✕

होम / B टाउन / एक फिल्म के लिए करते हैं करोड़ों रुपये की डिमांड ये हैं साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार

एक फिल्म के लिए करते हैं करोड़ों रुपये की डिमांड ये हैं साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के स्टार्स बॉलीवुड सितारों से कम नहीं है. उन्हें एक फिल्म के लिए साइन करने में बड़े-बड़े प्रोड्यूसर्स के पसीने छूट जाते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली:- साउथ फिल्म इंडस्ट्री के स्टार्स बॉलीवुड सितारों से कम नहीं है. उन्हें एक फिल्म के लिए साइन करने में बड़े-बड़े प्रोड्यूसर्स के पसीने छूट जाते हैं. रजनीकांत, प्रभास, जूनियर एनटीआर से लेकर राम चरण तक तगड़ी फीस चार्ज करते हैं. आइए आज साउथ सिनेमा के सबसे महंगे सितारों के बारे में जानते हैं.

 

प्रभास

प्रभास (Prabhas) साउथ सिनेमा के सबसे महंगे एक्टर हैं. उन्हें साइन करने में बड़े-बड़े मेकर्स के पसीने छूट जाते हैं. न्यूज 18 ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि प्रभास एक फिल्म के लिए भारी-भरकम फीस लेते हैं. उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म 'सालार' के लिए 100 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं. इतना ही नहीं उन्होंने फिल्म के प्रॉफिट में 10 पर्सेंट हिस्से की भी डिमांड की है.

 

रजनीकांत

देश ही नहीं दुनियाभर में 'थलाइवा' के नाम से मशहूर रजनीकांत (Rajinikanth) 72 साल की उम्र में भी फिल्मों में एक्टिव हैं और आज भी वह हीरो का ही रोल करते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रजनीकांत एक फिल्म के लिए 100 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं.

 

राम चरण

राम चरण (Ram Charan) साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार चिरंजीवी के बेटे हैं और अपनी एक्टिंग के दम पर बड़ा मुकाम हासिल कर चुके हैं. डीएनए ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि राम चरण एक फिल्म के लिए 45 करोड़ रुपये फीस लेते हैं.

 

यश

'केजीएफ चैप्टर 1' और 'केजीएफ चैप्टर 2' जैसी फिल्मों ने यश (Yash) को पैन इंडिया स्टार बना दिया है. साथ ही साथ उनका स्टारडम भी बढ़ गया है. वह फिल्म के लिए तगड़ी फीस चार्ज करते हैं. Asianet News की रिपोर्ट के अनुसार, यश एक मूवी के लिए 20 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं.

 

जूनियर एनटीआर

जूनियर एनटीआर (Jn NTR) साउथ फिल्म इंडस्ट्री के महंगे सितारों में शुमार हैं. हाल ही में उनकी फिल्म 'आरआरआर' रिलीज हुई, जिसने कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए. डीएनए की रिपोर्ट के अनुसार, जूनियर एनटीआर एक फिल्म के लिए 45 करोड़ रुपये बतौर फीस लेते हैं.

 

महेश बाबू

महेश बाबू (Mahesh Babu) भी फिल्ममेकर्स से तगड़ी रकम की डिमांड करते हैं. वह एक फिल्म के लिए 45 करोड़ रुपये फीस लेते हैं. मालूम हो कि उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं, जिसमें Nenokkadine, Athadu, Pokiri, Dookudu, Srimanthudu शामिल हैं.

 

कमल हासन

कमल हासन (Kamal Haasan) 200 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं, जिसमें कई सुपरहिट हिंदी फिल्में भी शामिल हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, कमल हासन एक फिल्म के लिए 25 करोड़ रुपये फीस लेते हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

18 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

18 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

14 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

16 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

17 hours ago