✕

होम / B टाउन / रणबीर कपूर की पहली सैलरी जानकर हो जाएंगे हैरान, काम के बदले मिले थे सिर्फ इतने रुपये

रणबीर कपूर की पहली सैलरी जानकर हो जाएंगे हैरान, काम के बदले मिले थे सिर्फ इतने रुपये

रणबीर कपूर बॉलीवुड के हाईएस्ट पेड सितारों में से एक हैं. वह एक फिल्म के लिए करोड़ों रुपये चार्ज करते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि रणबीर कपूर की पहली कमाई कितनी थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों अपनी नई फिल्म 'शमशेरा' (Shamshera) को लेकर सुर्खियों में हैं. इसमें वह पहली बार डबल रोल में नजर आएंगे. हाल ही में फिल्म का ट्रेलर में लॉन्च हुआ, जिसे लोगों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला. रणबीर कपूर बॉलीवुड के हाईएस्ट पेड सितारों में से एक हैं. वह एक फिल्म के लिए करोड़ों रुपये की फीस चार्ज करते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि रणबीर कपूर की पहली कमाई कितनी थी. नहीं जानते तो आइए हम आपको बताते हैं.

इतने रुपए मिली थी पहली सैलरी
Mashable India के साथ इंटरव्यू के दौरान रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने अपनी सैलरी को लेकर खुलासा किया. उन्होंने कहा कि फिल्म 'प्रेम ग्रंथ' (Prem Granth) में चाचा राजीव कपूर को असिस्ट करने के लिए उन्हें 250 रुपये मिले थे. उन्होंने कहा, 'एक अच्छे बच्चे की तरह मैं अपनी मां (नीतू कपूर) के कमरे में गया और उनके पैरों पर पैसे रख दिए. जब मां ने उन पैसों को देखा, तो उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े'. 

'प्रेम ग्रंथ' में इन सितारों ने किया काम
फिल्म 'प्रेम ग्रंथ' (Prem Granth) साल 1996 में रिलीज हुई थी, जिसमें रणबीर (Ranbir Kapoor) के पिता और दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) ने काम किया था. इसमें उनके साथ शम्मी कपूर (Shammi Kapoor) और माधुरी दीक्षित नजर (Madhuri Dixit) आए थे. वहीं फिल्म का निर्देशन रणबीर कपूर के चाचा राजीव कपूर ने किया था.

इस दिन रिलीज होगी 'शमशेरा'
मालूम हो कि रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म 'शमशेरा' (Shamshera) को यश राज फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है. इसमें रणबीर के अलावा वाणी कपूर (Vaani Kapoor) और संजय दत्त (Sanjay Dutt) जैसे सितारे नजर आएंगे. ये फिल्म 22 जुलाई, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसके अलावा रणबीर कपूर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' भी चर्चा में है. इस फिल्म में वह पत्नी आलिया भट्ट के साथ दिखाई देंगे. ये  एक सुपरहीरो फिल्म है, जिसका अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी हिस्सा हैं. रणबीर कपूर ये फिल्म 9 सितंबर, 2022 को रिलीज होने के लिए तैयार है. बताते चलें कि रणबीर कपूर पिछली बार फिल्म 'संजू' में नजर आए थे, जो साल 2018 में रिलीज हुई थी.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

16 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

15 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

12 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

14 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

15 hours ago