया है. करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस में बनी इस मूवी में अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और अक्किनेनी नागार्जुन जैसे सितारे नजर आएंगे. zoom tv ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि ये फिल्म 300 करोड़ रुपये के बजट में बनी है.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Alia Bhatt (@aliaabhatt)

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Alia Bhatt (@aliaabhatt)

शमशेरा
रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म 'शमशेरा' (Shamshera) का ट्रेलर हाल ही में लॉन्च किया गया है. ये फिल्म 22 जुलाई, 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इसमें रणबीर कपूर के अलावा संजय दत्त और वाणी कपूर जैसे सितारे नजर आएंगे. यश राज फिम्ल्स के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म का बजट लगभग 150 करोड़ रुपये है.

एनिमल
पॉपुलर डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा के साथ रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) फिल्म 'एनिमल' (Animal) में काम कर रहे हैं. इससे पहले संदीप शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की 'कबीर सिंह' का डायरेक्शन कर चुके हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई. इस मूवी में परिणीति चोपड़ा और अनिल कपूर भी नजर आएंगे. हालांकि, इसके बजट का अभी तक खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन बताया जा रहा है कि इसके निर्माण में मेकर्स ने खूब पैसे खर्च किए हैं.

लव रंजन की फिल्म
रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के पास एक और फिल्म है, जिसका निर्देशन लव रंजन कर रहे हैं. इस फिल्म में रणबीर के साथ श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की जोड़ी नजर आएगी. कुछ दिनों पहले फिल्म के सेट से एक वीडियो सामने आया था जिसमें रणबीर और श्रद्धा शूट करते हुए नजर आए थे. zoom tv ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि अभी तक इस फिल्म के निर्माण में लगे खर्च की जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन ये 50 से 100 करोड़ के बजट की फिल्म हो सकती है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

15 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

14 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

11 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

13 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

14 hours ago