✕

होम / B टाउन / 50 रुपये से 20 करोड़ तक का सफर, जानिए राजू श्रीवास्तव के संघर्ष की कहानी

50 रुपये से 20 करोड़ तक का सफर, जानिए राजू श्रीवास्तव के संघर्ष की कहानी

मिमिक्री का तो उन्हें शुरू से ही शौक रहा. स्कूल में वे अपने टीचर्स की मिमिक्री किया करते थे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: सिर्फ 58 साल की उम्र में मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का निधन हो गया. वे 42 दिन तक जिंदगी और मौत के बीच जूझते रहे. बीच में उनकी हालत में थोड़ी सुधार भी दिखनी शुरू हुई थी, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. 10 अगस्त को कार्डियक अरेस्ट के बाद उन्हें दिल्ली के AIIMS में भर्ती कराया गया था.

पिता थे मशहूर कवि
राजू श्रीवास्तव का जन्म 25 दिसंबर, 1963 को उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुआ. उनके पिता रमेशचंद्र श्रीवास्तव एक प्रसिद कवि थे. राजू को बचपन से ही कॉमेडी करने का शौक था. वे हमेशा सबको हंसाने की कोशिश करते रहते थे. ऐसा कहा जाता था कि जो भी राजू के पास बैठा रहता था, वो कभी मायूस नहीं हो सकता था. वे माहौल को कभी बोझिल नहीं होने देते थे.

मिमिक्री का शुरू से शौक
मिमिक्री का तो उन्हें शुरू से ही शौक रहा. स्कूल में वे अपने टीचर्स की मिमिक्री किया करते थे. स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्रता दिवस के मौके पर वे अपने स्कूल में सबके सामने स्टेज पर सभी टीचर्स की मिमिक्री किया करते थे. उनकी मिमिक्री इतनी जबर्दस्त होती थी कि कोई हंसे बिना नहीं रह सकता था. जैसे-जैसे वे बड़े होते गए, कॉमेडी की दुनिया में नाम कमाने के बारे में सोचने लगे. इसके लिए उन्हें सबसे पहले मुंबई आना था, जो एक मिडिल क्लास परिवार के होने के कारण उनके लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था. इसमें उनकी मां ने उनका साथ दिया.

राजू श्रीवास्तव के संघर्ष के दिन
राजू श्रीवास्तव ने एक इंटरव्यू में बताया था कि अपनी मां के सपोर्ट के कारण ही वे मुंबई आ सके. उनके जीवन का असली संघर्ष तो मुंबई पहुंचने के बाद शुरू हुआ. उन्होंने बताया था कि जब वे मुंबई पहुंचे तो उन्हें कोई जानता नहीं था. उस वक्त कॉमेडी के बारे में भी लोगों की सोच बहुत बड़ी नहीं थी. लोग कॉमेडी का मतलब सिर्फ जॉनी लीवर ही समझते थे. उन्हें कोई काम नहीं मिल पा रहा था, इसलिए पेट पालने के लिए ऑटो चलाना शुरू कर दिया. वे अपने चुटकुले से ऑटो में बैठी सवारियों का मनोरंजन किया करते थे. खुश होकर कई सवारियां उन्हें किराया के अलावा कुछ टिप भी दे देती थीं.

उनके एक पैसेंजर ने दिलवाया ब्रेक
राजू श्रीवास्तव ने इंटरव्यू उस यात्री का धन्यवाद किया था, जिसकी वजह से उन्हें पहली बार स्टैंडअप कॉमेडियन बनने का मौका मिला. उन्होंने बताया था कि एक बार ऑटो में एक यात्री उनके चुटकुले से इतना प्रभावित हुआ कि उन्हें स्टैंडअप कॉमेडी करने का मौका मिला. उस वक्त वे अमिताभ बच्चन की जबर्दस्त कॉमेडी किया करते थे. उस शो के दौरान उन्होंने लोगों का अमिताभ बच्चन की मिमिक्री कर काफी तारीफें बटोरीं. उन्हें उसके बदले 50 रुपये मिले थे.

संघर्ष के दिनों में वे बर्थडे पार्टी में भी करते थे कॉमेडी
उन्होंने बताया था कि संघर्ष के दिनों में वे बर्थडे पार्टी में भी जाकर कॉमेडी किया करते थे, जिसके बदले उन्हें 50 रुपये ही मिलते थे. उन्हें असली पहचान लाफ्टर चैलेंज से मिली. वे द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज में उपविजेता रहे थे, जिसमें उन्होंने गजोधर भैया का किरदार निभाया था.

राजू श्रीवास्तव की कितनी नेट वर्थ
कुछ रिपोर्ट्स में यह बताया गया है कि उनकी नेट वर्थ करीब 20 करोड़ रुपये थी. उनके पास इनोवा, बीएमडब्लू 3 और ऑडी क्यू7 जैसी गाड़ियां थीं. वे एक स्टेज शो के 4 से 5 लाख रुपये चार्ज करते थे. उनकी कमाई का यही मुख्य जरिया था.

VIDEO : राकेश झुनझुनवाला के 7 सबसे अहम टिप्स: फॉलो करेंगे तो शेयर बाजार में हो जाएंगे मालामाल


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

10 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

10 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

7 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

9 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

9 hours ago